फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NED Highlights: भारत का विजय रथ जारी, नीदरलैंड को 17 रन से हराया, बल्ले के बाद गेंद से भी चमके शिवम

Wed, 18 Feb 2026 10:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Feb 2026 10:43 PM IST
खास बातें

शिवम दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। बुधवार को खेले गए टी20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IND vs NED T20 Live Score: ICC World Cup 2026 India vs Netherlands Today Match Toss Scorecard Ball by Ball Upd
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:43 PM, 18-Feb-2026

भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया

शिवम दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। बुधवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।
10:13 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: पांचवां विकेट गिरा

नीदरलैंड को पांचवां झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने बास डीलीड को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर लौटे। अब क्रीज पर स्कॉट एडवर्ड्स और जैक लायन कैशे मौजूद हैं।
विज्ञापन
09:59 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: नीदरलैंड के लगातार दो विकेट गिरे

नीदरलैंड को तीसरा और चौथा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने पहले कॉलिन एकरमैन को रिंकू के हाथों कैच कराया। इसके बाद आर्यन दत्त को बोल्ड किया। फिलहाल क्रीज पर बास डीलीड और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स हैं।
09:55 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: नीदरलैंड को दूसरा झटका

नीदरलैंड को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने माइकल लेविट को आउट किया। वह सिर्फ 24 रन बना पाए हैं।
09:28 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: भारत को पहली सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। वरुण ने मैक्स ओ डौउड को आउट किया जो 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए।
09:07 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: नीदरलैंड की पारी शुरू

नीदरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। माइकल लेविट और मैक्स ओदाऊद क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:51 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा

भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए हैं। उनके लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने तीन विकेट लिए जबकि आर्यन दत्त को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा काइल क्लेन ने एक विकेट अपने नाम लिया।
08:37 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: शिवम-हार्दिक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 18 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।
08:30 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: शिवम दुबे का 25 गेंदों में अर्धशतक

शिवम दुबे ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत ने 17 ओवर के बाद चार विकेट पर 153 रन बना लिए हैं।
08:13 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed