IND vs AUS: विश्व कप में भारत का विजयी आगाज, ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया; राहुल ने छक्के से खत्म किया मैच
{"_id":"65223c9a2aba44ec55070477","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-wc-2023-5th-match-at-ma-chidambaram-stadium-update-2023-10-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: विश्व कप में भारत का विजयी आगाज, ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया; राहुल ने छक्के से खत्म किया मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 08 Oct 2023 10:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:02 PM IST
खास बातें
World Cup IND vs AUS 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर 201 रन बना लिए और अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया।
विज्ञापन
विराट कोहली और लोकेश राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:53 PM, 08-Oct-2023
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया है। इस मैच में भारत की जीत के हीरो लोकेश राहुल और विराट कोहली रहे। हालांकि, दोनों बल्लेबाज शतक से चूक गए। राहुल ने नाबाद 97 और कोहली ने 85 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ हार्दिक पांड्या ही अपना खाता खोल पाए। उन्होंने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने तीन और मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया। बल्ले के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 46 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। वॉर्नर ने भी 41 रन की पारी खेली। अंत में स्टार्क ने 28 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। सिराज, हार्दिक और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने दो अहम अंक हासिल कर लिए हैं। अंक तालिका में टीम इंडिया पांचवें स्थान पर आ गई है। भारत का अगला मैच 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के साथ होगा।
मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बुमराह ने अपने दूसरे ही ओवर में मिचेल मार्श को आउट कर दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद स्मिथ और वॉर्नर ने 69 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला, लेकिन कुलदीप ने वॉर्नर को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। वॉर्नर ने 41 रन बनाए। स्मिथ और लाबुशेन ने 36 रन जोड़े, लेकिन जडेजा ने स्मिथ को 46 और लाबुशेन को 27 के स्कोर पर आउट किया। उन्होंने एलेक्स कैरी को खाता तक नहीं खोलने दिया और 119 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई। कुलदीप ने मैक्सवेल को 15 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। जल्द ही ग्रीन भी आठ रन के स्कोर पर अश्विन का शिकार बन गए। कमिंस 15 और जैंपा छह रन बनाकर आउट हुए। अंत में मिचेल स्टार्क ने 28 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 199 रन तक पहुंचाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। सिराज, हार्दिक और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।
200 रन का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। दो रन के स्कोर पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर अपना खाता तक नहीं खोल सके। स्टार्क ने ईशान किशन और हेजलवुड ने रोहित, श्रेयस को अपना शिकार बनाया। इसके बाद कोहली ने राहुल के साथ मिलकर पारी संभाली। 12 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान भी मिला। इसके बाद इन दोनों ने पीछे मुडकर नहीं देखा। दोनों ने अपने अर्धशतक लगाए और शतकीय साझेदारी की। इसके बाद भी क्रीज पर जमे रहे। कोहली अपने शतक से चूके और 85 रन के स्कोर पर हेजलवुड का तीसरा शिकार बने। इसके बाद राहुल ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर मैच खत्म किया। हालांकि, वह भी अपने शतक से चूक गए और 97 रन के निजी स्कोर पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड ने तीन और स्टार्क ने एक विकेट लिया।
09:34 PM, 08-Oct-2023
IND vs AUS Live Score: विराट कोहली शतक से चूके
विराट कोहली 116 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। कोहली ने अपनी पारी में छह चौके लगाए और राहुल के साथ 165 रन की साझेदारी की। हालांकि, वह मैच नहीं खत्म कर सके और अपने शतक से भी चूक गए, लेकिन वह टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर आउट हुए हैं। अब भारत को जीत के लिए सिर्फ 33 रन की जरूरत है। राहुल के साथ हार्दिक क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
09:17 PM, 08-Oct-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। विराट और राहुल के बीच बेहतरीन साझेदारी ने टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। दोनों की साझेदारी भी 150 रन की हो चुकी है। कोहली अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं।09:08 PM, 08-Oct-2023
IND vs AUS Live Score: मैच में भारत की पकड़ मजबूत
विराट कोहली और लोकेश राहुल की शानदार साझेदारी ने मैच में भारत की पकड़ मजबूत कर दी है। 200 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने दो रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद से ये दोनों भारत का स्कोर 140 रन तक ले आए हैं। अब दोनों आसानी से रन बना रहे हैं और मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो चुकी है।08:37 PM, 08-Oct-2023
IND vs AUS Live Score: राहुल का अर्धशतक
लोकेश राहुल ने 72 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह वनडे क्रिकेट में उनका 16वां अर्धशतक है। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की है और मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई है। अब उनकी कोशिश बड़ी पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाने की होगी। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 120 रन है।08:34 PM, 08-Oct-2023
IND vs AUS Live Score: कोहली राहुल के बीच शतकीय साझेदारी
विराट कोहली और लोकेश राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 146 गेंद में 100 रन जोड़े हैं और मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई है। भारत ने दो रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। रोहित, ईशान और श्रेयस खाता तक नहीं खोल पाए थे। इसके बाद इन दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की है और मैच में टीम इंडिया को वापस ले आए हैं। कोहली का अर्धशतक हो चुका है और राहुल इसके बेहद करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:28 PM, 08-Oct-2023
IND vs AUS Live Score: विराट का अर्धशतक
विराट कोहली ने 75 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह वनडे में उनका 67वां अर्धशतक है। उन्हें 12 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। इसके बाद से वह बहुत संभलकर खेले हैं और आसानी से रन बना रहे हैं।08:06 PM, 08-Oct-2023
IND vs AUS Live Score: कोहली-राहुल अर्धशतक के करीब
विराट कोहली और लोकेश राहुल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। दोनों ने बहुत ही संयमित पारी खेली है और अब आसानी से रन बना रहे हैं। दोनों की साझेदारी 100 रन के करीब पहुंच रही है और मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो रही है।07:42 PM, 08-Oct-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार
दो रन पर भारत के तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद विराट कोहली ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला है। हालांकि, ये दोनों क्रीज पर उतने सहज नहीं दिखे हैं, लेकिन रन बनाने और साझेदारी करने में सफल रहे हैं। दोनों के बीच 83 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। अब यह जोड़ी बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेगी। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/3 है।07:23 PM, 08-Oct-2023