फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL Highlights: भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया, एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई; कुलदीप को चार विकेट

Wed, 13 Sep 2023 09:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 09:01 AM IST
खास बातें

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। अब भारत का मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया को बांग्लादेश से एक मैच खेलना है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए और इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 172 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND vs SL Asia Cup Highlights: India Vs Sri Lanka Today Match Scorecard Ball By Ball Updates
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:01 PM, 12-Sep-2023

भारत ने श्रीलंका को हराया

भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। राहुल ने 39 और किशन ने 33 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। श्रीलंकाई पारी में दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक 42* रन बनाए। धनंजय डे सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होने की संभावना है। हालांकि, बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर समीकरण बदल सकते हैं, लेकिन बांग्लादेश की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और भारतीय टीम की जगह फाइनल में पक्की हो चुकी है।
10:54 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा

172 रन के स्कोर पर ही श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा है। दुष्मंता चमीरा दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब टीम इंडिया जीत से एक विकेट दूर है।
विज्ञापन
10:49 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा

171 रन के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा है। महीष तीक्ष्णा 14 गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। अब दुनिथ वेलालगे और कसून रजिता क्रीज पर हैं। 41 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 172/8 है।
10:33 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा

162 रन के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा है। धनंजय डे सिल्वा 66 गेंद में पांच चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। अब टीम इंडिया इस मैच में वापसी कर सकती है। श्रीलंका के लिए कोई भी प्रमुख बल्लेबाज क्रीज पर नहीं है। पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए 50 रन बना पाना आसान नहीं होगा।
10:12 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। दुनिथ वेलालगे और धनंजय डे सिल्वा के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और श्रीलंकाई टीम मैच में वापस आ गई है। अभ भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ रहा है। टीम इंडिया को जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी।
09:35 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

99 रन के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। दूसन शनाका 13 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। अब धनंजय डे सिल्वा के साथ दुनिथ वेलालगे क्रीज पर हैं। 26 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 101 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:14 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

73 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। चरिथ असालंका के रूप में श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। उन्होंने 35 गेंद में 22 रन बनाए। कुलदीप यादव ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अब धनंजय डे सिल्वा के साथ दसून शनाका क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 79 रन है।
09:08 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

68 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। सदीरा समरविक्रमा 31 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों स्टंप आउट कराया। अब चरिथ असालंका के साथ धनंजय डे सिल्वा क्रीज पर हैं। 
08:48 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार

श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन के पार जा चुका है। सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। ये दोनों बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से निकालना चाहेंगे।
08:33 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 39/3

श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 39 रन बनाए हैं। सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। पाथुम निंसाका, कुसल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने आउट हो चुके हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed