फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind vs Eng Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर 77/3; भारत से फिलहाल 510 रन पीछे

Thu, 03 Jul 2025 11:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Jul 2025 11:06 PM IST
खास बातें

India vs England (Ind vs Eng) 2nd Test 2025: भारत ने दूसरे दिन बल्ले के बाद गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए, जबकि स्टंप्स तक इंग्लैंड के तीन विकेट भी गिराए। इंग्लैंड की टीम फिलहाल भारत से 510 रन पीछे चल रही है। 

विज्ञापन
Ind vs Eng Test: Tendulkar Anderson Trophy India vs England 2nd Test Day 2 Match Scorecard Updates
भारतीय टीम - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:05 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत की पहली पारी दूसरे दिन 587 रन पर ऑलआउट हुई थी और भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए। हालांकि, हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को संभाला। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 77 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 510 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय ब्रूक 30 और रूट 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 

जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने उतरी भारतीय टीम को आकाश दीप ने दोहरी सफलता दिलाई। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। आकाश ने पहले शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर बेन डकेट को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर ओली पोप को पवेलियन भेजा। डकेट और पोप खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जैक क्रावली को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। क्रावली 30 गेंदों पर तीन चौकोंं की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। 

इससे पहले, कप्तान गिल के दोहरे शतक के दम पर भारत बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। गिल ने पहले रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 203 रनों की साझेदारी की और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ 140+ रनों की साझेदारी की। 
10:59 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: रूट-ब्रूक टिके

शुरुआती झटके लगने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की पारी संभाली। ब्रूक और रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 45+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
10:02 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जैक क्रावली 19 रन बनाकर आउट

सिराज ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। उन्होंने जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया। वह 30 गेंदों में सिर्फ 19 रन बना पाए। अब क्रीज पर जो रूट और हैरी ब्रूक मौजूद हैं।
09:38 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: डकेट के बाद पोप आउट

आकाश दीप ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। उन्होंने ओली पोप को अपना शिकार बनाया। वह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अब जैक क्राउली का साथ देने जो रूट आए हैं।
09:36 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: 13 पर इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को पहला झटका 13 रन के स्कोर पर आकाश दीप ने दिया। उन्होंने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर ओली पोप आए हैं।
09:22 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

भारत की पहली पारी 587 रन पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के लिए जैक क्रावली और बेन डकेट पारी का आगाज करने उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:10 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत की पहली पारी समाप्त

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 587 रन पर ऑलआउट हो गई है। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और 269 रनों की पारी खेली। गिल के अलावा रवींद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाए जिससे भारत इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने तीन विकेट झटके, जबकि क्रिस वोक्स और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और जो रूट को एक-एक विकेट मिला। 

भारत ने दूसरे दिन पांच विकेट पर 310 रन से पारी आगे बढ़ाई। भारत के लिए गिल और जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़े। इस साझेदारी को जोश टंग ने जडेजा को आउट कर तोड़ा। जडेजा 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी आगे बढ़ाई और अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। टी ब्रेक से पहले भारत को सुंदर के रूप में सातवां झटका लगा। सुंदर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

टी ब्रेक के बाद गिल भी ज्यादा देर पारी आगे नहीं बढ़ा सके और आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। गिल जब आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर 574 रन था। भारत ने अपने अगले दोनों विकेट 13 रन के अंतराल पर गंवाए। भारत के लिए आकाश दीप छह और मोहम्मद सिराज आठ रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। 
08:47 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत को आकाश दीप के रूप में नौवां झटका लगा है। आकाश 13 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। 
08:42 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल पवेलियन लौटे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल 269 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और तिहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन टी ब्रेक के बाद जोश टंग की गेंद पर ओली पोप को आसान सा कैच थमा बैठे। गिल ने 387 गेंदों की अपनी पारी में 30 चौके और तीन छक्के लगाए। गिल की दमदार बल्लेबाजी के दम पर ही भारत पहली पारी में 570 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा है। 
08:32 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल दोहरा शतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 560 रन के पार पहुंच गया है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed