IPL Opening Ceremony 2023: अरिजीत के गाने पर झूमे धोनी-हार्दिक, तमन्ना और रश्मिका की ग्लैमरस परफॉर्मेंस
2023 IPL Opening Ceremony News in Hindi: आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले अरिजीत सिंह ने अपने गानों से सबका दिल जीत लिया। चेन्नई के कप्तान धोनी और गुजरात के कप्तान हार्दिक भी अरिजीत के गानों पर झूमने लगे। इसके बाद तमन्ना भाटिया ने गुजरात और रस्मिका मंदाना ने चेन्नई के लिए परफॉर्म किया।
लाइव अपडेट
IPL 2023 Opening Ceremony Live: धोनी और हार्दिक भी मंच पर आए
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात टाइटंस के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मंच पर आए। दोनों ने टॉस से पहले आईपीएल 2023 की ट्रॉफी के साथ पोज किया।IPL 2023 Opening Ceremony Live: रश्मिका की शानदार परफॉर्मेंस
रश्मिका मंदाना ने दक्षिण भारतीय फिल्म के गाने पर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने श्रीवल्ली, नाटू नाटू गाने पर भी अपनी परफॉर्मेंस दी।Sound 🔛@iamRashmika gets the crowd going with an energetic performance 💥
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
Drop an emoji to describe this special #TATAIPL 2023 opening ceremony 👇 pic.twitter.com/EY9yVAnSMN
IPL 2023 Opening Ceremony Live: तमन्ना ने टम टम गाने पर किया परफॉर्म
तमन्ना भाटिया ने तेलगू फिल्म एनिमी के गाने टम टम पर परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने डिजायर, ऊ अंटावां गाने पर भी परफॉर्म किया। तमन्ना भाटिया ने गुजरात टाइटंस की टीम के लिए परफॉर्म किया।𝘿𝙖𝙯𝙯𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙖𝙨 𝙚𝙫𝙚𝙧!@tamannaahspeaks sets the stage on 🔥🔥 with her entertaining performance in the #TATAIPL 2023 opening ceremony! pic.twitter.com/w9aNgo3x9C
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
IPL 2023 Opening Ceremony Live: अरिजीत ने अपने गानों से बांधा समा
आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले गायक अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया। उन्होंने राजी फिल्म के गाने 'ऐ वतन मेरे वतन' गाने से समा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने 1983 फिल्म के गाने 'लहरा दो' और ब्रम्हास्त्र के गाने 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' से सभी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने चन्ना मेरे, कबीरा, अपना बना ले पिया, तुझे कितना चाहने लगे हम, झूमे जो पठान, शिवा, हां मैं गलत, प्यार होता कई बार है, तेरे प्यार में, घुंघरू टूट गए, राबता, इलाही, हवाएं, देवा-देवा, इंडिया जीतेगा गाना भी गाया। इस दौरान हार्दिक पांड्या भी अरिजीत के गाने पर डांस करते दिखे।𝙈𝙚𝙡𝙤𝙙𝙞𝙤𝙪𝙨!
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
How about that for a performance to kick off the proceedings 🎶🎶@arijitsingh begins the #TATAIPL 2023 Opening Ceremony in some style 👌👌 pic.twitter.com/1ro3KWMUSW
IPL 2023 Opening Ceremony Live: आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू
आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। मंदिरा बेटी कार्यक्रम की एंकरिंग कर रही हैं। थोड़ी देर में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया परफॉर्म करेंगी। सिंगर अरिजीत सिंह भी इस कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे।IPL 2023 Opening Ceremony Live: मैं इसका इंतजार कर रही थी- तमन्ना
तमन्ना ने उद्घाटन समारोह के बारे में पूछे जाने पर कहा- अरिजीत और रश्मिका के साथ प्रदर्शन करने का अवसर कुछ ऐसा है जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रही हूं। मूवी के अलावा क्रिकेट कुछ ऐसा है जिससे हम काफी जुड़े हुए हैं। धोनी और विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वहीं, रश्मिका ने कहा- आज तक मुझे आईपीएल मैच देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब जब मैं इसमें परफॉर्म करने जा रही हूं तो इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। रश्मिका को भी धोनी और विराट काफी पसंद हैं। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत आज शाम छह बजे होगी।IPL 2023 Opening Ceremony Live: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा समारोह
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में तमन्ना और रश्मिका ग्लैमर का तड़का लगाएंगी और कई गानों पर परफॉर्म करेंगी। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, तमन्ना को स्टेज परफॉर्मर्स के एक ग्रुप के साथ पैर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जबकि वहीं मंच पर रश्मिका भी मौजूद थीं। इन दो प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों के साथ स्टार गायक अरिजीत सिंह भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। तमन्ना और रश्मिका ने इस दौरान अपने अनुभव को आईपीएल के साथ शेयर भी किया।Lights 💡
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2023
Camera 📸
Action 🔜⏳@tamannaahspeaks & @iamRashmika are geared up for an exhilarating opening ceremony of #TATAIPL 2023 at the Narendra Modi Stadium 🏟️🎇 pic.twitter.com/wAiTBUqjG0