फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ ने केकेआर को चार रनों से हराया, रहाणे का अर्धशतक और रिंकू की कोशिश गई बेकार

Tue, 08 Apr 2025 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Apr 2025 07:25 PM IST
खास बातें

KKR vs LSG Indian Premier League 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को हराया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता के लिए रहाणे और रिंकू सिंह ने शानदार पारियां खेली, लेकिन टीम जीत हासिल करने से चार रन पीछे रह गई।

विज्ञापन
KKR vs LSG IPL Score: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

07:24 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: रोमांचक मैच में जीता लखनऊ

कप्तान अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक और रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में चार रन से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 234 रन ही बना सकी। रहाणे ने 35 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि रिंकू ने 15 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने क्विंटन डिकॉक का विकेट जल्दी गंवा दिया था जो 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुनील नरेन और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की। हालांकि, दिग्वेश राठी ने नरेन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नरेन 13 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रहाणे इसके बाद भी नहीं रुके और उन्होंने 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। रहाणे और वेंकटेश अय्यर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि केकेआर शायद इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर सकती है, लेकिन शार्दुल ने रहाणे को आउट कर केकेआर को बड़ा झटका दिया। 

रहाणे के आउट होने के बाद केकेआर की पारी लड़खड़ा गई और उसने रमनदीप (1), अंगकृष रघुवंशी (5), वेंकटेश अय्यर (45) और आंद्रे रसेल (7) के विकेट गंवाए। केकेआर के लिए इसके बाद लक्ष्य को प्राप्त करना मुश्किल लग रहा था, लेकिन रिंकू ने अंतिम ओवरों में धमाल मचाया। केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 24 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम 20 रन ही बना सकी। इस तरह लखनऊ ने यह मुकाबला अपने नाम किया। केकेआर के लिए हर्षित राणा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ की ओर से आकाश दीप और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आवेश खान, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला। 
07:16 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर का स्कोर 200 के पार

लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। केकेआर के लिए रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर ने 18वें ओवर की समाप्ति तक सात विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन
07:06 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: रसेल पवेलियन लौटे

शार्दुल ठाकुर ने आंद्रे रसेल को आउट कर केकेआर को सातवां झटका दिया। रसेल चार गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। 
07:01 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: वेंकटेश अर्धशतक से चूके

वेंकटेश अय्यर को आकाश दीप ने आउट कर केकेआर को छठा झटका दिया। वेंकटेश अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन वह चूक गए। वेंकटेश 29 गेंदों पर छह चौका और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। 
06:56 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर को पांचवां झटका

आवेश खान ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे अंगकृष रघुवंशी को आउट कर केकेआर को पांचवां झटका दिया है। रघुवंशी चार गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। 
06:50 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर को लगा चौथा झटका

रवि बिश्नोई ने रमनदीप सिंह को आउट कर केकेआर को चौथा झटका दिया। रमनदीप दो गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। केकेआर ने 14 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 166 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए 36 गेंदों पर 73 रन बनाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:42 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: रहाणे पवेलियन लौटे

केकेआर को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में तीसरा झटका लगा है। रहाणे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे। रहाणे ने वेंकटेश अय्यर के साथ 71 रनों की साझेदारी की। रहाणे 35 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 162 रन है। 
06:26 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: रहाणे का अर्धशतक

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लखनऊ के खिलाफ आईपीएल के मुकाबले में 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। रहाणे और वेंकटेश के दम पर केकेआर ने लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। केकेआर को अब जीत के लिए 54 गेंदों पर 103 रन बनाने हैं। 
06:16 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर का स्कोर 100 के पार

लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर का स्कोर 110 के पार पहुंच गया है। केकेआर के लिए रहाणे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं अर्धशतक के करीब हैं। उनका साथ वेंकटेश अय्यर निभा रहे हैं। केकेआर ने नौ ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 116 रन बनाए हैं। 
06:06 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर को लगा दूसरा झटका

दिग्वेश राठी ने सुनील नरेन को आउट कर केकेआर को दूसरा झटका दिया। नरेन रहाणे के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 13 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। राठी ने नरेन को आउट करने के बाद एक बार फिर विवादित तरीके से जश्न मनाया जिस कारण उन पर दो बार जुर्माना लग चुका है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed