फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs MI: सूर्यकुमार-चाहर का कमाल, रोमांचक मैच में मुंबई ने कोलकाता को हराया

Tue, 13 Apr 2021 11:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Apr 2021 11:27 PM IST
खास बातें

KKR vs MI HIGHLIGHTS: आईपीएल 2021 का आज पांचवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में मुंबई की टीम ने गेंदबाजों के दम पर जीत हासिल की। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 152 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और 10 रन से बाजी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही मुंबई ने इस सीजन की अपनी पहली जीत भी हासिल की।  

विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 13-Apr-2021

मुंबई की जीत

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच चेपॉक में खेले गए मुकाबले में रोहित और उनकी टीम ने रोमांचक अंदाज में जीत अपने नाम की. कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में मुंबई की टीम ने गेंदबाजों के दम पर एक शानदार जीत हासिल की। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 152 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और 10 रन से बाजी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही मुंबई ने इस सीजन की अपनी पहली जीत भी हासिल की।  
 
11:06 PM, 13-Apr-2021

रसेल को दो जीवनदान 

कोलकाता के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को मुंबई की टीम ने दो बार जीवनदान दे दिया है। सबसे पहले क्रुणाल पांड्या ने अपनी ही गेंदबाजी पर उनका आसान कैच छोड़ा। रसेल को पहला जीवनदान शून्य के स्कोर पर मिला और दूसरा पांच रन के स्कोर पर।
विज्ञापन
10:53 PM, 13-Apr-2021

शाकिब सस्ते में लौटे पवेलियन 

क्रुणाल पांड्या ने शाकिब अल हसन को अपना शिकार बनाया। क्रुणाल ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर शाकिब को सूर्यकुमार के हाथों कैच करवाया। शाकिब सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।  
10:48 PM, 13-Apr-2021

राहुल चाहर के चार विकेट 

कोलकाता को नितीश राणा के रूप में चौथा बड़ा झटका लगा. दिलचस्प यह है कि केकेआर के सभी चार विकेट राहुल चाहर ने चटकाए है। चाहर ने अपने कोटे के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर नितीश राणा को स्टंप करवाया। नितीश 47 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए. वहीं राहुल ने अपने चार ओवर के कोटे में 27 रन देकर चार विकेट चटकाए। 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 122/4, शाकिब अल हसन (9*), दिनेश कार्तिक (0*)
 
10:43 PM, 13-Apr-2021

रोहित शर्मा ने थामी गेंद 

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा खुद गेंदबाजी करने आए। हालांकि ओवर की शुरुआत में ही रन अप लेते वक्त उनके पैर में थोड़ी सी मोच आई लेकिन फिजियो की मदद के बाद उन्होंने अपना ओवर पूरा किया। उन्होंने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए।
10:40 PM, 13-Apr-2021

मॉर्गन फिर फेल 

कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन एक बार फिर से फेल हो गए हैं। वह भी राहुल चाहर की फिरकी में फंसकर आउट हुए। चाहर ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मॉर्गन को यानसेन के हाथों कैच करवाया। मॉर्गन सिर्फ सात रन ही बना पाए। 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 104/3, नितीश राणा (52*), शाकिब अल हसन (0*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:37 PM, 13-Apr-2021

नितीश राणा का अर्धशतक

कोलकाता के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज नितीश राणा ने इस सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 40 गेंदों में अपना 13वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। 
 
10:30 PM, 13-Apr-2021

केकेआर को दूसरा झटका  

राहुल चाहर की बेहतरीन गेंदबाजी। उन्होंने अपनी फिरकी में पहले शुभमन गिल को फंसाया और फिर राहुल त्रिपाठी को भी चकमा दिया। त्रिपाठी सिर्फ पांच रन ही बना पाए। 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 97/2, नितीश राणा (45*), इयोन मॉर्गन (7*)
 
10:15 PM, 13-Apr-2021

केकेआर का पहला विकेट गिरा 

कोलकाता को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। स्पिनर राहुल चाहर ने मुंबई को पहली बड़ी सफलता दिलाई। नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर चाहर ने गिल को ललचाती गेंद डाली जिसपर छक्का मारने के चक्कर में वह पोलार्ड को कैच दे बैठे। गिल ने 24 गेंदों में 33 रन बनाए। 9 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 73/1, नितीश राणा (37*), राहुल त्रिपाठी (1*)
 

 
10:02 PM, 13-Apr-2021

केकेआर के 50 रन पूरे 

नितीश राणा और शुभमन गिल ने कोलकाता को एक अच्छी शुरुआत दिलाई है। लक्ष्य का पीछा कर रही कोलकाता ने सात ओवरों में बिना विकेट गंवाए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed