फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GG vs RCB Highlights: गुजरात जाएंट्स की महिला प्रीमियर लीग में पहली जीत, आरसीबी को 11 रन से हराया

Wed, 08 Mar 2023 11:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Mar 2023 11:03 PM IST
खास बातें

WPL 2023 Cricket Score, GUJ vs RCB Women’s Premier League 2023: : महिला प्रीमियर लीग के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मुकाबला गुजरात जाएंट्स से हुआ। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात ने 11 रन से इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। लगातार दो मैचों में हार के बाद उसका खाता खुला है। दूसरी ओर, आरसीबी की टीम लगातार तीसरे मैच में हारी। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
RCB vs GG WPL Highlights Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Today Women IPL Match Scorecard
गुजरात जाएंट्स के खिलाड़ी - फोटो : WPL

लाइव अपडेट

11:03 PM, 08-Mar-2023

GG vs RCB Live Score: अंतिम ओवर में नहीं हुआ चमत्कार, आरसीबी को मिली हार

गुजरात जाएंट्स ने आरसीबी को नौ रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए 24 रन बनाने थे। हीथर नाइट ने प्रयास जरूर किए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं। वह 11 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन ही बना सकी।
10:39 PM, 08-Mar-2023

GG vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा बड़ा झटका

आरसीबी को बड़ा झटका 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। सोफी डिवाइन 66 रन बनाकर हो गईं। एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर एश्ले गार्डनर ने उनका शानदार कैच लिया। डिवाइन ने 45 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। डिवाइन के बाद 19वें ओवर की पहली गेंद पर कनिका आहूजा आउट हो गईं। कनिका को एश्ले गार्डनर ने सुषमा वर्मा के हाथों स्टंप कराया। कनिका ने सात गेंद पर 10 रन बनाए।
विज्ञापन
10:30 PM, 08-Mar-2023

GG vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

आरसीबी को तीसरा झटका 16वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। एश्ले गार्डनर ने ऋचा घोष को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऋचा 10 गेंद पर 10 रन ही बना सकी। आरसीबी ने तीन विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 29 गेंद पर 77 रन बनाने हैं।
10:17 PM, 08-Mar-2023

GG vs RCB Live Score: गुजरात को मिली दूसरी सफलता

गुजरात जाएंट्स को दूसरी सफलता मानसी जोशी ने दिलाई। उन्होंने पैरी को हेमलता के हाथों कैच कराया। पैरी ने 25 गेंद पर 32 रन बनाए।
10:07 PM, 08-Mar-2023

GG vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी के आधे ओवर समाप्त

आरसीबी की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में एक विकेट पर 82 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए अंतिम 10 ओवरों में 120 रन बनाने हैं। सोफी डिवाइन 28 गेंद पर 36 और एलिस पैरी 18 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रही हैं।
09:46 PM, 08-Mar-2023

GG vs RCB Live Score: आरसीबी ने पावरप्ले में एक विकेट पर बनाए 59 रन

आरसीबी की पारी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। सोफी डिवाइन 19 गेंद पर 31 और एलिस पैरी तीन गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान स्मृति मंधाना 14 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गईं। एश्ले गार्डनर की गेंद पर मानसी जोशी ने उनका कैच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:35 PM, 08-Mar-2023

GG vs RCB Live Score: आरसीबी ने तीन ओवर में बनाए 33 रन

गुजरात से मिले 202 रन के जवाब में आरसीबी ने शानदार शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं। 
09:07 PM, 08-Mar-2023

GG vs RCB Live Score: आरसीबी को मिला मुश्किल लक्ष्य

गुजरात जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 202 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। गुजरात के लिए सोफिया डंकली ने शुरुआती ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी की। वहीं, 10 ओवर के बाद यह जिम्मेदारी हरलीन देओल ने संभाल ली। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। सोफिया डंकली ने 28 गेंद पर 65 रन बनाए। वहीं, हरलीन ने 45 गेंद पर 67 रन की पारी खेली।
08:44 PM, 08-Mar-2023

GG vs RCB Live Score: आरसीबी को मिली चौथी सफलता

आरसीबी को चौथी सफलता हीथर नाइट ने दिलाई। उन्होंने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर दयालन हेमलता को पवेलियन भेज दिया। हेमलता सात गेंद पर 16 रन बनाकर रेणुका सिंह को कैच थमा बैठीं। 
08:38 PM, 08-Mar-2023

GG vs RCB Live Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका

गुजरात जाएंट्स को तीसरा झटका हीथर नाइट ने दिया। उन्होंने एश्ले गार्डनर को स्टंप के पीछे ऋचा घोष के हाथों कैच करा दिया। गार्डनर ने 15 गेंद पर 19 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। गुजरात ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। हरलीन देओन के साथ दयालन हेमलता क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed