IND vs ENG Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत 125/3, पुजारा ने 139 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक
{"_id":"62c1557050b20802316c2c6f","slug":"ind-vs-eng-live-score-day-3-india-vs-england-5th-test-at-birmingham-edgbaston-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत 125\/3, पुजारा ने 139 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 04 Jul 2022 12:37 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:37 AM IST
खास बातें
IND vs ENG (India vs England) 5th Test Day 3: भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी को 284 रन पर समेट दिया। भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। इस लिहाज से टीम इंडिया को दूसरी पारी में अब तक 257 रन की बढ़त हासिल हुई है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:31 PM, 03-Jul-2022
IND vs ENG: तीसरे दिन का खेल खत्म
तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 45 ओवर में तीन विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे और इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया था और 132 रन की बढ़त हासिल की थी। इस लिहाज से टीम इंडिया की दूसरी पारी में अब तक बढ़त 257 रन की हो चुकी है।भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने अच्छी बल्लेबाजी की है और तीसरे दिन के आखिरी ओवर में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 139 गेंदों पर टेस्ट करियर का 33वां अर्धशतक जड़ा और नाबाद पवेलियन लौटे। वहीं, ऋषभ पंत उनका साथ निभा रहे हैं और 46 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 91 गेंदों में 50 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।
दूसरी पारी में शुभमन गिल चार रन, हनुमा विहारी 11 रन और विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला।
10:55 PM, 03-Jul-2022
IND vs ENG Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 38 ओवर में तीन विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा अपने 33वें अर्धशतक के करीब हैं। वह 123 गेंदों पर 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया की बढ़त भी अब 240 रन की हो चुकी है। विराट कोहली तीसरे विकेट के रूप में 20 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
10:16 PM, 03-Jul-2022
IND vs ENG Live: विराट कोहली पवेलियन लौटे
टीम इंडिया को दूसरी पारी में 30वें ओवर में 75 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। विराट कोहली 40 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट के हाथों कैच कराया। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 33 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। कोहली और पुजारा के बीच 32 रन की साझेदारी हुई। भारत की बढ़त अब तक 208 रन की हो चुकी है।10:05 PM, 03-Jul-2022
IND vs ENG Live: भारत की बढ़त 200 रन के पार
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 28 ओवर में दो विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 33 रन और विराट कोहली 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी चार-चार चौके लगा चुके हैं। वहीं, दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक साझेदारी भी 32 रन की हो चुकी है। भारत की कुल बढ़त अब तक 207 रन की हो चुकी है। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 132 रन की बढ़त मिली थी।09:30 PM, 03-Jul-2022
IND vs ENG Live: कोहली-पुजारा क्रीज पर
अपनी दूसरी पारी में भारत ने 20 ओवर तक दो विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं। फिलहाल पुजारा 62 गेंदों में 27 रन और विराट कोहली 12 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोहली हनुमा विहारी के आउट होने पर मैदान में आए थे और अब तक तीन चौके लगा चुके हैं। भारत की बढ़त भी 190 रन से ज्यादा की हो चुकी है।09:09 PM, 03-Jul-2022
IND vs ENG Live: भारत को दूसरा झटका
दूसरी पारी में भारत को 43 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। स्टुअर्ट ब्रॉड ने हनुमा विहारी को बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। विहारी 11 रन बना सके। फिलहाल विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद दूसरी पारी में भारत का स्कोर दो विकेट पर 47 रन है। कोहली ने मैदान पर आते ही 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रॉड की गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाया। टीम इंडिया की बढ़त अब तक 179 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:59 PM, 03-Jul-2022
IND vs ENG Live: चायकाल के बाद खेल शुरू
चायकाल के बाद खेल शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने 15 ओवर में एक विकेट गंवाकर 39 रन बना लिए हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 18 रन और हनुमा विहारी 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बढ़त 170 से ज्यादा रन की हो चुकी है।08:37 PM, 03-Jul-2022
IND vs ENG Live: टी ब्रेक तक भारत 37/1
तीसरे दिन चायकाल तक भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 17 रन और हनुमा विहारी 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को आउट किया। वह चार रन बना सके। दूसरी पारी में टीम इंडिया की बढ़त अब तक 169 रन की हो चुकी है। भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई।08:18 PM, 03-Jul-2022
IND vs ENG Live: पुजारा और विहारी क्रीज पर
भारत ने दूसरी पारी में नौ ओवर में एक विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 15 रन और हनुमा विहारी दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब तक 159 रन की बढ़त मिल चुकी है। इंग्लैंड की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी।07:55 PM, 03-Jul-2022