LSG vs KKR : कोलकाता की 98 रनों से जीत, लखनऊ को दूसरी बार दी मात, गेंदबाजों ने बरपाया कहर
{"_id":"663782033af03a1f7b0891b6","slug":"lsg-vs-kkr-live-cricket-score-lucknow-super-giants-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2024-54th-match-updates-2024-05-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs KKR : कोलकाता की 98 रनों से जीत, लखनऊ को दूसरी बार दी मात, गेंदबाजों ने बरपाया कहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 06 May 2024 12:01 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 06 May 2024 12:01 AM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, LSG vs KKR Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 236 रन बनाए। लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:12 PM, 05-May-2024
LSG vs KKR Live Score: कोलकाता की 98 रनों से जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 98 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने सुनील नरेन की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप रहा।अंक तालिका का हाल
इस जीत के साथ कोलकाता अंक तालिका में 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, लखनऊ का नेट रनरेट -0.371 हो गया और टीम पांचवें पायदान पर पहुंच गई। लखनऊ अब अपना अगला मुकाबला आठ मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। वहीं, कोलकाता 11 मई को आईपीएल का 60वां मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ घर में खेलती नजर आएगी।
लखनऊ की पारी
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका 20 रन के स्कोर पर लगा। इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतरे अर्शिन कुलकर्णी को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। टीम को दूसरा झटका केएल राहुल के रूप में लगा जो 25 रन बनाकर लौटे। इस मैच में मार्कस स्टोइनिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। कोलकाता के खिलाफ दीपक हुड्डा ने पांच, निकोलस पूरन ने 10, आयष बडोनी ने 15, टर्नर ने 16 क्रुणाल पांड्या ने पांच, युद्धवीर सिंह ने सात, रवि बिश्नोई ने दो रन बनाए। वहीं, नवीन-उल-हक बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे कोलकाता के लिए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा रसेल ने दो और मिचेल स्टार्क व सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली।
11:04 PM, 05-May-2024
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ का सातवां विकेट गिरा
लखनऊ को सातवां झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने एश्टन टर्नर को आउट किया। वह सिर्फ 16 रन बना सके।
विज्ञापन
10:55 PM, 05-May-2024
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ का छठा विकेट गिरा
लखनऊ को छठा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने आयुष बडोनी को 109 रन के स्कोर पर आउट किया। युवा बल्लेबाज ने कोलकाता के खिलाफ मैच में सिर्फ 15 रन बनाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्रुणाल पांड्या उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 39 गेंदों में 117 रनों की जरूरत है।10:47 PM, 05-May-2024
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को लगा पांचवां झटका
लखनऊ का पांचवां विकेट भी रसेल ने चटकाया। उन्होंने निकोलस पूरन को सॉल्ट के हाथों कैच कराया। यह उनकी दूसरी सफलता है। पूरन सिर्फ 10 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एश्टन टर्नर उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 50 गेंदों में 131 रनों की जरूरत है।10:37 PM, 05-May-2024
LSG vs KKR Live Score: रसेल ने दिया लखनऊ को चौथा झटका
आंद्रे रसेल ने लखनऊ को चौथा झटका दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन भेजा। वह 36 रनों की दमदार पारी खेलकर लौटे। हर्षित राणा ने उनका कैच पकड़ा। अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 140 रनों की जरूरत है।10:30 PM, 05-May-2024
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे दीपक हुड्डा पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:25 PM, 05-May-2024
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका
लखनऊ को दूसरा झटका हर्षित राणा ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को 70 रन के स्कोर पर रमनदीप के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 25 रन बनाकर लौटे। दूसरे विकेट के लिए कप्तान ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 50 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दीपक हु्ड्डा उतरे हैं।10:20 PM, 05-May-2024
LSG vs KKR Live Score: राहुल-स्टोइनिस ने संभाला मोर्चा
पावरप्ले में लखनऊ को एक झटका लगा। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्शिन कुलकर्णी सिर्फ नौ रन बना सके। इसके बाद केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला। दोनों इस वक्त जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 55/1 है।09:53 PM, 05-May-2024
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ को दूसरे ओवर में 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने अर्शिन कुल्कर्णी को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया। रमनदीप ने पीछे दौड़कर शानदार कैच लपका। वह नौ रन बनाकर आउट हुए। दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है।09:43 PM, 05-May-2024