फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर 72/3; जीत के लिए चाहिए और 536 रन

Sat, 05 Jul 2025 11:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Jul 2025 11:05 PM IST
खास बातें

India vs England 2nd Test Day 4: भारतीय टीम के लिए दूसरे टेस्ट मैच का चौथे दिन काफी शानदार रहा। कप्तान गिल की शतकीय पारी से भारत ने दूसरी पारी घोषित कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा। दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने इंग्लैंड को तीन झटके भी दे दिए। 

विज्ञापन
IND vs ENG Test Day 4: Tendulkar Anderson Trophy 2025 India vs England Match Scorecard Updates
भारतीय टीम - फोटो : BCCI X

लाइव अपडेट

11:05 PM, 05-Jul-2025

IND vs ENG Live: चौथे दिन का खेल समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की और 607 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर मेजबान टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और इंग्लैंड को तीन झटके दिए। इंग्लैंड ने जैक क्रावली, बेन डकेट और जो रूट के विकेट गंवा दिए हैं। दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 72 रन बनाए हैं और उसे अब 536 रन और बनाने हैं। स्टंप्स के समय ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की ओर से आकाश दीप ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला है। 

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने क्रावली का जल्दी गंवा दिया। क्रावली खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद आकाश दीप ने बेन डकेट को बोल्ड किया जो 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आकाश ने फिर जो रूट को बोल्ड किया जो छह रन बनाकर आउट हुए। भारत ने इस तरह इंग्लैंड के तीन विकेट गिराए। भारत को अब पांचवें और आखिरी दिन जीत के लिए सात विकेट लेने होंगे, जबकि इंग्लैंड को जीत दर्ज करनी है तो 536 रन बनाने होंगे। 
10:39 PM, 05-Jul-2025

IND vs ENG Live: रूट पवेलियन लौटे

तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को तीसरी सफलता दिलाई। आकाश ने जो रूट को बोल्ड किया जो 16 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले रूट दो बार एलबीडब्ल्यू आउट होने से बचे थे, लेकिन इस बार आकाश ने उन्होंने बचने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 50 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 
विज्ञापन
10:07 PM, 05-Jul-2025

IND vs ENG Live: भारत को मिली दूसरी सफलता

आकाश दीप ने बेन डकेट को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। डकेट 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 
09:50 PM, 05-Jul-2025

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पहला झटका

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया है। जैक क्रावली खाता खोले बिना पवेलियन लौटे गए हैं। 
09:42 PM, 05-Jul-2025

IND vs ENG Live: इंग्लैंड की पारी शुरू

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड के लिए जैक क्रावली और बेन डकेट बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। 
09:31 PM, 05-Jul-2025

IND vs ENG Live: भारत ने घोषित की पारी

कप्तान शुभमन गिल के शतक और केएल राहुल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी है। भारत ने इस तरह 607 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 161 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए जोश टंग और शोएब बशीर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि ब्रायडन कार्स और जो रूट को एक-एक विकेट मिला। 

भारत ने चौथे दिन एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को करुण नायर के रूप में दिन का पहला झटका लगा जो 26 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने फिर गिल के साथ पारी आगे बढ़ाई और अर्धशतक लगाया, लेकिन टंग ने राहुल को बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया। राहुल 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद उपकप्तान ऋषभ पंत आए और उन्होंने गिल के साथ मिलकर तेज खेलना शुरू किया। पंत ने गिल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की जिसे शोएब बशीर ने पंत को आउट कर तोड़ा। पंत 65 रन बनाकर आउट हुए।

पंत के आउट होने के बाद गिल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। गिल ने शतक लगाया और शानदार लय बरकरार रखी। गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 175 रन जोड़े और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गिल बशीर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे और पांचवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। गिल ने 162 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और आठ छक्के लगाए। इसके बाद नीतीश रेड्डी एक रन बनाकर आउट हुए। जडेजा के अलावा वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:29 PM, 05-Jul-2025

IND vs ENG Live: भारत की बढ़त 600 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बढ़त 600 रन के पार पहुंच गई है। भारत के लिए दूसरी पारी में कप्तान गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और शतक लगाया। फिलहाल रवींद्र जडेजा अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
09:24 PM, 05-Jul-2025

IND vs ENG Live: नीतीश रेड्डी आउट

भारत को नीतीश रेड्डी के रूप में छठा झटका लगा है। नीतीश गिल के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे थे, लेकिन एक रन बनाकर आउट हुए। 
09:20 PM, 05-Jul-2025

IND vs ENG Live: गिल पवेलियन लौटे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी का अंत हो गया है। गिल को शोएब बशीर ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन भेजा। गिल 162 गेंदों पर 13 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 161 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर जडेजा का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी उतरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 590 रन के पार पहुंच गई है। 
09:15 PM, 05-Jul-2025

IND vs ENG Live: गिल के 150 रन पूरे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरी पारी में 150 रन पूरे कर लिए हैं। गिल और जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे भारत की बढ़त 570 रनों के पार पहुंच गई है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed