फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: टीम इंडिया की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत, 434 रन से जीता तीसरा मुकाबला, जडेजा ने पांच विकेट झटके

Sun, 18 Feb 2024 05:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 18 Feb 2024 05:23 PM IST
खास बातें

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Highlights: भारत ने इंग्लैंड को राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच में 434 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी। भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 430 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Live Score: India vs England 3rd Test Day 4 Match Scorecard live Updates Shubman, Yashasvi
सरफराज, कुलदीप और जडेजा - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

04:47 PM, 18-Feb-2024

भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हराया

भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया है। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई। मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले। बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, वहीं विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था।

भारत ने राजकोट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी भारत ने चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी थी। कुल बढ़त 556 रन की हुई। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।

रनों के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत
जीत का
अंतर
खिलाफ मैदान साल
434 रन इंग्लैंड राजकोट 2024
372 रन न्यूजीलैंड वानखेड़े 2021
337 रन दक्षिण अफ्रीका दिल्ली 2015
321 रन न्यूजीलैंड इंदौर 2016
320 रन ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2008
04:33 PM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को नौवां झटका

इंग्लैंड को 91 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। अश्विन ने टॉम हार्टले को बोल्ड किया। वह 16 रन बना सके। इसी के साथ अश्विन का यह टेस्ट में 250वां बाएं हाथ का शिकार रहा। भारत जीत से एक कदम दूर है।
विज्ञापन
04:30 PM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को आठवां झटका

82 के स्कोर पर इंग्लैंड को आठवां झटका लगा। जडेजा ने बेन फोक्स को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सके। फिलहाल मार्क वुड और टॉम हार्टले क्रीज पर हैं। जडेजा की यह चौथी सफलता रही।
03:51 PM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को सातवां झटका

इंग्लैंड को 50 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रेहान अहमद को कुलदीप ने सिराज के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। कुलदीप ने इससे पहले बेन स्टोक्स को पवेलियन भेजा था। वहीं, जडेजा पोप, रूट और बेयरस्टो को आउट कर चुके हैं। भारतीय खिलाड़ी आज ही मैच खत्म करना चाहते हैं। 
03:42 PM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को छठा झटका

इंग्लैंड को 50 के ही स्कोर पर छठा झटका लगा। भारतीय गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया ने आज ही मैच खत्म करने की ठान ली है। कुलदीप यादव ने कप्तान बेन स्टोक्स को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 15 रन बना सके। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने ओली पोप (3), जो रूट (7) और जॉनी बेयरस्टो (4) को पवेलियन भेजा था। बुमराह ने क्राउली (11) को आउट किया था। इंग्लैंड को अब भी 507 रन की जरूरत है।
03:35 PM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पांचवां झटका

इंग्लैंड को 50 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा की फिरकी में इंग्लिश बल्लेबाज फंस गए हैं। उन्होंने तीन विकेट ले लिए हैं। जडेजा ने ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो और अब जो रूट को पवेलियन भेजा है। पोप तीन रन, बेयरस्टो चार रन और रूट सात रन बनाकर आउट हुए। क्राउली 11 रन और डकेट छह रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:51 PM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड को 28 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। जडेजा ने पोप को आउट करने के बाद अब आउट ऑफ फॉर्म जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। बेयरस्टो चार रन बना सके। फिलहाल जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।
02:39 PM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को तीसरा झटका

20 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। जडेजा ने ओली पोप को स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। इंग्लिश टीम मुश्किलों में दिख रही है। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और जो रूट क्रीज पर हैं। चायकाल के बाद अश्विन भी मैदान पर लौट आए हैं। इससे टीम इंडिया की गेंदबाजी को मजबूती मिली है। वह तीसरे दिन नहीं दिखे थे और चेन्नई घर लौट गए थे। उनकी मां की तबीयत खराब थी।
02:14 PM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: दूसरे विकेट के साथ ही चायकाल

इंग्लैंड को दूसरी पारी में 18 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जैक क्राउली एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद वापस पवेलियन वापस लौटते समय क्राउली अंपायर धर्मसेना को कुछ कहते देखे गए। इस पर धर्मसेना ने भी पलट कर जवाब दिया। दरअसल, क्राउली का आउट होना रिव्यू में अंपायर्स कॉल था। क्राउली के आउट होते ही चायकाल का एलान किया गया। इंग्लैंड की टीम मुश्किल में दिख रही है। ओली पोप नाबाद हैं। भारत ने 557 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है। टीम को अभी भी 539 रन की जरूरत है। डकेट को जुरेल ने रन आउट किया था, जबकि एक विकेट बुमराह को मिला। 
02:05 PM, 18-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को 15 के स्कोर पर पहला झटका लगा। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल की शानदार फील्डिंग की बदौलत भारत ने डकेट को रन आउट किया। डकेट चार रन बना सके। फिलहाल जैक क्राउली और ओली पोप क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed