IND vs AUS Highlights: पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 156/4, भारत से 47 रन आगे
{"_id":"63febf3cee3467984603ff8c","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-3rd-test-2023-match-at-indore-holkar-stadium-news-in-hindi-2023-03-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 156\/4, भारत से 47 रन आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 01 Mar 2023 07:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 01 Mar 2023 07:32 PM IST
खास बातें
Australia vs India (IND vs AUS) 3rd Test Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस टेस्ट को जीतकर भारतीय टीम सीरीज जीतना चाहेगी। साथ ही यह मैच जीतने पर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया पहली पारी में 109 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। पहली पारी में कंगारू टीम अब तक 47 रन की बढ़त ले चुकी है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:43 PM, 01-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: पहले दिन का खेल खत्म
इंदौर टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक 47 रन की बढ़त ले चुकी है। मैच के दूसरे दिन भारत की कोशिश जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म करने की होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में ही बड़ी बढ़त लेकर मैच में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी।मैच में पहले दिन क्या हुआ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित और गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। कप्तान रोहित बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 12 रन के स्कोर पर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। गिल 21, पुजारा एक और कोहली 22 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस खाता भी नहीं खोल पाए। भरत ने 17 और अक्षर ने 12 रन की पारी खेल भारत को थोड़ी बेहतर स्थिति में पहुंचाया। अश्विन तीन रन बनाकर आउट हुए और उमेश ने 17 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। सिराज खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए और भारतीय पारी 109 रन पर सिमट गई।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 12 रन पर गिर गया था। रवींद्र जडेजा ने ट्रेविस हेड को विकेटों के सामने फंसा कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी। हालांकि, इसके बाद ख्वाजा और लाबुशेन ने 96 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में काफी आगे कर दिया। लाबुशेन 31 और ख्वाजा 60 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान स्मिथ ने 26 रन बनाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब सात और कैमरून ग्रीन छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 47 रन की बढ़त मिल चुकी है। भारत के लिए सभी चार विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए हैं।
04:27 PM, 01-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। कैमरून ग्रीन और पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर हैं। भारत के लिए सभी चार विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए हैं। अब टीम इंडिया की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को छोटे स्कोर पर समेटने की होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
04:22 PM, 01-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा
146 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा है। स्टीव स्मिथ को रवींद्र जडेजा ने विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने 38 गेंद में 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस पारी में चार विकेट गंवाए हैं और सभी जडेजा के ही नाम रहे हैं। अब पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। 50 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 151 रन है।04:20 PM, 01-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के करीब
तीन विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के करीब पहुंच गया है। स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।04:01 PM, 01-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा
125 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा है। रवींद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। ख्वाजा ने 147 गेंद में 60 रन बनाए। शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा। अब स्टीव स्मिथ के साथ पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर हैं।03:32 PM, 01-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त ली
इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बढ़त ले ली है। कंगारू टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 110 रन के पार जा चुका है। स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में बड़ी बढ़त दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:22 PM, 01-Mar-2023
IND vs AUS 3rd Test Live: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा
108 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा है। मार्नस लाबुशेन 91 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब उस्मान ख्वाजा के साथ स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की अभी भी भारत के स्कोर से एक रन पीछे है, लेकिन उसके आठ विकेट बचे हुए हैं। अब कंगारू टीम की कोशिश पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने की होगी। 35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 108 रन है।03:07 PM, 01-Mar-2023
IND vs AUS 3rd Test Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। उस्मान ख्वाजा अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, मार्नस लाबुशेन भी क्रीज पर जम गए हैं और अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। कंगारू टीम इस मैच में बेहद मजबूत स्थिति में आ गई है। अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश पहली पारी में बड़ी बढ़त लेकर भारतीय टीम में दबाव बनाने पर होगी।03:04 PM, 01-Mar-2023
IND vs AUS 3rd Test Live: उस्मान ख्वाजा का अर्धशतक
उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 21वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। 102 गेंदों में उन्होंने अपने 50 रन पूरे किए। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल थे। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का स्कोर भी 100 रन के पार जा चुका है।02:48 PM, 01-Mar-2023