फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs PBKS : आरसीबी ने दर्ज की पहली जीत, डु प्लेसिस की टीम ने मेहमानों को चार विकेट से हराया

Tue, 26 Mar 2024 12:07 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 26 Mar 2024 12:07 AM IST
खास बातें

IPL Live Cricket Score, RCB vs PBKS Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आज आईपीएल 2024 का छठा मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ऐसे में धवन के नेतृत्व में टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने चार विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
RCB vs PBKS IPL Live Score: Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings Match Scorecard Updates in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:23 PM, 25-Mar-2024

RCB vs PBKS Live Score : आरसीबी ने मेहमानों को चार विकेट से हराया

आईपीएल 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली की 77 रनों की धमाकेदारी पारी के दम पर 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रन बनाए और चार विकेट से यह मैच जीत लिया। आरसीबी दो अंकों के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है जबकि पंजाब पांचवें स्थान पर है। 

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
पंजाब द्वारा दिए गए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी हुई थी। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई। कगिसो रबाड़ा ने कप्तान को तीसरे ओवर में पवेलियन भेजा। फाफ सिर्फ तीन रन बना सके जबकि किंग कोहली ने पहले ओवर में सैम करन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए चार चौके लगाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरन ग्रीन भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, रजत पाटीदार 18 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें हरप्रीत ब्रार ने 86 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। ब्रार का कहर यहीं नहीं रुका, उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को भी बोल्ड कर दिया। 

टीम को पांचवां झटका विराट कोहली के रूप में 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। हर्षल पटेल ने उन्हें हरप्रीत के हाथों 130 रन के स्कोर पर कैच कराया। धाकड़ बल्लेबाज 49 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाने में सफल रहे। इसके बाद अनुज रावत भी पवेलियन लौट गए। वह सिर्फ 11 रन बना सके।

कार्तिक और लोमरोर ने दिलाई टीम को पहली जीत
17वें ओवर के बाद यह मुकाबला आरसीबी के हाथ से फिसलता दिख रहा था कि सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए दिनेश कार्तिक ने और आठवें नंबर पर उतरे महिपाल लोमरोर ने 48 रन की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। 20वें ओवर में टीम को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। स्टार फिनिशर ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाया, दूसरी गेंद वाइड हो गई और तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया और टीम को पहली जीत दिलाई। पंजाब के लिए हरप्रीत ब्रार और कगिसो रबाड़ा ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि सैम करन और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता मिली।
10:56 PM, 25-Mar-2024

RCB vs PBKS Live Score : आरसीबी का छठा विकेट भी गिरा

आरसीबी को छठा झठका अनुज रावत के रूप में लगा जो सिर्फ 11 रन बना सके। उन्हें सैम करन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल क्रीज पर दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर हैं। 17 ओवर के बाद टीम का स्कोर 141/6 है।
विज्ञापन
10:49 PM, 25-Mar-2024

RCB vs PBKS Live Score : विराट कोहली 75 रन बनाकर आउट हुए

आरसीबी को पांचवां बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। हर्षल पटेल ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें हरप्रीत बराड़ के हाथों कैच कराया। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक आए हैं। टीम को जीत के लिए 23 गेंदों में 47 रन की जरूरत है।
10:29 PM, 25-Mar-2024

RCB vs PBKS Live Score : मैक्सवेल आउट हुए

आरसीबी को चौथा झटका हरप्रीत बराड़ ने दिया। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। स्टार खिलाड़ी सिर्फ तीन रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अनुज रावत उतरे हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 106/4 है। 
10:26 PM, 25-Mar-2024

RCB vs PBKS Live Score : रजत पाटीदार 18 रन बनाकर आउट हुए

आरसीबी को तीसरा झटका 86 रन के स्कोर पर लगा। हरप्रीत बराड़ ने रजत पाटीदार को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल हैं। टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 74 रन की जरूरत है।
10:21 PM, 25-Mar-2024

RCB vs PBKS Live Score : विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। धाकड़ बल्लेबाज ने टी20 करियर में 100वां अर्धशतक लगाया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:54 PM, 25-Mar-2024

RCB vs PBKS Live Score : आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा

आरसीबी को दूसरा झटका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सैम करन के रूप में लगा जो सिर्फ तीन रन बना सके। उन्हें रबाड़ा ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन भेजा। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं। 
09:48 PM, 25-Mar-2024

RCB vs PBKS Live Score : बीच मैदान पर पहुंचा विराट कोहली का फैन

पंजाब बनाम आरसीबी मुकाबले के बीच में एक फैन मैदान पर विराट कोहली के पास पहुंच गया। सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक शख्स सीधे मैदान पर पहुंच गया। उसने विराट कोहली के पैर छुए, हालांकि, कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए और उसे स्टेडियम से बाहर ले गए।
09:43 PM, 25-Mar-2024

RCB vs PBKS Live Score : आरसीबी का पहला विकेट गिरा

आरसीबी को पहला झटका कप्तान फाफ डु प्लेसिस के रूप में लगा जो 26 रन के स्कोर पर आउट हुए। वह सिर्फ तीन रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैमरन ग्रीन उतरे हैं। विराट कोहली 29 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 
09:31 PM, 25-Mar-2024

RCB vs PBKS Live Score : आरसीबी की पारी शुरू हुई

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए आरसीबी तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर पहुंच चुके हैं। दोनों दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। किंग कोहली ने पहले ओवर में सैम करन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए चार चौके लगाए। पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर 16/0 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed