फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को 10 विकेट से हराया, शेफाली वर्मा ने 28 गेंद पर बनाए 76 रन

Sat, 11 Mar 2023 10:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 11 Mar 2023 10:51 PM IST
खास बातें

WPL Cricket Score, DEL vs GUJ Women’s Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के नौवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को 10 विकेट से रौंद दिया। 106 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 7.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। गुजरात ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब मे ंदिल्ली ने 7.1 ओवर मे ंबिना किसी नुकसान के 107 रन बना लिए।

विज्ञापन
gg vs dc women Highlights cricket score gujarat giants vs delhi capitals wpl 2023 9th match updates
शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग - फोटो : WPL

लाइव अपडेट

09:53 PM, 11-Mar-2023

GG vs DC Live Score: शेफाली की पारी से दिल्ली की धमाकेदार जीत

शेफाली वर्मा ने 28 गेंद पर 76 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दिलाई। शेफाली ने 19 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। शेफाली का स्ट्राइक रेट 271.43 का रहा। उनके साथ पारी की शुरुआत करने आईं कप्तान मेग लैनिंग 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके लगाए।

पावरप्ले में ही दिल्ली ने बना दिए 87 रन
गुजरात ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 7.1 ओवर मे ंबिना किसी नुकसान के 107 रन बना लिए। शेफाली की तूफानी पारी का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि दिल्ली ने 106 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले यानि शुरुआती छह ओवर में ही 87 रन बना लिए थे।

ऐसी रही गुजरात की पारी
इससे पहले गुजरात के लिए किम गर्थ ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। जॉर्जिया वेयरहम ने 22 और हरलीन देओल ने 20 रन बनाए। तनुजा कंवर ने 13 रनों का योगदान दिया। चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। दिल्ली के लिए मरिजान कैप ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने पांच विकेट लिए। शिखा पांडे को तीन सफलता मिली। राधा यादव को एक विकेट मिला।
09:40 PM, 11-Mar-2023

GG vs DC Live Score: शेफाली का तूफानी अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 23 गेंद पर 62 रन बनाकर खेल रही हैं। कप्तान मेग लैनिंग ने 13 गेंद पर 16 रन बना लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। शेफाली और लैनिंग ने मिलकर छह ओवर में 87 रन बना दिए। टीम को अभी एक भी झटका नहीं लगा है। दिल्ली को 14 ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए।
विज्ञापन
09:32 PM, 11-Mar-2023

GG vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पांच ओवर में बनाए 57 रन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 106 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। उसने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग आक्रामक अंदाज मे ंबल्लेबाजी कर रही हैं। शेफाली ने 15 गेंद पर 40 रन बना लिए हैं। वहीं, कप्तान मेग लैनिंग नौ गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रही हैं।
09:02 PM, 11-Mar-2023

GG vs DC Live Score: दिल्ली को मिला 106 रन का लक्ष्य

गुजरात जाएंट्स ने लगातार झटके लगने के बावजूद किसी तरह 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। उसने 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 106 रन बनाने होंगे। गुजरात के लिए किम गर्थ ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। जॉर्जिया वेयरहम ने 22 और हरलीन देओल ने 20 रन बनाए। तनुजा कंवर ने 13 रनों का योगदान दिया। चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। दिल्ली के लिए मरिजान कैप ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने पांच विकेट लिए। शिखा पांडे को तीन सफलता मिली। राधा यादव को एक विकेट मिला।
08:55 PM, 11-Mar-2023

GG vs DC Live Score: शिखा पांडे ने एक ओवर में लिए दो विकेट

गुजरात जाएंट्स को आठवां झटका शिखा पांडे ने दिया। उन्होंने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर तनुजा कंवर को जेमिमा रोड्रिग्ज के हाथों कैच कराया। तनुजा ने 19 गेंद पर 13 रन बनाए। इसके बाद शिखा पांडे ने आखिरी गेंद पर स्नेह राणा को भी आउट कर दिया। गुजरात की कप्तान स्नेह राणा तीन गेंद पर दो रन बनाने के बाद शिखा को ही कैच थमा बैठीं।
08:48 PM, 11-Mar-2023

GG vs DC Live Score: गुजरात को लगा सातवां झटका

गुजरात को सातवां झटका 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर राधा यादव ने दिया। उन्होंने जॉर्जिया वेयरहम को क्लीन बोल्ड कर दिया। जॉर्जिया ने 25 गेंद पर 22 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए। गुजरात ने 17 ओवर में सात विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। किम गर्थ 25 और तनुजा कंवर 11 रन बनाकर खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:20 PM, 11-Mar-2023

GG vs DC Live Score: गुजरात की पारी के 10 ओवर पूरे

गुजरात जाएंट्स की पारी के 10 ओवर पूरे हो गए हैं। उसने छह विकेट पर 54 रन बनाए हैं। जॉर्जिया वेयरहम 17 गेंद पर 13 और किम गर्थ नौ गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
08:07 PM, 11-Mar-2023

GG vs DC Live Score: मरिजान कैप ने पूरे किए पांच विकेट

मरिजान कैप ने सातवें ओवर में गुजराज जाएंट्स को छठा झटका दिया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर सुषमा वर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। सुषमा 10 गेंद पर दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
08:00 PM, 11-Mar-2023

GG vs DC Live Score: गुजरात ने पावरप्ले में पांच विकेट पर बनाए 31 रन

गुजरात जाएंट्स की पारी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए हैं। जॉर्जिया वेयरहम तीन और सुषमा वर्मा दो रन बनाकर नाबाद हैं। मरिजान कैप ने तीन ओवर में चार विकेट लिए हैं। उन्होंने हरलीन देओल को अपना चौथा शिकार बनाया। हरलीन 14 गेंद पर 20 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गईं।
07:49 PM, 11-Mar-2023

GG vs DC Live Score: गुजरात को लगा चौथा झटका

शिखा पांडे ने गुजरात जाएंट्स को चौथा झटका दिया। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर दयालन हेमलता को आउट कर दिया। तानिया भाटिया ने विकेट के पीछे हेमलता का कैच लिया। हेमलता ने पांच गेंद पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाए। उनके आउट होने के बाद जॉर्जिया वेयरहम क्रीज पर आई हैं। गुजरात ने चार ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 23 रन बनाए हैं। हरलीन देओल 16 और वेयरहम एक रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed