फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs UPW Live Score :रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को दो रन से हराया, आशा को मिले पांच विकेट

Sat, 24 Feb 2024 11:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 24 Feb 2024 11:33 PM IST
खास बातें

WPL Live Cricket Score, RCB vs UPW Women’s Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। आरसीबी ने यूपी को दो रन से हरा दिया।

विज्ञापन
RCB vs UPW WPL Live Score: Bangalore vs UP Warriorz Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स लाइव स्कोर - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:59 PM, 24-Feb-2024

RCB vs UPW Live Score : आरसीबी की दो रन से जीत

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को दो रन से हरा दिया। ऐलिसा हीली की टीम के लिए सोभना आशा काल साबित हुईं। उन्होंने इस मुकाबले में पांच विकेट हासिल किए। इसी के साथ वह डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में पांच विकेट हॉल लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गईं। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 155 रन बना सकी।
10:49 PM, 24-Feb-2024

RCB vs UPW Live Score : यूपी को लगा सातवां झटका

यूपी को सातवां झटका पूनम खेमनार के रुप में लगा जिन्हें जॉर्जिया वरेहम ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। फिलहाल क्रीज पर दीप्ति शर्मा और सोफी एक्सलेस्टोन डटी हुई हैं। टीम को जीत के लिए छह गेंदों में 11 रन की जरुरत है। 
विज्ञापन
10:41 PM, 24-Feb-2024

RCB vs UPW Live Score : 17वें ओवर में आशा ने लिए तीन विकेट

आरसीबी की गेंदबाज आशा ने 17वें ओवर में तीन विकेट हासिल कर मैच का रुख पलट दिया है। उन्होंने श्वेता (31), ग्रेस हैरिस (38) और किरन नवगिर (एक) को अपनी घातक गेंदबाजी से पवेलियन भेजा। सोभना आशा अब तक इस मुकाबले में पांच विकेट हासिल कर चुकी हैं। यूपी को जीत के लिए अब 12 गेंदों में 16 रन की दरकार है।
10:35 PM, 24-Feb-2024

RCB vs UPW Live Score : आशा ने तोड़ी श्वेता और ग्रेस हैरिस की साझेदारी

ग्रेस हैरिस और श्वेता सहरावत के बीच हुई 77 रन की विशाल साझेदारी 17वें ओवर में समाप्त हो गई। आरसीबी की घातक गेंदबाज आशा ने उन्हें मंधाना के हाथों कैच आउट कराया। श्वेता 31 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 
10:26 PM, 24-Feb-2024

RCB vs UPW Live Score : 16 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 126/3

ग्रेस हैरिस और श्वेता सहरावत की दमदार साझेदारी के दम पर यूपी वॉरियर्स लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 126 रन है। हैरिस 22 गेंदों में 38 और सहरावत 24 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। यूपी को महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में जीत के लिए 24 गेंदों में 32 रन की जरुरत है।
10:08 PM, 24-Feb-2024

RCB vs UPW Live Score : 12 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 76/3

12 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 76 रन है। टीम को जीत के लिए 47 गेंदों में 79 रन की दरकार है। फिलहाल विकेट पर ग्रेस हैरिस 10 गेंदों में 18 रन और श्वेता सहरावत 14 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। आरसीबी की तेज गेंदबाज सोभना आशा यूपी के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुकी हैं जबकि सोफी मोलिनेक्स ने एक विकेट हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:52 PM, 24-Feb-2024

RCB vs UPW Live Score : तीन गेंदों में यूपी के दो विकेट गिरे

यूपी वॉरियर्स को तीन गेंदों के भीतर दो झटके लगे। सोभना आशा ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर वृंदा को आउट किया। इसके बाद इसी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने मैक्ग्रा को बोल्ड किया। फिलहाल क्रीज पर ग्रेस हैरिस  नौ और श्वेता सहरावत दो रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। नौ ओवर का खेल पूरा होने के बाद यूपी का स्कोर 61/3 है।
09:38 PM, 24-Feb-2024

RCB vs UPW Live Score : 6 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 36/1

छह ओवर के बाद यूपी का स्कोर 36/1 है। पहला झटका टीम को कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबा ऐलिसा हीली के रुप में लगा जिन्हें सोफी ने बोल्ड किया। फिलहाल क्रीज पर दिनेश वृंदा 15 और ताहलिया मैक्ग्रा 15 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। वृंदा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। वह अब तक तीन चौके लगा चुकी हैं। वहीं ताहलिया ने दो चौके और एक छक्का लगाया है।
09:29 PM, 24-Feb-2024

RCB vs UPW Live Score : कप्तान हीली आउट

यूपी को पहला झटका कप्तान ऐलिसा हीली के रुप में लगा। वह पांच रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्हें सोफी मोलिनेक्स ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। फिलहाल क्रीज पर दिनेश वृंदा 11 और ताहलिया मैक्ग्रा छह रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 23 रन है। 
09:04 PM, 24-Feb-2024

RCB vs UPW Live Score :यूपी की पारी शुरु

आरसीबी द्वारा दिए गए 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए यूपी वॉरियर्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऐलिसा हीली और बल्लेबाज दिनेश वृंदा उतरी हैं। यूपी की पारी का पहला ओवर रेणुका सिंह फेंक रही हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed