IND vs NEP Highlights: भारत सुपर-फोर में पहुंचा, नेपाल को 10 विकेट से दी शिकस्त, रोहित-शुभमन का अर्धशतक
{"_id":"64f58605e9eb5c7e010b04c8","slug":"ind-vs-nep-live-cricket-score-india-vs-nepal-asia-cup-2023-5th-match-at-pallekele-stadium-updates-2023-09-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NEP Highlights: भारत सुपर-फोर में पहुंचा, नेपाल को 10 विकेट से दी शिकस्त, रोहित-शुभमन का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 04 Sep 2023 11:39 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:39 PM IST
खास बातें
Nepal vs India Asia Cup 2023 Highlights: एशिया कप में भारत का दूसरा मैच नेपाल के साथ था। भारत और नेपाल के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच था। भारतीय टीम नेपाल को हराकर सुपर फोर में पहुंच चुकी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए। हालांकि, बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला। इसे टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:33 PM, 04-Sep-2023
भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
भारत ने एशिया कप 2023 के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच श्रीलंका के पल्लेकल स्टेडियम में खेला गया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश की वजह से काफी देर तक खेल रुका रहा।डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में भारत ने 20.1 ओवर में 10 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा 74 रन और शुभमन गिल 67 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर फोर में पहुंच गई है।
ग्रुप-ए से पाकिस्तान ने पहले स्थान पर और भारत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर फोर के लिए क्वालिफाई किया। ग्रुप-बी में अभी श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान तीनों के सुपर फोर में पहुंचने के रास्ते खुले हुए हैं। सुपर फोर राउंड की शुरुआत छह सितंबर से होगी। भारत और पाकिस्तान एक बार फिर 10 सितंबर को भिड़ेंगे। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
11:08 PM, 04-Sep-2023
IND vs NEP Live: शुभमन गिल का भी अर्धशतक
रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंदों में वनडे करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। 16 ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 120 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 42 गेंदों में 25 रन की जरूरत है। फिलहाल रोहित 61 रन और शुभमन 54 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:56 PM, 04-Sep-2023
IND vs NEP Live: रोहित शर्मा का अर्धशतक
कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सोमपाल कामी की गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 49वां अर्धशतक रहा। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन है। फिलहाल रोहित 53 रन और शुभमन 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 60 गेंदों में 49 रन की जरूरत है।10:45 PM, 04-Sep-2023
IND vs NEP Live: भारत को 81 रन की जरूरत
10 ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 64 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 30 गेंदों में 32 रन और रोहित शर्मा 30 गेंदों में 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 23 ओवरों में 145 रन बनाने हैं। इस लिहाज से अब भारत को 78 गेंदों में 81 रन की जरूरत है।10:21 PM, 04-Sep-2023
IND vs NEP Live: मैच शुरू
मैच शुरू हो चुका है। यह मुकाबल 23 ओवर का है। भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 145 रन का लक्ष्य मिला है। भारत ने फिलहाल तीन ओवर्स में 19 रन बना लिए हैं। ऐसे में अब भारत को 20 ओवर में 126 रन बनाने हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।10:06 PM, 04-Sep-2023
IND vs NEP Live: भारत को 145 रन का लक्ष्य
अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि रात 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। यह मुकाबल 23 ओवर का होगा। भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 145 रन का लक्ष्य मिला है। भारत ने फिलहाल 2.1 ओवर्स में 17 रन बना लिए हैं। ऐसे में अब भारत को 20.5 ओवर में 128 रन बनाने हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। नए नियम के तहत पांच ओवर का पावरप्ले होगा। तीन गेंदबाज पांच ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं, जबकि दो गेंदबाज चार ओवर गेंदबाजी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:25 PM, 04-Sep-2023
IND vs NEP Live: बारिश की वजह से फिर रुका खेल
बारिश की वजह से एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा। भारत ने 2.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा चार रन और शुभमन गिल 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। नेपाल ने 231 रन का लक्ष्य दिया है। पल्लेकल में भारत नेपाल मैच में भी बारिश ने खलल डाला है। भारतीय पारी के 2.1 ओवर के बाद भारी बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया। पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया था। हालांकि, अब साइड साइड से कवर्स हटा दिए गए हैं। डकवर्थ लुईस नियम का इस मैच में इस्तेमाल हो सकता है। अगर 45 ओवर का मैच हुआ तो भारत को 220 रनों का, अगर 40 ओवर का मैच हुआ तो 207 रन का, 35 ओवर में 192 रन का, 30 ओवर में 174 रन का और 20 ओवर में 130 रन का लक्ष्य मिल सकता है। 20 ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात 10 बजकर 27 मिनट का है।07:37 PM, 04-Sep-2023
IND vs NEP Live: नेपाल ने बनाए 230 रन
नेपाल ने भारत को 231 रन का लक्ष्य दिया है। इस नौसिखिये टीम को ऑलआउट करने में भारत को 48.2 ओवर लग गए। नेपाल की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए और 230 रन बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, नेपाल के लिए आसिफ शेख ने 58 रन और सोमपाल कामी ने 48 रन की बेहतरीन पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों के इस प्रदर्शन को देखते हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत की संभावना पर सवाल खड़े होने लगे हैं।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशाल भुर्तेल और आसिफ शेख ने नेपाल की टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। भारतीय टीम की फील्डिंग बेहद निराशाजनक रही। शुरुआती कुछ ओवरों में श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और ईशान किशन ने तीन आसान कैच छोड़े। इसका फायदा उठाकर कुशाल और आसिफ ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने तोड़ा। उन्होंने कुशाल को विकेटकीपर ईशान के हाथों कैच कराया। कुशाल 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बना सके।
इसके बाद रवींद्र जडेजा ने भीम शार्की (7), कप्तान रोहित पौडेल (5) और कुशाल मल्ला (2) को पवेलियन भेजा। इसके बाद आसिफ ने गुलशन झा के साथ 31 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच आसिफ ने अर्धशतक पूरा किया। वह 97 गेंदों पर आठ चौके की मदद से 58 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। गुलशन को भी सिराज ने विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। इसके बाद दीपेंद्र सिंह एयरी और सोमपाल कामी ने सातवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभाई। दीपेंद्र को हार्दिक ने एल्बीडब्ल्यू किया। वह 25 गेंदों में तीन चौके की मदद से 29 रन बना सके।
सोमपाल ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा और कुछ शानदार शॉट्स लगाए। सोमपाल 56 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए। संदीप लमिछाने नौ रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं, सिराज ने ललित राजबंशी को बोल्ड कर नेपाल की पारी को 230 रन पर समेट दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि नेपाल जैसी टीम को आउट करने में भारतीय गेंदबाज जूझते दिखे। ऐसे में मजबूत टीमों के खिलाफ इस गेंदबाजी लाइन अप के साथ उतरने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिराज और जडेजा के अलावा शमी, हार्दिक और शार्दुल को एक-एक विकेट मिला। सिराज ने तीन विकेट जरूर लिए, लेकिन उन्होंने 9.2 ओवर में 61 रन लुटाए। शार्दुल को चार ओवर में 26 रन पड़े।
07:33 PM, 04-Sep-2023
IND vs NEP Live: नेपाल को एक ओवर में दो झटके
नेपाल को 48वें ओवर में दो झटके लगे। शमी ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सोमपाल कामी को ईशान के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। इसके बाद चौथी गेंद पर संदीप लमिछाने रन आउट हुए। वह नौ रन बना सके।07:02 PM, 04-Sep-2023