फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 198/5, भारत पर अब तक 301 रन की बढ़त

Fri, 25 Oct 2024 04:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Oct 2024 04:52 PM IST
खास बातें

IND vs NZ Test Match Day-2 Highlights : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पहले दिन पहली पारी में 259 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 156 रन बनाए। फिलहाल न्यूजीलैंड की दूसरी पारी जारी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने पांच विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ Test Live Score: India vs New Zealand 2nd Test Day 2 Scorecard MCA Stadium Updates in Hindi
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

04:51 PM, 25-Oct-2024

दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन के खेल का अंत हो चुका है। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं और टीम मजबूत स्थिति में है। कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे और जवाब में टीम इंडिया को 156 रन पर समेट दिया था। ऐसे में दूसरी पारी में न्यूजीलैंड टीम की कुल बढ़त 301 रन की हो चुकी है। अब भी तीन दिन का खेल बाकी है और ऐसे में नतीजा आना तय है। जिस तरह से गेंद स्पिन हो रही है, चौथी पारी में 300 से ऊपर किसी भी लक्ष्य का पीछा करना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा। दिन का खेल खत्म होने तक ग्लेन फिलिप्स नौ रन और टॉम ब्लंडेल 30 रन बनाकर नाबाद हैं। दिन का खेल न्यूजीलैंड के नाम रहा।

भारत ने आज एक विकेट पर 16 रन से आगे खेलना शुरू किया और 140 रन बनाने में बाकी नौ विकेट गंवा दिए। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 103 रन के बढ़त के साथ बैटिंग करने उतरी और टीम एकबार फिर 200 रन के करीब है। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। वहीं, डेवोन कॉनवे 17 रन, विल यंग 23 रन,  रचिन रवींद्र नौ रन, डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हुए।
04:13 PM, 25-Oct-2024

IND vs NZ 2nd Test Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

183 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 133 गेंद में 10 चौके की मदद से 86 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। भारत पर न्यूजीलैंड की बढ़त 286 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन
03:47 PM, 25-Oct-2024

IND vs NZ 2nd Test Live Score: न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में

न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। उसने चार विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। उसकी भारत पर बढ़त 271 रन की हो चुकी है। फिलहाल कप्तान टॉम लाथम 76 रन और टॉम ब्लंडेल 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
03:07 PM, 25-Oct-2024

IND vs NZ 2nd Test Live Score: न्यूजीलैंड को चौथा झटका

न्यूजीलैंड को 123 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। फिलहाल टॉम ब्लंडेल और कप्तान टॉम लाथम अर्धशतक लगाकर क्रीज पर हैं।
02:45 PM, 25-Oct-2024

IND vs NZ 2nd Test Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड को 89 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रचिन रवींद्र नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल कप्तान टॉम लाथम और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। उनकी बढ़त 203 रन की हो चुकी है। भारत के लिए यह टेस्ट जीतने मुश्किल होता जा रहा है।
 
02:16 PM, 25-Oct-2024

IND vs NZ 2nd Test Live Score: चायकाल

दूसरे दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 85 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान टॉम लाथम 37 रन और रचिन रवींद्र सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। डेवोन कॉनवे 17 और विल यंग 23 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की बढ़त 188 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 25-Oct-2024

IND vs NZ 2nd Test Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को 78 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। आर अश्विन ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 रन बना सके। फिलहाल टॉम लाथम और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड की भारत पर बढ़त 180 से ज्यादा रन की हो चुकी है।
01:31 PM, 25-Oct-2024

IND vs NZ 2nd Test Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड को 36 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सुंदर ने कॉनवे को आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विल यंग उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान टॉम लाथम क्रीज पर मौजूद हैं।
12:44 PM, 25-Oct-2024

भारत की पहली पारी 156 रन पर सिमटी

भारत की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम सिर्फ 45.3 ओवर खेल सकी। रोहित शर्मा गुरुवार को ही खाता खोले बिना आउट हुए थे। शुक्रवार को भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर पवेलियन चलते बने। ऋषभ पंत 18 रन, सरफराज खान 11 रन, आर अश्विन चार रन, आकाश दीप छह रन और बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए और वॉशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। फिलहाल न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं।
12:36 PM, 25-Oct-2024

IND vs NZ Day 2 Live Score: भारत को नौवां झटका

142 पर भारत को नौवां झटका लगा। मिचेल सैंटनर ने कहर बरपाते हुए एक और विकेट लिया और आकाश दीप को क्लीन बोल्ड किया। वह छह रन बना सके। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed