GT vs RR Highlights: गुजरात ने राजस्थान को 58 रन से हराया, प्रसिद्ध को तीन और राशिद-किशोर को दो-दो विकेट मिले
{"_id":"67f6716d3669c6cca60b6393","slug":"gt-vs-rr-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-rajasthan-royals-ipl-2025-23rd-match-updates-2025-04-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs RR Highlights: गुजरात ने राजस्थान को 58 रन से हराया, प्रसिद्ध को तीन और राशिद-किशोर को दो-दो विकेट मिले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 09 Apr 2025 11:31 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:31 PM IST
खास बातें
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके। वहीं, राशिद खान और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
राजस्थान बनाम गुजरात
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:30 PM, 09-Apr-2025
गुजरात ने 70 रन से जीता मैच
गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर जीत का चौका लगाया। पांच में से चार मुकाबले जीतकर शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान को इस सत्र में तीसरी बार मुंह की खानी पड़ी है। बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके। वहीं, राशिद खान और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अरशद खान और कुलवंत खेजरोलिया को एक-एक सफलता मिली।218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उन्हें पहला झटका दूसरे ही ओवर में अरशद खान ने दिया। यशस्वी जायसवाल सिर्फ छह रन बना पाए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने नीतीश राणा को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ एक रन बना पाए। इसके बाद रियान पराग और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 48 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान रियान ने एक चौके और तीन छक्के की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें खेजरोलिया ने बटलर के हाथों कैच कराया।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शिमरन हेटमायर ने 32 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। गुजरात के खिलाफ संजू सैमसन ने 41, ध्रुव जुरेल ने पांच, शुभम दुबे ने एक, जोफ्रा आर्चर ने चार, महीश तीक्षणा ने पांच, तुषार देशपांडे ने तीन रन बनाए। वहीं, संदीप शर्मा छह रन बनाकर नाबाद रहे।
11:11 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: राजस्थान ने आठवां झटका लगा
हेटमायर 52 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। फिलहाल तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:05 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: राजस्थान ने सातवां विकेट गंवाया
जोफ्रा आर्चर चार रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर तीक्षणा आए हैं। उनका साथ देने के लिए हेटमायर मौजूद हैं। उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।10:52 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: राजस्थान को छठा झटका
राशिद खान ने शुभम दुबे को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब क्रीज पर जोफ्रा आर्चर आए हैं। शिमरन हेटमायर पहले से ही मौजूद हैं।10:44 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: राजस्थान का पांचवां विकेट गिरा
राजस्थान को पांचवां झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने कप्तान संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया। वह 41 रन बना सके। अब क्रीज पर शुभमन दुबे आए हैं।10:42 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: 12 ओवर के बाद स्कोर 115/4
शिमरन हेटमायर और संजू सैमसन के बीच साझेदारी पनप रही है। 12 ओवर के बाद स्कोर 115/4 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:23 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: 68 पर राजस्थान को चौथा झटका
ध्रुव जुरेल को राशिद खान ने साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट करा दिया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए शिमरन हेटमायर उतरे हैं।10:19 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: रियान पराग आउट हुए
रियान पराग 14 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कुलवंत खेजरोलिया ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर ध्रुव जुरेल आए हैं।10:13 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: छह ओवर के बाद स्कोर 57/2
शुरुआती छह ओवर में राजस्थान ने दो विकेट गंवाए। अरशद खान ने दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट किया। इसके बाद नीतीश राणा को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर संजू सैमसन (21) और रियान पराग (25) मौजूद हैं। छह ओवर के बाद स्कोर 57/2 है।09:54 PM, 09-Apr-2025