फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ 2nd Test: पहले दिन भारत का स्कोर 221/4, मयंक 120 रन और साहा 25 रन बनाकर नाबाद

Fri, 03 Dec 2021 05:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 03 Dec 2021 05:40 PM IST
खास बातें

Live Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दो मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की तरफ से स्पिनर एजाज पटेल ने चार विकेट झटके।

विज्ञापन
IND vs NZ, 2nd Test Live Score: India vs New Zealand 2nd Test in Mumbai, News Updates in Hindi
शतक लगाने के बाद मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:33 PM, 03-Dec-2021

IND vs NZ: पहले दिन का खेल खत्म

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं। फिलहाल मयंक अग्रवाल 246 गेंदों पर 120 रन और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन सिर्फ 70 ओवर का खेल हो सका। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। 

न्यूजीलैंड की ओर से चार विकेट स्पिनर एजाज पटेल ने लिए। उन्होंने शुभमन गिल (44 रन), चेतेश्वर पुजारा (0), विराट कोहली (0) और श्रेयस अय्यर (18 रन) को आउट किया। पुजारा और कोहली एक बार फिर फेल रहे। पुजारा ने पिछला शतक 3 जनवरी 2019 को लगाया था। वहीं, कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ पिछला शतक लगाया था।
04:55 PM, 03-Dec-2021

भारत का स्कोर 200 रन के पार

भारतीय टीम ने चार विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 204 रन है। मयंक अग्रवाल 107 रन और ऋद्धिमान साहा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
04:41 PM, 03-Dec-2021

मयंक अग्रवाल का शतक पूरा 

मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने चौके के साथ 196 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 59 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 193/4, मयंक अग्रवाल (101*), ऋद्धिमान साहा (16*)।
 
04:23 PM, 03-Dec-2021

मयंक शतक के करीब 

मयंक अग्रवाल धीरे-धीरे अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं। उनके साथ ऋद्धिमान साहा क्रीज और मौजूद हैं। 54 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 173/4, ऋद्धिमान साहा (7*), मयंक अग्रवाल (91*)  
03:51 PM, 03-Dec-2021

भारत के 150 रन पूरे 

मयंक ने सोमेरविले के ओवर में दो चौके लगाकर 9 रन बटोरे और इसी के साथ टीम इंडिया के 150 रन पूरे हो गए हैं। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 156/3, मयंक अग्रवाल (85*), श्रेयस अय्यर (14*)
03:39 PM, 03-Dec-2021

मयंक-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 144/3, मयंक अग्रवाल (76*), श्रेयस अय्यर (12*)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:59 PM, 03-Dec-2021

चायकाल तक न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी 

भारत की तरफ से शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने एक मजबूत शुरुआत करते हुए 80 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारतीय शीर्षक्रम को तोड़कर रख दिया। उन्होंने पहले गिल को 44 रन के स्कोर पर आउट किया और फिर एक ही ओवर में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 111/3, श्रेयस अय्यर (7*), मयंक अग्रवाल (52*)
 
02:52 PM, 03-Dec-2021

मयंक का अर्धशतक 

भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौके के साथ अपना पांचवां टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया है।
 
02:46 PM, 03-Dec-2021

भारत के 100 पूरे 

भारत के लिहाज से एक अच्छा ओवर, टिम साउदी के ओवर में 10 रन आए और टीम इंडिया के भी 100 रन पूरे हो गए। 33 ओवर के बाद 101/3, श्रेयस अय्यर (7*), मयंक अग्रवाल (42*)  
 
02:37 PM, 03-Dec-2021

एजाज ने भारत को एक ओवर में दिए दोहरे झटके 

एजाज पटेल ने भारत के शीर्ष क्रम को तोड़कर रख दिया है। पटेल ने गिल को आउट करने के एक ओवर बाद भारत दोहरे झटके दिए। उन्होंने 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर पुजारा को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान विराट कोहली को भी शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 80/3, मयंक अग्रवाल (32*), श्रेयस अय्यर (0*)   
 
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed