फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSG vs PBKS Highlights: श्रेयस के शतक से पंजाब की जीत, लखनऊ को सात विकेट से हराया

Sat, 23 May 2026 11:14 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 23 May 2026 11:14 PM IST
खास बातें

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने श्रेयस और प्रभसिमरन की शानदार पारियों के दम पर 200 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
LSG vs PBKS IPL Live Score: Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Today Match Scorecard Updates
लखनऊ बनाम पंजाब - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

11:12 PM, 23-May-2026

पंजाब ने लखनऊ को हराया

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हरा दिया। शनिवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने जोश इंग्लिस की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर के नाबाद शतक और प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की मदद से 18 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
10:51 PM, 23-May-2026

LSG vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन 69 रन बनाकर आउट

पंजाब को तीसरा झटका अर्जुन तेंदुलकर ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 39 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने श्रेयस के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 140 रनों की साझेदारी निभाई। फिलहाल श्रेयस 72 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 162 रन है। पंजाब को जीत के लिए 30 गेंदों में 35 रनों की जरूरत है। अब बल्लेबाजी के लिए सूर्यांश शेडगे आए हैं।
विज्ञापन
10:37 PM, 23-May-2026

LSG vs PBKS Live Score: श्रेयस और प्रभसिमरन के अर्धशतक

श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और तीसरे विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
09:51 PM, 23-May-2026

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब को दूसरा झटका

पंजाब को दूसरा झटका मोहम्मद शमी ने ही दिया। उन्होंने कूपर कोनोली को बोल्ड किया। वह 10 गेंदों में 18 रन बनाकर लौटे। अब प्रभसिमरन का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं। 
09:33 PM, 23-May-2026

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब की झटके से शुरुआत

पंजाब किंग्स की झटके से शुरुआत हुई है। मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर प्रियांश आर्या को अर्जुन तेंदुलकर के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब प्रभसिमरन का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं।
09:25 PM, 23-May-2026

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की पारी समाप्त

लखनऊ ने पंजाब किंग्स को 197 रनों का लक्ष्य दिया है। इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। पंजाब के लिए मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए जबकि ओमरजई और शशांक के नाम एक-एक विकेट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:05 PM, 23-May-2026

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को छठा झटका

लखनऊ को छठा झटका यानसेन ने दिया। उन्होंने मुकुल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए अर्जुन तेंदुलकर आए हैं।
09:03 PM, 23-May-2026

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन

लखनऊ को पांचवां झटका शशांक सिंह ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर के हाथों जोश इंग्लिस को कैच कराया। वह 44 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हुए। अब समद का साथ देने मुकुल चौधरी आए हैं।
08:43 PM, 23-May-2026

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को चौथा झटका

लखनऊ को चौथा झटका चहल ने दिया। उन्होंने पंत को यानसेन के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब इंग्लिस का साथ देने अब्दुल समद आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 134 रन है।
08:40 PM, 23-May-2026

LSG vs PBKS Live Score: इंग्लिस का अर्धशतक

जोश इंग्लिस ने अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और ऋषभ पंत के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुके हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed