05:33 PM, 03-Dec-2021
IND vs NZ: पहले दिन का खेल खत्म
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं। फिलहाल मयंक अग्रवाल 246 गेंदों पर 120 रन और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन सिर्फ 70 ओवर का खेल हो सका। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
न्यूजीलैंड की ओर से चार विकेट स्पिनर एजाज पटेल ने लिए। उन्होंने शुभमन गिल (44 रन), चेतेश्वर पुजारा (0), विराट कोहली (0) और श्रेयस अय्यर (18 रन) को आउट किया। पुजारा और कोहली एक बार फिर फेल रहे। पुजारा ने पिछला शतक 3 जनवरी 2019 को लगाया था। वहीं, कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ पिछला शतक लगाया था।
04:55 PM, 03-Dec-2021
भारत का स्कोर 200 रन के पार
भारतीय टीम ने चार विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 204 रन है। मयंक अग्रवाल 107 रन और ऋद्धिमान साहा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
04:41 PM, 03-Dec-2021
मयंक अग्रवाल का शतक पूरा
मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने चौके के साथ 196 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
59 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 193/4, मयंक अग्रवाल (101*), ऋद्धिमान साहा (16*)।
04:23 PM, 03-Dec-2021
मयंक शतक के करीब
मयंक अग्रवाल धीरे-धीरे अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं। उनके साथ ऋद्धिमान साहा क्रीज और मौजूद हैं।
54 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 173/4, ऋद्धिमान साहा (7*), मयंक अग्रवाल (91*)
03:51 PM, 03-Dec-2021
भारत के 150 रन पूरे
मयंक ने सोमेरविले के ओवर में दो चौके लगाकर 9 रन बटोरे और इसी के साथ टीम इंडिया के 150 रन पूरे हो गए हैं।
47 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 156/3, मयंक अग्रवाल (85*), श्रेयस अय्यर (14*)
03:39 PM, 03-Dec-2021
मयंक-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।
45 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 144/3, मयंक अग्रवाल (76*), श्रेयस अय्यर (12*)
02:59 PM, 03-Dec-2021
चायकाल तक न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
भारत की तरफ से शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने एक मजबूत शुरुआत करते हुए 80 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारतीय शीर्षक्रम को तोड़कर रख दिया। उन्होंने पहले गिल को 44 रन के स्कोर पर आउट किया और फिर एक ही ओवर में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया।
37 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 111/3, श्रेयस अय्यर (7*), मयंक अग्रवाल (52*)
02:52 PM, 03-Dec-2021
मयंक का अर्धशतक
भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौके के साथ अपना पांचवां टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया है।
02:46 PM, 03-Dec-2021
भारत के 100 पूरे
भारत के लिहाज से एक अच्छा ओवर, टिम साउदी के ओवर में 10 रन आए और टीम इंडिया के भी 100 रन पूरे हो गए।
33 ओवर के बाद 101/3, श्रेयस अय्यर (7*), मयंक अग्रवाल (42*)
02:37 PM, 03-Dec-2021
एजाज ने भारत को एक ओवर में दिए दोहरे झटके
एजाज पटेल ने भारत के शीर्ष क्रम को तोड़कर रख दिया है। पटेल ने गिल को आउट करने के एक ओवर बाद भारत दोहरे झटके दिए। उन्होंने 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर पुजारा को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान विराट कोहली को भी शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
30 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 80/3, मयंक अग्रवाल (32*), श्रेयस अय्यर (0*)
02:31 PM, 03-Dec-2021
शुभमन गिल अर्धशतक से चूके
शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की लेकिन अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्हें 44 के स्कोर पर एजाज पटेल ने रॉस टेलर के हाथों कैच कराया।
01:44 PM, 03-Dec-2021
मयंक-गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय पारी निभा ली है। दोनों ही बल्लेबाज रनों की रफ्तार और संख्या में लगातार इजाफा कर रहे हैं।
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 71/0, मयंक अग्रवाल (34*), शुभमन गिल (35*)
01:10 PM, 03-Dec-2021
मयंक ने लगाया मैच का पहला छक्का
मयंक अग्रवाल ने एजाज पटेल गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से मैच का पहला छक्का लगाया है।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 45/0, शुभमन गिल (24*), मयंक अग्रवाल (21*)
12:29 PM, 03-Dec-2021
भारत की आक्रामक शुरुआत
मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों कीवी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक होकर खेल रहे हैं और तेजी से रन बटोर रहे है।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 25/0, मयंक अग्रवाल (12*), शुभमन गिल (13*)
12:13 PM, 03-Dec-2021
गिल ने जेमीसन के ओवर में लगाए तीन चौके
शुभमन गिल ने काइल जेमीसन के पहले ओवर में तीन चौके लगाकर 12 रन बटोरे।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 12/0, शुभमन गिल (12*), मयंक अग्रवाल (0*)