IND vs SL Highlights: भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, श्रीलंका को 302 रन से हराया
{"_id":"654336de54d01620eb03fc76","slug":"ind-vs-sl-live-cricket-score-india-vs-sri-lanka-wc-2023-33rd-match-at-wankhede-stadium-update-2023-11-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Highlights: भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, श्रीलंका को 302 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 02 Nov 2023 08:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 02 Nov 2023 08:52 PM IST
खास बातें
India vs Sri Lanka (IND vs SL) WC Match Highlights: विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने लगातार सातवां मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:36 PM, 02-Nov-2023
भारत ने श्रीलंका को हराया
भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया है। इस विश्व कप में टीम इंडिया अजेय बनी हुई है। भारत ने लगातार सातवां मैच जीतकर 14 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एक बार फिर एकतरफा जीत हासिल की है। इससे पहले एशिया कप सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर आसान जीत हासिल की थी।इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने पांच विकेट लिए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 55 रन बना पाई। सबसे ज्यादा 14 रन कसून रजिता ने बनाए। उनके अलावा महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने 12-12 रन बनाए। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए। वहीं, आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने तीन और जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
भारत की पारी
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान रोहित शर्मा को पारी की दूसरी ही गेंद पर दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड किया था। वह चार रन बना सके थे। इसके बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को मदुशंका ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन को नर्वस 90 में विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। शुभमन 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद विराट भी शतक से चूक गए। उन्हें मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया।
विराट ने 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 46 गेंद में 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। राहुल 19 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। वह नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच श्रेयस ने वनडे करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंद में पचास रन पूरे किए। श्रेयस को मदुशंका ने पवेलियन भेजा। वह 56 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रवींद्र जडेजा 24 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर जडेजा रन आउट हुए। श्रीलंका की ओर से मदुशंका ने पांच विकेट लिए, जबकि चमीरा को एक विकेट मिला।
श्रीलंकाई पारी
श्रीलंका की पारी कभी भी पटरी में नहीं थी। 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद में ही श्रीलंका ने पथुम निसांका को गंवा दिया। बुमराह ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। इसके बाद सिराज ने अगले ओवर में दिमुथ करुणारत्ने और सदीरा समरविक्रमा को भी आउट कर दिया। कप्तान मेंडिस भी एक रन बनाकर सिराज का शिकार बने। तीन रन पर चार विकेट गिरने के बाद मैथ्यूज और असलांका ने श्रीलंका को मैच में वापस लाने की कोशिश की। दोनों ने थोड़ी देर तक विकेटों का पतन रोका, लेकिन शमी के आते ही फिर विकेटों की झड़ी लग गई।
शमी ने अगले पांच विकेट अपने नाम किए और भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। अंत में जडेजा ने मदुशंका को आउट कर श्रीलंका की पारी खत्म की।
08:27 PM, 02-Nov-2023
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के नौ विकेट गिरे
49 रन के स्कोर पर श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा है। कसून रजिता 17 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शमी ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों स्लिप में कैच कराया। इस मैच में यह शमी की पांचवीं सफलता है। इस विश्व कप के तीन मुकाबलों में वह 14 विकेट ले चुके हैं और भारत के लिए विश्व कप में कुल 45 विकेट ले चुके हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं।
विज्ञापन
08:05 PM, 02-Nov-2023
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के आठ विकेट गिरे
29 रन पर श्रीलंका के आठ विकेट गिर चुके हैं। मोहम्मद शमी ने मैथ्यूज को क्लीन बोल्ड किया। यह इस मैच में शमी की चौथी सफलता है। इस विश्व कप में उन्होंने अपने हर मैच में कम से कम चार विकेट लिए हैं। मैथ्यूज ने 25 गेंद में 12 रन बनाए। वह टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।07:55 PM, 02-Nov-2023
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के सात विकेट गिरे
22 रन के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा है। दुष्मंता चमीरा खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने छह गेंदों का सामना किया और लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर राहुल ने उनका कैच पकड़ा। यह गेंद बेहद खराब थी, लेकिन किस्मत से शमी को इसमें भी विकेट मिल गया। अंपायर ने इसे वाइड गेंद करार दिया था, लेकिन विकेटकीपर राहुल के कहने पर रोहित ने रिव्यू लिया और भारत को विकेट मिल गया।07:39 PM, 02-Nov-2023
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा
14 रन के स्कोर पर ही श्रीलंका का छठा विकेट भी गिर गया है। मोहम्मद शमी ने दुशान हेमंता को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। हेमंता भी अपना खाता नहीं खोल पाए। अब तक श्रीलंका के चार बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 14/6 है।07:36 PM, 02-Nov-2023
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी
14 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। चरिथ असालंका 24 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। शमी ने उन्हें रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:01 PM, 02-Nov-2023
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के चार विकेट गिरे
तीन रन के स्कोर पर श्रीलंका को चौखा झटका लगा है। शानदार लय में चल रहे कप्तान कुसल मेंडिस भी 10 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में यह सिराज की तीसरी सफलता है। एशिया कप फाइनल की तरह एक बार फिर भारत श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत के लिए तैयार है। अब असालंका और मैथ्यूज क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7/4 है। मैथ्यूज अब तक श्रीलंका के लिए बल्ले से रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले एकमात्र रन कुसल मेंडिस ने बनाया था। करुणारत्ने, निसांका और समरविक्रमा अपना खाता तक नहीं खोल सके।06:53 PM, 02-Nov-2023
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के तीन विकेट गिरे
दो रन के स्कोर पर श्रीलंका की टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। अच्छी लय में चल रहे सदीरा समरविक्रमा भी खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने चार गेंदों का सामना किया और सिराज ने उन्हें स्लिप में श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। अब कप्तान मेंडिस के साथ चरिथ असालंका क्रीज पर हैं।06:47 PM, 02-Nov-2023
IND vs SL Live: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा
दो रन पर श्रीलंका ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद सिराज ने दिमुथ करुणारत्ने को पहली ही गेंद पर विकेटों के सामने फंसाया। श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाज पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए हैं। 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह बेहद खराब शुरुआत है। अब श्रीलंका के लिए मैच में टक्कर दे पाना भी मुश्किल होगा।06:38 PM, 02-Nov-2023