IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर दिलाई जीत
{"_id":"68c654a8f61e334e3508f2d6","slug":"ind-vs-pak-live-cricket-score-india-vs-pakistan-t20-asia-cup-2025-match-at-dubai-stadium-update-2025-09-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 14 Sep 2025 11:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:17 PM IST
खास बातें
T20 Asia Cup IND vs PAK 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में आज मुकाबला हुआ। भारत ने इस मैच में गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया और लगातार दूसरी जीत हासिल की।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:17 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत की धमाकेदार जीत
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप के मुकाबले में सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके बाद वह पवेलियन की तरफ लौट आए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा ही बाकी खिलाड़ियों ने भी किया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया।भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी निराश नहीं किया और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत को एक बार फिर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन दोनों पावरप्ले में ही अपने विकेट गंवा बैठे। गिल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक ने 31 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा कप्तान सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। तिलक 31 रन बनाकर आउट हुए। फिर शिवम दुबे और सूर्यकुमार ने मिलकर भारत के लिए जीत की औपचारिकता पूरी की। भारत के लिए सूर्यकुमार 47 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से तीनों विकेट सैम अयूब को मिले। भारत ने इसके साथ ही सुपर चार चरण के लिए दावा मजबूत कर लिया है।
11:12 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: जीत के करीब पहुंचा भारत
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है। भारत को अब 30 गेंदों पर पांच रनों की जरूरत है। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव के साथ शिवम दुबे मौजूद हैं।
विज्ञापन
11:05 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है। भारतीय टीम को अब जीत के लिए 27 रन और चाहिए।11:02 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका
भारतीय टीम को तिलक वर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है। तिलक और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की, लेकिन सैम अयूब ने तिलक को पवेलियन भेजा। तिलक 31 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए।10:47 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत का स्कोर 80 के पार
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर 80 रन के पार पहुंच गया है। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला। भारत ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 88 रन बनाए हैं और उसे जीत के लिए अब 60 गेंदों पर 40 रन बनाने हैं।10:33 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: पावरप्ले समाप्त
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में 60 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। भारत ने छह ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 61 रन बनाए हैं। पाकिस्तान ने पावरप्ले में दो सफलताएं हासिल की और शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत को दूसरा झटका
अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी का अंत हो गया है और वह एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। अभिषेक 13 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट 41 रन पर गंवा दिए हैं।10:13 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट गिर गया है। शुभमन गिल अपना विकेट गंवा बैठे और सात गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।10:06 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत की पारी शुरू
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारतीय टीम तैयार है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।09:44 PM, 14-Sep-2025