फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AFG: बिश्नोई की फिरकी में फंसा अफगानिस्तान, डबल सुपर ओवर में भारत की जीत, सीरीज भी 3-0 से जीती

Wed, 17 Jan 2024 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jan 2024 11:31 PM IST
खास बातें

India vs Afghanistan 3rd T20 2024: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज थी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान भी 212 रन बना सकी। इसके बाद दो-दो सुपर ओवर खेले गए। भारत ने आखिरकार जीत हासिल की।

विज्ञापन
IND vs AFG T20 Live Score: India vs Afghanistan Toss Match Today Chinnaswamy Stadium Updates
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:22 PM, 17-Jan-2024

भारत ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया

भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। दोनों टीमें 20-20 ओवर के बाद 212-212 रन बना पाई थीं। इसके बाद पहले सुपर ओवर में दोनों टीमें 16-16 रन बना सकीं। फिर डबल सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए। फिर अफगानिस्तान की टीम ने तीन गेंद में ही दो विकेट गंवा दिए और इस तरह टीम इंडिया ने जीत हासिल की। रवि बिश्नोई दूसरे सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और अफगानिस्तान की टीम उनके फिरकी में फंस गई। तीन गेंद में ही उन्होंने मोहम्मद नबी और रहमनुल्लाह गुरबाज के दो विकेट लिए। एक सुपर ओवर में किसी एक टीम के दो विकेट गिरने पर पारी वहीं समाप्त हो जाती है। 
11:18 PM, 17-Jan-2024

IND vs AFG Live: डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के लिए नबी और गुरबाज बैटिंग के लिए आए। भारत की ओर से रवि बिश्नोई गेंदबाजी करने आए।
  • पहली गेंद पर नबी कैच आउट हो गए। करीम जनत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
  • दूसरी गेंद पर एक रन आया। गुरबाज स्ट्राइक पर आ गए हैं।
  • तीसरी गेंद पर बिश्नोई ने गुरबाज को रिंकू के हाथ कैच कराया और अफगानिस्तान को एक रन ही बनाने दिया।
  • अफगानिस्तान की टीम तीसरा टी20 भी हार गई है।
विज्ञापन
11:06 PM, 17-Jan-2024

IND vs AFG Live: डबल सुपर ओवर में भारत

  • रोहित ने पहली गेंद पर छक्का लगाया।
  • रोहित ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया। शुरुआती दो गेंद पर 10 रन आ चुके हैं।
  • रोहित ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया।
  • चौथी गेंद पर रिंकू कैच आउट हो गए। विकेटकीपर गुरबाज ने कैच लिया।
  • सैमसन आए और रोहित रन आउट हो गए। 
  • भारत के दो विकेट गिर गए और अब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करेगी।
  • सुपरओवर में दो विकेट गिरने होते हैं। अफगानिस्तान को छह गेंद में 12 रन बनाने होंगे।
11:04 PM, 17-Jan-2024

IND vs AFG Live: डबल सुपर ओवर में मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर भी टाई हो गया है। अब दोनों के बीच डबल सुपर ओवर खेला जाएगा। इस बार भारतीय टीम पहले छह गेंद खेलेगी। भारत के लिए रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद गेंदबाजी करने आए हैं।
10:52 PM, 17-Jan-2024

IND vs AFG Live: सुपरओवर में भारत

भारत के लिए रोहित और यशस्वी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई गेंदबाजी करने आए।
  • पहली गेंद पर रोहित की जांघ पर गेंद लगी और एक रन लिया। यशस्वी रन आउट होने से बच गए।
  • दूसरी गेंद पर यशस्वी ने स्कूप का प्रयास किया और एक ही रन मिला।
  • तीसरी गेंद पर रोहित ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ऊपर से छक्का लगाया। 
  • चौथी गेंद पर रोहित ने ऑफ साइड में बेहतरीन छक्का लगाया। भारत के 14 रन हो गए हैं।
  • पांचवीं गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। स्कोर 15 रन हो गया है।
  • रोहित रिटायर्ड हर्ट हो गए। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए और तेज दौड़ने के लिए उन्होंने रिंकू सिंह को मैदान पर बुला लिया। यशस्वी के साथ रिंकू हैं।
  • आखिरी गेंद पर एक रन ही आ सका और सुपरओवर भी टाई हो गया। दोनों टीमें 16-16 रन बना सकीं।
10:44 PM, 17-Jan-2024

IND vs AFG Live: सुपरओवर में अफगानिस्तान

भारत के लिए सुपरओवर में मुकेश कुमार गेंदबाजी के लिए आए। वहीं, अफगानिस्तान के लिए गुलबदिन नईब और रहमनुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी के लिए उतरे।
  • पहली गेंद पर मुकेश ने यॉर्कर गेंद डाली और उस पर दो रन के चक्कर में नईब रन आउट हो गए।
  • फिर मोहम्मद नबी आए और दूसरी गेंद पर एक रन बना। मुकेश ने फिर यॉर्कर लेंथ की गेंद फेंकी।
  • तीसरी गेंद पर गुरबाज के बल्ले का किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चली गई।
  • चौथी गेंद पर गुरबाज ने एक रन बनाया। नबी स्ट्राइक पर आए। अब तक कुल सात रन बने हैं।
  • पांचवीं गेंद पर नबी ने छक्का लगाया। अफगानिस्तान का स्कोर 13 रन है।
  • छठी गेंद पर नबी मिस कर गए। सैमसन ने थ्रो किया और गेंद के पैर से लगकर लॉन्ग ऑन पर चली गई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी इसका विरोध करने लगे कि गेंद नबी के पैर से लगकर डिफ्लेक्ट हुई है। हालांकि, तब तक नबी और गुरबाज ने तीन रन दौड़कर ले लिए। इससे रोहित नाखुश नजर आए। उन्होंने नबी के पास जाकर कुछ बोला और इस पर नबी भी कुछ जवाब देते दिखे।
  • अफगानिस्तान ने छह गेंद पर कुल 16 रन बनाए। भारत को 17 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:37 PM, 17-Jan-2024

IND vs AFG Live: भारत-अफगानिस्तान मैच टाई

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 टाई हो गया है। मैच सुपरओवर में पहुंच गया है। आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 19 रन बनाने थे, लेकिन टीम 18 रन बना सकी और स्कोर बराबर हो गया। आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को तीन रन बनाने थे, लेकिन दो ही रन बना सकी। भारत ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए थे। वहीं, अफगानिस्तान की टीम छह विकेट पर 212 रन बना सकी। गुलबदिन नईब ने 23 गेंद में नाबाद 55 रन की तूफानी पारी खेली। अब दोनों टीमें एक-एक ओवर खेलेंगी। पहले अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करेगी और फिर भारतीय टीम उतने रन को चेज करेगी।
10:12 PM, 17-Jan-2024

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को चौथा झटका

अफगानिस्तान को 17वें ओवर में चौथा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद नबी को आवेश खान के हाथों कैच कराया। नबी ने 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। 17 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 167 रन है। अब तीन ओवर में अफगानिस्तान को 46 रन की जरूरत है।
09:57 PM, 17-Jan-2024

IND vs AFG Live: सुंदर ने अफगानिस्तान को एक ओवर में दो झटके दिए

अफगानिस्तान ने 13 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद नबी और गुलबदिन नईब क्रीज पर हैं।13वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने अफगानिस्तान को लगातार दो गेंद पर दो झटके दिए। उन्होंने पहले चौथी गेंद पर इब्राहिम जादरान को विकेटकीपर सैमसन के हाथों स्टंप कराया। जादरान ने 41 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं, इसके बाद बैटिंग करने आए अजमतुल्लाह ओमरजई को अगली ही गेंद पर रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। ओमरजई खाता नहीं खोल सके।
09:47 PM, 17-Jan-2024

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को पहला झटका

अफगानिस्तान को 11वें ओवर में 93 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कुलदीप यादव ने रहमनुल्लाह गुरबाज को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। गुरबाज ने 32 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। फिलहाल कप्तान इब्राहिम जादरान और गुलबदिन नईब क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed