फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI: भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की

Sat, 15 Jul 2023 02:55 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका Published by: रोहित राज Updated Sat, 15 Jul 2023 02:55 AM IST
खास बातें

IND vs WI Test 2023 :  भारत ने वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 141 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 150 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 429 रन बनाए। टीम इंडिया को 271 रनों की बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
WI vs IND Test Live Score 2023: India vs West Indies 1st Test Day 3rd Match Windsor Park Scorecard Updates
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

02:46 AM, 15-Jul-2023

IND vs WI Test Live: अश्विन के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ढेर

रविचंद्रन अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 130 रनों रनों पर समेट लिया। अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में सात विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 150 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 429 रन बनाए। टीम इंडिया को 271 रनों की बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। उसके लिए एलिक नथनेज ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। जेसन होल्डर ने नाबाद 20 रन बनाए। जोमेल वॉरिकन ने 18, अल्जारी जोसेफ ने 13 और जोशुआ डी सिल्वा 13 रन बनाकर आउट हुए। रेमोन रीफर ने 11 रन बनाए। क्रेग ब्रैथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल सात-सात रन बनाकर आउट हुए। जर्मेन ब्लैकवुड पांच और रहकीम कार्नवॉल चार रन ही बना सके। केमार रोच अपना खाता नहीं खोल सके। भारत के लिए अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

रोहित और यशस्वी ने लगाया शतक
इससे पहले भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारियां खेलीं। यशस्वी ने 171 रन बनाए। यह उनका यह डेब्यू टेस्ट था। वहीं, कप्तान रोहित ने 104 रन की पारी खेली। विराट कोहली शतक नहीं लगा पाए और 76 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा 37 और ईशान किशन एक रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल ने छह और अजिंक्य रहाणे ने तीन रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, अल्जारी जोसेफ, रहकीम कार्नवॉल, जोमेल वॉरिकन और एलिक एथनेज ने एक-एक विकेट लिए।
02:08 AM, 15-Jul-2023

IND vs WI Test Live: अश्विन को मिली चौथी सफलता

अश्विन ने अल्जारी जोसेफ को आउट कर वेस्टइंडीज को सातवां झटका दिया है। जोसेफ 23 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने उनका कैच लिया। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। जेसन होल्डर और रहकीम कार्नवॉल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
01:47 AM, 15-Jul-2023

IND vs WI Test Live: भारत को मिली छठी सफलता

भारत को छठी सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। उन्होंने एलिक एथनेज को आउट कर वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दिया। एथनेज 44 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच यशस्वी जायसवाल ने लिया। वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। जेसन होल्डर चार और अल्जारी जोसेफ दो रन बनाकर नाबाद हैं।
01:14 AM, 15-Jul-2023

IND vs WI Test Live: सिराज ने डी सिल्वा को किया आउट

मोहम्मद सिराज ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। सिराज ने जोशुआ डी सिल्वा को एलबीडब्ल्यू कर दिया। डी सिल्वा 27 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। एलिक एथनेज 14 और जेसन होल्डर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
12:54 AM, 15-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज को लगा दोहरा झटका

वेस्टइंडीज को चायकाल के बाद दोहरा झटका लगा है। जर्मेन ब्लैकवुड और रेमोन रीफर पवेलियन लौट गए हैं। ब्लैकवुड को अश्विन ने एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने आठ गेंद पर पांच रन बनाए। रीफर को जडेजा ने एलबीडब्यू किया। उन्होंने 41 गेंद पर 11 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। जोशुआ डी सिल्वा और एलिक एथनेज क्रीज पर हैं।
12:10 AM, 15-Jul-2023

IND vs WI Test Live: भारत को मिली दूसरी सफलता

चायकाल से पहले वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को आउट किया। ब्रैथवेट 47 गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे ने उनका कैच लिया। वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। रेमोन रीफर सात और जर्मेन ब्लैकवुड चार रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:42 PM, 14-Jul-2023

IND vs WI Test Live: जडेजा ने दिलाई भारत को पहली सफलता

दूसरी पारी में भारतीय टीम को पहली सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने तेजनारायण चंद्रपॉल को एलबीडब्ल्यू किया। चंद्रपॉल ने 28 गेंद पर सात रन बनाए। वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर आठ रन बना लिए हैं। क्रेग ब्रैथवेट और रेमोन रीफर क्रीज पर हैं।
10:57 PM, 14-Jul-2023

IND vs WI Test Live: रोहित शर्मा ने पारी घोषित की

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लंच के बाद विराट कोहली के आउट होने के कुछ देर बाद पांच विकेट पर 421 रन के स्कोर पर पहली पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया को पहली पारी में 271 रन की बढ़त मिली। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारियां खेलीं। यशस्वी ने 171 रन बनाए। यह उनका यह डेब्यू टेस्ट है। वहीं, कप्तान रोहित ने 104 रन की पारी खेली। विराट कोहली शतक नहीं लगा पाए और 76 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा 37 और ईशान किशन एक रन  बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल ने छह और अजिंक्य रहाणे ने तीन रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, अल्जारी जोसेफ, रहकीम कार्नवॉल, जोमेल वॉरिकन और एलिक एथनेज ने एक-एक विकेट लिए।
10:47 PM, 14-Jul-2023

IND vs WI Test Live: कोहली नहीं लगा पाए शतक

विराट कोहली इस मैच में शतक नहीं लगा पाए। वह 76 रन बनाकर आउट हो गए। 
09:31 PM, 14-Jul-2023

IND vs WI Test Live: तीसरे लंच तक भारत का स्कोर 400/4

भारत ने पहली पारी में 400 रन पूरे कर लिए हैं। तीसरे दिन लंच की घोषणा के समय टीम इंडिया ने चार विकेट पर 400 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 72 और रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी कर ली है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed