IND vs SA Highlights: पहले दिन का खेल खत्म; दूसरी पारी में द. अफ्रीका का स्कोर 62/3, भारत के पास 36 रन की बढ़त
{"_id":"659502a71c263222050ea9a9","slug":"india-vs-south-africa-live-cricket-score-ind-vs-sa-2024-2nd-test-match-at-newlands-stadium-updates-2024-01-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Highlights: पहले दिन का खेल खत्म; दूसरी पारी में द. अफ्रीका का स्कोर 62\/3, भारत के पास 36 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 03 Jan 2024 09:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 03 Jan 2024 09:13 PM IST
खास बातें
IND vs SA Test 2024 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 55 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त ली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/3 है। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 36 रन की बढ़त है। सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:05 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: पहले दिन का खेल खत्म
केपटाउन में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/3 है। एडेन मार्करम 36 रन और डेविड बेडिंगहम सात रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास अभी भी 36 रन की बढ़त है और दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट बचे हुए हैं। दूसरी पारी में भारत के लिए मुकेश कुमार ने दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया है। डीन एल्गर 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टोनी डी जॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर आउट हुए।दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को दो-दो विकेट मिले। दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। काइल वेरेने ने 15 रन बनाए और डेविड बेडिंगहम ने 12 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। एडेन मार्करम (2 रन), डीन एल्गर (4 रन), टोनी डी जॉर्जी (2 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (3 रन), मार्को यानसेन (0 रन), केशव महाराज (3 रन), कगिसो रबाडा (5 रन), नांद्रे बर्गर (4 रन) पर आउट हुए।
भारत की पहली पारी में क्या हुआ?
भारत की पहली पारी 153 रन पर सिमट गई। भारत के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। कप्तान रोहित ने 39 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 36 रन का योगदान दिया और विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। इन तीनों के अलावा सिर्फ लोकेश राहुल ही अपना खाता खोल सके। उन्होंने आठ रन बनाए। यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार अपना खाता नहीं खोल पाए। हालांकि, मुकेश ने किसी गेंद का सामना नहीं किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने तीन-तीन विकेट लिए। एक भारतीय बल्लेबाज रन आउट हुआ। पहली पारी के आधार पर भारत को 98 रन की बढ़त मिली।
08:54 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा
45 रन पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अब एडेन मार्करम के साथ डेविड बेडिंगहम क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
08:34 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका
41 रन पर दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा है। टोनी डी जॉर्जी एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुकेश कुमार ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अब एडेन मार्करम के साथ ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।08:25 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा
दूसरी पारी में 37 रन पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा है। डीन एल्गर 12 रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। अब एडेन मार्करम के साथ टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर हैं।08:21 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की अच्छी शुरुआत
दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की है। डीन एल्गर और एडेन मार्करम संभलकर खेल रहे हैं। बिना कोई विकेट खोए अफ्रीकी टीम ने शुरुआती 10 ओवर में 37 रन बना लिए हैं। भारत के पास अभी भी 50 रन से ज्यादा की बढ़त है।07:29 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: भारत की पारी 153 रन पर सिमटी
भारत की पहली पारी 153 रन पर सिमट गई है। भारत ने आखिरी छह विकेट बिना कोई रन बनाए खो दिए हैं। एक समय भारत का स्कोर 153/4 था। विराट कोहली और लोकेश राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बार राहुल आउट हुए और टीम इंडिया आगे कोई रन नहीं बना पाई। भारत के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। कप्तान रोहित ने 39 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 36 रन का योगदान दिया और विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। इन तीनों के अलावा सिर्फ लोकेश राहुल ही अपना खाता खोल सके। उन्होंने आठ रन बनाए। यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार अपना खाता नहीं खोल पाए। हालांकि, मुकेश ने किसी गेंद का सामना नहीं किया।दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने तीन-तीन विकेट लिए। एक भारतीय बल्लेबाज रन आउट हुआ। हालांकि, पहली पारी के आधार पर भारत के पास 98 रन की अहम बढ़त है। पिच के मिजाज को देखते हुए भारतीय टीम मैच में आगे है। अब भारत की कोशिश इसी सत्र में दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को पवेलियन भेजने की होगी। भारतीय गेंदबाज यह मैच पारी के अंतर से जीतने की कोशिश करेंगे। पिच को देखते हुए 50 रन से ज्यादा का लक्ष्य भारत के लिए मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:26 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: भारत के नौ विकेट गिरे
153 रन के स्कोर पर ही भारत ने नौवां विकेट खो दिया है। मोहम्मद सिराज रन आउट हो पवेलियन लौटे। वह भी अपना खाता नहीं खोल सके।07:24 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: भारत का आठवां विकेट गिरा
153 रन के स्कोर पर ही भारत का आठवां विकेट गिरा है। विराट कोहली को कगिसो रबाडा ने एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। कोहली ने 46 रन बनाए।07:23 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: भारत का सातवां विकेट गिरा
153 रन के स्कोर पर ही भारत का सातवां विकेट गिरा है। जसप्रीत बुमराह भी खाता खोले बिना आउट हो गए। लुंगी एनगिडी ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया।07:21 PM, 03-Jan-2024