फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs RR Highlights: मुंबई ने रोहित को दिया जन्मदिन का तोहफा, राजस्थान को छह विकेट से हराया

Mon, 01 May 2023 12:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 01 May 2023 12:00 AM IST
खास बातें

MI vs RR Indian Premier League 2023 Highlights: आईपीएल के 1000वां मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने कप्तान रोहित को जन्मदिन का तोहफा दिया है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने तीन गेंद रहते 214 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन
MI vs RR IPL Live Score: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Match Scorecard Updates in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:56 PM, 30-Apr-2023

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को छह विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया है। आईपीएल के 1000वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में 214 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए टिम डेविड ने 20वें ओवर की तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल की 124 रन की पारी बेकार गई। वहीं, मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 55 रन बनाए। उनके अलावा टिम डेविड ने 45 और कैमरून ग्रीन ने 44 रन बनाए। 

इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
11:49 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: मुंबई का स्कोर 200 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर मुंबई का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। टिम डेविड और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और मुंबई की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
11:36 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: तिलक वर्मा और टिम डेविड की आक्रामक बल्लेबाजी

तिलक वर्मा और टिम डेविड के बीच पांचवें विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी हो रही है। दोनों आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और मुंबई की टीम मैच में बनी हुई है। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 181 रन है।
11:24 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा

152 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव 29 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर संदीप शर्मा ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। अब तिलक वर्मा के साथ टिम डेविड क्रीज पर हैं।
11:15 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक आठ चौके और दो छक्के लगाए हैं। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की है। उनकी शानदार पारी के चलते मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 150 रन के पार जा चुका है। 
11:07 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार और तिलक के बीच शानदार साझेदारी

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 141/3 है। सूर्यकुमार अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, तिलक वर्मा भी अच्छी लय में दिख रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए छह ओवर में 72 रन की जरूरत है। सूर्यकुमार और तिलक के अलावा मुंबई के लिए टिम डेविड और इंपैक्ट प्लेयर वधेरा का आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:48 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live: मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई को 101 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने कैमरून ग्रीन को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराया। ग्रीन ने 26 गेंद में 44 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, अश्विन का यह 300वां टी20 विकेट है। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 104 रन है।
10:36 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live: मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को नौवें ओवर में 76 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। ईशान किशन 23 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विन ने बोल्ट के हाथों कैच कराया। फिलहाल कैमरन ग्रीन 23 गेंदों में 42 रन और सूर्यकुमार यादव तीन गेंदों में सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। मुंबई को अब 66 गेंदों में 129 रन की जरूरत है।
10:23 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: ग्रीन और ईशान कर रहे अच्छी बल्लेबाजी

छह ओवर के बाद मुंबई ने एक विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल कैमरन ग्रीन 15 गेंदों में 30 रन और ईशान किशन 16 गेंदों में 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ग्रीन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले रोहित तीन रन बनाकर आउट हुए। आज उनका जन्मदिन भी है। मुंबई को अब 84 गेंदों में 155 रन की जरूरत है।
10:15 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: ग्रीन की तूफानी बल्लेबाजी

पांच ओवर के बाद मुंबई ने एक विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए हैं। फिलहाल कैमरन ग्रीन 12 गेंदों में 25 रन और ईशान किशन 13 गेंदों में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ग्रीन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले रोहित तीन रन बनाकर आउट हुए। आज उनका जन्मदिन भी है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed