11:01 PM, 19-Dec-2025
भारत ने जीती सीरीज
भारत ने पांचवां टी20 मुकाबला 30 रन से जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराकर लगातार सातवीं टी20 सीरीज अपने नाम की। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 231 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
10:44 PM, 19-Dec-2025
IND vs SA Live Score: 177 पर द. अफ्रीका को आठवां झटका
दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका 177 के स्कोर पर बुमराह ने दिया। उन्होंने मार्को यानसेन को अपना शिकार बनाया। वह 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब कॉर्बिन बॉश का साथ देने लुंगी एनगिडी आए हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर आठ विकेट पर 179 रन है।
10:34 PM, 19-Dec-2025
IND vs SA Live Score: सातवां झटका
वरुण ने सातवां झटका लिंडे के रूप में दिया।
10:29 PM, 19-Dec-2025
IND vs SA Live Score: छठा झटका
अर्शदीप ने मिलर को अपना शिकार बनाया।
10:19 PM, 19-Dec-2025
IND vs SA Live Score: दो गेंदों पर दो विकेट
वरुण चक्रवर्ती ने 13वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर दो विकेट झटके। 135 के स्कोर पर एडेन मार्करम और डोनोवन फरेरा पवेलियन लौटे। अब डेविड मिलर का साथ देने जॉर्ज लिंडे आए हैं।
10:10 PM, 19-Dec-2025
IND vs SA Live Score: 122 पर द. अफ्रीका को तीसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को सुंदर के हाथों कैच कराया। वह 31 रन बना सके। अब मिलर का साथ देने मार्करम आए हैं।
10:06 PM, 19-Dec-2025
IND vs SA Live Score: दूसरा विकेट गिरा
दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को अपना शिकार बनाया। वह 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ब्रेविस का साथ देने डेविड मिलर आए हैं।
09:49 PM, 19-Dec-2025
IND vs SA Live Score: क्विंटन डिकॉक का 18वां अर्धशतक
क्विंटन डिकॉक ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां पचासा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 76 रन है।
09:45 PM, 19-Dec-2025
IND vs SA Live Score: 69 पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने रीजा हैंड्रिक्स को अपना शिकार बनाया। वह 13 रन बना सके। अब क्विंटन डिकॉक का साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं।
09:09 PM, 19-Dec-2025
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और रीज हैंड्रिक्स क्रीज पर मौजूद हैं।