IND vs ENG Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत पहली पारी में 473/8, अब तक 255 रन की हुई बढ़त
{"_id":"65ea8261e28b0d27b70c40a9","slug":"india-vs-england-live-cricket-score-ind-vs-eng-2024-5th-test-day-2-match-at-dharamshala-hpca-stadium-update-2024-03-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत पहली पारी में 473\/8, अब तक 255 रन की हुई बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 08 Mar 2024 04:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 08 Mar 2024 04:53 PM IST
खास बातें
IND vs ENG 5th Test Day 2 Highlights : भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज में पहले से ही 3-1 से आगे चल रही है। ऐसे में यह मैच जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करने उतरी है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। आज टेस्ट का दूसरा दिन रहा।
विज्ञापन
सरफराज और पडिक्कल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:53 PM, 08-Mar-2024
दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 473 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। ऐसे में टीम इंडिया की बढ़त 255 रन की हो चुकी है। भारतीय टीम इस बढ़त को तीसरे दिन और आगे बढ़ाना चाहेगी।04:30 PM, 08-Mar-2024
IND vs ENG Live: बुमराह-कुलदीप जमे
बुमहार और कुलदीप ने नौवें विकेट के लिए 30+ रन की साझेदारी कर ली है। दोनों समझदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं और इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दे रहे हैं। भारत का स्कोर फिलहाल आठ विकेट पर 462 रन है। कुलदीप 23 रन और बुमराह 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की बढ़त 244 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन
03:47 PM, 08-Mar-2024
IND vs ENG Live: भारत को आठवां झटका
428 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड किया। भारत का स्कोर एक वक्त 403 पर चार था और अब 25 रन बनाने में टीम इंडिया ने चार विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की बढ़त फिलहाल 210 से ज्यादा रन की हो चुकी है। भारत के अब तक आठ विकेट में से दो तेज गेंदबाजों ने लिए हैं, बाकी के छह विकेट स्पिनर्स के नाम रहे हैं।03:38 PM, 08-Mar-2024
IND vs ENG Live: भारत को छठा झटका
भारत को 427 के स्कोर पर दो झटके लगे हैं। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा लगातार दो ओवर में आउट हुए। जुरेल को शोएब बशीर ने डकेट के हाथों कैच कराया। वहीं, जडेजा को टॉम हार्टले ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भारत का स्कोर एक वक्त 403 पर चार था और अब 24 रन बनाने में टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की बढ़त फिलहाल 209 रन की है।03:06 PM, 08-Mar-2024
IND vs ENG Live: भारत को पांचवां झटका
403 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। देवदत्त पडिक्कल 103 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोएब बशीर ने क्लीन बोल्ड किया। अपनी पारी में पडिक्कल ने 10 चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। डेब्यू टेस्ट की डेब्यू पारी में पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सरफराज खान के साथ 97 रन की साझेदारी निभाई थी। सरफराज 56 रन बनाकर आउट हुए। भारत की बढ़त फिलहाल 187 रन की हो चुकी है।02:41 PM, 08-Mar-2024
IND vs ENG Live: भारत को चौथा झटका
376 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। सरफराज 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोएब बशीर ने चायकाल के ठीक बाद जो रूट के हाथों कैच कराया। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में ही अर्धशतक लगा दिया है। भारत ने चार विकेट पर 394 रन बना लिए हैं। फिलहाल पडिक्कल 60 रन और रवींद्र जडेजा दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:17 PM, 08-Mar-2024
IND vs ENG Live: सरफराज-पडिक्कल क्रीज पर
भारत ने दूसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 44 रन और सरफराज खान 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हो चुकी है। सरफराज ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। वहीं, पडिक्कल टेस्ट में अपनी डेब्यू पारी में अब तक सूझबूझ वाली बल्लेबाजी की है। भारत की बढ़त अब तक 158 रन की हो चुकी है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। आज भारत को दो झटके लगे। रोहित शर्मा 103 रन और शुभमन गिल 110 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की थी। रोहित को स्टोक्स और एंडरसन ने शुभमन को आउट किया। एंडरसन के नाम फिलहाल 699 विकेट हैं।02:02 PM, 08-Mar-2024
IND vs ENG Live: सरफराज का अर्धशतक
सरफराज खान ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया है। यह उनकी टेस्ट में पांचवीं पारी है और वह खूब रन बना रहे हैं। उन्होंने अब तक देवदत्त पडिक्कल के साथ चौथे विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम की बढ़त 145+ रन की हो चुकी है। पडिक्कल भी अर्धशतक के करीब हैं। वह 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर फिलहाल तीन विकेट पर 366 रन है।01:38 PM, 08-Mar-2024
IND vs ENG Live: सरफराज-पडिक्कल ने संभाली पारी
भारत ने तीन विकेट पर 337 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 34 रन और सरफराज खान 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया की बढ़त अभी तक 119 रन की हो चुकी है।01:07 PM, 08-Mar-2024