फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: दीपक चाहर की ऐतिहासिक फिफ्टी, भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

Tue, 20 Jul 2021 11:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 20 Jul 2021 11:25 PM IST
खास बातें

  • भारत ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को 3 विकेट से हराया
  • दीपक चाहर ने श्रीलंका के मुंह से छीनी जीत
  • टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
  • दीपक चाहर ने खेली 69 रन की नाबाद पारी
  • दीपक-भुवनेश्वर के बीच 84 रनों की नाबाद साझेदारी

विज्ञापन
India Vs Sri Lanka 2nd ODI Live Cricket Score Ind vs SL Match Scorecard News Updates In Hindi
दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

लाइव अपडेट

11:25 PM, 20-Jul-2021

दीपक चाहर ने श्रीलंका के मुंह से छीनी जीत

दीपक चाहर (69*) की साहसी व ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 65 रन चरित असलंका ने बनाए। इसके अलावा अविष्का फर्नांडो (50) और चमिका करुणारत्ने ने नाबाद 44 रनों का योगदान दिया। वहीं, भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट झटके। श्रीलंका के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पांच गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। दीपक चाहर ने श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली। इस तेज गेंदबाज ने 82 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव (53), मनीष पांडे 37, क्रुणाल पांड्या 35 और शिखर धवन ने 29 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से वानेंदु हसरंगा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

अगर मैच की बात करें तो, एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया हार जाएगी। 193 रन के स्कोर पर भारतीय टीम के सात विकेट गिर चुके थे। इसके बाद दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार (19*) की जोड़ी ने टीम को न सिर्फ संभाला बल्कि जीत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों के आठवें विकेट के लिए नाबाद 84 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं, वन-डे में नंबर आठ पर बल्लेबाजी करते हुए 50+ का स्कोर करने वाले दीपक चाहर सातवें खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजी के अलावा दीपक ने गेंदबाजी में भी दो विकेट झटके थे। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दीपक चाहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि वन-डे में रन चेज करते हुए श्रीलंका के खिलाफ भारत की लगातार 12वीं जीत है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वन-डे जीतने के मामले में भी भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 161 मैच में से 93 मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 155 मैचों में 92 बार हराया है। बता दें कि सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा।
 
11:17 PM, 20-Jul-2021

भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 15 रन चाहिए

48 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 261/7.  दीपक चाहर 58 और भुवनेश्वर कुमार 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
11:06 PM, 20-Jul-2021

भारत को जीत के लिए 24 गेंदों में 29 रन की दरकार

46 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 247/7.  दीपक चाहर 52 और भुवनेश्वर कुमार 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:59 PM, 20-Jul-2021

दीपक चाहर ने जड़ा करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक

दीपक चाहर ने 45वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। इस तेज गेंदबाज ने 64 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 
10:33 PM, 20-Jul-2021

भारत को जीत के लिए 66 गेंदों में 72 रन की दरकार

39 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 204/6.  दीपक चाहर 9 और भुवनेश्वर कुमार 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:21 PM, 20-Jul-2021

भारत को लगा सातवां झटका,

वनिन्दु हसरंगा ने 36वें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया। पांड्या 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:19 PM, 20-Jul-2021

भारत को जीत के लिए चाहिए 90 गेंदों में 83 रन  

35 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 193/6.  क्रुणाल पांड्या 35 और दीपक चाहर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:05 PM, 20-Jul-2021

31 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 181/6

31 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 181/6.  क्रुणाल पांड्या 31 और दीपक चाहर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:50 PM, 20-Jul-2021

28 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 164/6

28 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 164/6.  क्रुणाल पांड्या 11 और दीपक चाहर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:44 PM, 20-Jul-2021

भारत को लगा छठा झटका

27वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को सूर्यकुमार यादव के रूप में छठा झटका लगा। लक्षन संदाकान ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया। यादव 44 गेंदों में 6 चौके की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed