फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया, लगातार दूसरे टी20 मैच में दर्ज की जीत, बनाई 2-1 से बढ़त

Wed, 10 Jul 2024 08:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 10 Jul 2024 08:05 PM IST
खास बातें

 India vs Zimbabwe 3rd T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए हैं। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना सकी। 

विज्ञापन
IND vs ZIM T20: India vs Zimbabwe Toss Scorecard Match Today Harare Stadium Updates
भारत बनाम जिम्बाब्वे लाइव स्कोर - फोटो : twitter

लाइव अपडेट

07:48 PM, 10-Jul-2024

भारत की 23 रन से जीत

भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 23 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सिकंदर रजा की टीम एक बार फिर गेंद और बल्ले से फ्लॉप साबित हुई। 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना सकी। 

जिम्बाब्वे की शुरुआत इस मैच में झटके के साथ हुई। उन्हें पहला झटका आवेश खान ने मधवेरे के रूप में दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। सात ओवर के अंदर जिम्बाब्वे के पांच विकेट गिर गए। इस मैच में मारुमनी 13, बेनेट चार, रजा 15, कैंपबेल एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा मायर्स और मदांडे ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई, जिसे सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने मदांडे को आउट किया। वह 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मायर्स 49 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 45 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया। इसके अलावा मसाकाद्जा 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए सुंदर ने तीन और आवेश ने दो विकेट चटकाए। वहीं, खलील के नाम एक विकेट रहा।
07:26 PM, 10-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: मदांडे 37 रन बनाकर आउट

जिम्बाब्वे को छठा झटका सुंदर ने दिया। उन्होंने मदांडे को आउट किया। वह 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। मदांडे ने मायर्स के साथ छठे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी निभाई। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मसाकाद्जा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मायर्स क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
07:08 PM, 10-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: मायर्स-मदांडे ने संभाला मोर्चा

मायर्स और मदांडे ने पारी संभाली हुई है। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी पनपती दिख रही है। 13 ओवर के बाद स्कोर 86/5 है।
06:51 PM, 10-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पांचवां झटका

जिम्बाब्वे को पांचवां झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जॉनथन कैपबेल को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्लाइव मदांडे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डियोन मायर्स क्रीज पर मौजूद हैं। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 70 गेंदों में 136 रनों की जरूरत है।
06:47 PM, 10-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका

जिम्बाब्वे को चौथा झटका सिकंदर रजा के रूप में लगा। उन्हें वाशिंगटन सुंदप ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 15 रन बना सके। जिम्बाब्वे के कप्तान का विकेट 34 रन के स्कोर पर गिरा। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जोनाथन कैंपबेल उतरे हैं।
06:31 PM, 10-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: 19 पर जिम्बाब्वे के दो विकेट गिरे

जिम्बाब्वे को दूसरा और तीसरा झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर खलील ने मारुमनी को आउट किया। वह 13 रन बना सके। वहीं, तीसरा झटका आवेश खान ने दिया। उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सिकंदर रजा उतरे हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 30/3 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:20 PM, 10-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका

जिम्बाब्वे को पहला झटका नौ रन के स्कोर पर लगा। आवेश खान ने पारी के दूसरे ओवर में मधवेरे को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नबंर पर बल्लेबाजी के लिए ब्रायन बेनेट उतरे हैं। 
06:14 PM, 10-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू

जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए मधवेरे और मारुमनी उतरे हैं। पारी का पहला ओवर खलील अहमद फेंक रहे हैं।
06:01 PM, 10-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score:भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 183 रन का लक्ष्य

भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई जिसे सिकंदर रजा ने नौवें ओवर में तोड़ा। उन्होंने जायसवाल को बेनेट के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंदों में 36 रन बनाने में कामयाब हुए। इस दौरान युवा बल्लेबाज ने 133.33 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा आए। हालांकि, वह अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। वह सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। उन्होंने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी निभाई। भारत को तीसरा झटका मुजरबानी ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया। उन्होंने कप्तान को आउट किया। गिल इस मैच में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, वह अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाए। भारत के लिए संजू सैमसन 12 और रिंकू सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की तरफ से मुजरबानी और सिकंदर रजा ने दो-दो विकेट हासिल किए। 
05:44 PM, 10-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 49 गेंदों में 66 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें मुजरबानी ने रजा के हाथों कैच कराया। इस शानदार पारी के दौरान गिल ने सात चौके और तीन छक्के लगाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed