IND vs ENG Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, यशस्वी के शतक की बदौलत भारत दूसरी पारी में 196/2, बढ़त 322 रन की हुई
{"_id":"65d030ac315be59ca50330c7","slug":"ind-vs-eng-test-live-score-india-vs-england-3rd-test-day-3-match-scorecard-ball-by-ball-updates-2024-02-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, यशस्वी के शतक की बदौलत भारत दूसरी पारी में 196\/2, बढ़त 322 रन की हुई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 17 Feb 2024 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:06 PM IST
खास बातें
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन खेला गया। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है। यह मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट गंवाकर 196 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
यशस्वी के प्रति सम्मान जताते स्टोक्स
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:00 PM, 17-Feb-2024
तीसरे दिन का खेल खत्म
तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवकर 196 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव तीन रन और शुभमन गिल 65 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दो झटके रोहित (19) और रजत पाटीदार (0) के रूप में लगे।वहीं, यशस्वी जायसवाल कमर में दर्द की वजह से 133 गेंद में 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह अब तक अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। वह आगे बल्लेबाजी के लिए आएंगे या नहीं इस पर बीसीसीआई ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है।
इंग्लैंड की ओर से जो रूट और टॉम हार्टले को एक-एक विकेट मिला है। दूसरी पारी में भारत की कुल बढ़त अब तक 322 रन की हो चुकी है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 445 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को दूसरी पारी में 126 रन की लीड मिली थी।
04:49 PM, 17-Feb-2024
IND vs ENG Live: रजत पाटीदार आउट
भारत को 191 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। रजत पाटीदार खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें टॉम हार्टले ने रेहान अहमद के हाथों कैच कराया। रजत ठीक वही शॉट खेलकर आउट हुए, जैसे पिछली पारी में हुए थे। हार्टले की ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट बॉल पर शॉर्ट आर्म जैब करने के प्रयास में मिड विकेट में कैच थमा बैठे। पिछली पारी में भी हार्टले ने उन्हें ऐसे ही आउट किया था। फिलहाल नाइट वाचमैन कुलदीप यादव और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
04:37 PM, 17-Feb-2024
IND vs ENG Live: यशस्वी रिटायर्ड हर्ट
यशस्वी कमर में दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। वह 133 गेंद में 104 रन बना चुके थे। अब वह बाद में बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। यशस्वी काफी दर्द में थे और बार बार फीजियो को मैदान पर आना पड़ रहा था। यशस्वी के पवेलियन लौटते वक्त स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी सभी खड़े होकर ताली बजाई। यहां तक कि इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने भी यशस्वी के लिए खड़े होकर ताली बजाई। स्टोक्स ने भी यशस्वी को बधाई दी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 189 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की बढ़त 315 रन की हो गई है। शुभमन गिल 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ निभाने रजत पाटीदार आए हैं।04:30 PM, 17-Feb-2024
IND vs ENG Live: शुभमन का अर्धशतक
भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 184 रन बना लिए हैं। यशस्वी 104 रन और शुभमन 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शुभमन ने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 150+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त 310 रन की हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा था। यशस्वी काफी दर्द में दिख रहे हैं। उनकी कमर में दर्द है। फीजियो मैदान में आए, लेकिन यशस्वी पवेलियन नहीं लौटे।04:12 PM, 17-Feb-2024
IND vs ENG Live: यशस्वी का शतक
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा। यह इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है। दूसरे यानी पिछले टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 122 गेंद पर शतक लगाया। यशस्वी टी20 मोड में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके शतक की बदौलत भारत ने एक विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन 44 रन और यशस्वी 100 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों की अब तक 138 रन की साझेदारी हो चुकी है। वहीं, भारत की बढ़त 294 रन की हो चुकी है।03:41 PM, 17-Feb-2024
IND vs ENG Live: यशस्वी शतक के करीब
भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 101 गेंद में 88 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 260 से ज्यादा रन की हो गई है। यशस्वी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:22 PM, 17-Feb-2024
IND vs ENG Live: यशस्वी का अर्धशतक
यशस्वी ने 80 गेंद पर टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर एक विकेट पर 107 रन है। यशस्वी 81 गेंद में 61 रन और शुभमन गिल 59 गेंद में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त 230+ रन की हो चुकी है।02:42 PM, 17-Feb-2024
IND vs ENG Live: तीसरे सत्र का खेल शुरू
तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 50 से ज्यादा रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब 180 से ज्यादा रन की हो गई। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए थे।02:16 PM, 17-Feb-2024
IND vs ENG Live: चायकाल
चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 19 रन और शुभमन गिल पांच रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित 19 रन बनाकर आउट हुए। भारत को पहली पारी के आधार पर 126 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में टीम इंडिया की कुल बढ़त 170 रन की हो चुकी है। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई थी।01:53 PM, 17-Feb-2024