DC vs LSG Highlights: दिल्ली की जीत से राजस्थान प्लेऑफ में, रोमांचक मुकाबले में डीसी ने लखनऊ को 19 रन से हराया
{"_id":"664363ed60fb7fcfe30bda33","slug":"dc-vs-lsg-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-lucknow-super-giants-ipl-2024-64th-match-updates-2024-05-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs LSG Highlights: दिल्ली की जीत से राजस्थान प्लेऑफ में, रोमांचक मुकाबले में डीसी ने लखनऊ को 19 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 14 May 2024 11:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 14 May 2024 11:58 PM IST
खास बातें
DC vs LSG Indian Premier League 2024 Highlights: आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से था। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बना सकी।
विज्ञापन
दिल्ली की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:25 PM, 14-May-2024
दिल्ली की 19 रन से जीत
आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 19 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, दिल्ली की जीत से राजस्थान रॉयल्स को फायदा हुआ। राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। उसके 16 अंक हैं। राजस्थान के अलावा सिर्फ दो और टीम ही 16 या इससे ज्यादा अंक प्राप्त कर सकती है। राजस्थान का एक और मैच बचा है। वहीं, चेन्नई के 13 मैचों में 14 अंक और सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंक हैं। इसके अलावा कोई और टीम 14 से ज्यादा अंक नहीं बना पाएगी।लखनऊ की टीम अभी भी तकनीकी तौर पर आईपीएल में बनी हुई है। हालांकि, उसका एक मैच बचा है और टीम अधिकतक 14 अंक तक ही पहुंच सकती है। उसके 13 मैचों में 14 अंक हैं। वहीं, दिल्ली ने लीग राउंड में अपना अभियान समाप्त कर लिया। उसने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक लेकर अपना अभियान समाप्त किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 अंक लेकर प्लेऑफ की रेस में है। उसे 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है, क्योंकि दोनों का नेट रन रेट पॉजिटिव है, जबकि दिल्ली और लखनऊ का नेट रन रेट निगेटिव है।
मैच की बात करें तो दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद में 58 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन ही बना पाई। निकोलस पूरन ने 27 गेंद में 61 रन की पारी खेली। वहीं, अरशद खान 33 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से ईशांत शर्मा ने तीन विकेट झटके।
11:17 PM, 14-May-2024
DC vs LSG Live: लखनऊ को नौवां झटका
19वें ओवर में 183 के स्कोर पर लखनऊ को नौवां झटका लगा। रवि बिश्नोई रन आउट हो गए। दो रन लेने के चक्कर में और अरशद को स्ट्राइक देने के चक्कर में बिश्नोई रन आउट हो गए। 19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर नौ विकेट पर 186 रन है। लखनऊ को छह गेंद में 23 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:13 PM, 14-May-2024
DC vs LSG Live: अरशद की तूफानी पारी
लखनऊ को आखिरी दो ओवर में 29 रन बनाने हैं। अरशद खान तूफानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 25 गेंद में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल अरशद 26 गेंद में 52 रन और रवि बिश्नोई एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर आठ विकेट पर 180 रन है।10:55 PM, 14-May-2024
DC vs LSG Live: लखनऊ को सातवां झटका
लखनऊ को 134 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने क्रुणाल पांड्या को विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप कराया। वह 18 गेंद में 18 रन बना सके। फिलहाल अरशद खान और युद्धवीर सिंह चरक क्रीज पर हैं। लखनऊ को 30 गेंद में 74 रन की जरूरत है।10:39 PM, 14-May-2024
DC vs LSG Live: निकोलस पूरन आउट
लखनऊ की टीम को 12वें ओवर में 101 के स्कोर पर छठा झटका लगा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे निकोलस पूरन 27 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुकेश कुमार ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। फिलहाल अरशद खान और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं। लखनऊ के लिए स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्हें 48 गेंद में 104 रन की जरूरत है।10:26 PM, 14-May-2024
DC vs LSG Live: पूरन का अर्धशतक
नौ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर पांच विकेट पर 85 रन है। फिलहाल निकोलस पूरन 22 गेंद में 53 रन और क्रुणाल पांड्या दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। पूरन ने 20 गेंद में आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। यह लखनऊ की तरह से सबसे तेज अर्धशतक है। लखनऊ को अब 66 गेंद में 124 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:22 PM, 14-May-2024
DC vs LSG Live: लखनऊ को पांचवां झटका
लखनऊ की टीम को आठवें ओवर में 71 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। ट्रिस्टन स्टब्स ने आयुष बदोनी को गुलबदीन नईब के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके। फिलहाल निकोलस पूरन 17 गेंद में 42 रन और क्रुणाल पांड्या एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। लखनऊ को 72 गेंद में 136 रन की जरूरत है।10:06 PM, 14-May-2024
DC vs LSG Live: हुड्डा भी आउट
पांचवें ओवर में लखनऊ की टीम को चौथा झटका लगा। ईशांत शर्मा ने राहुल और डिकॉक के बाद दीपक हुड्डा को भी पवेलियन भेजा। हुड्डा खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा अक्षर पटेल ने मार्कस स्टोइनिस को आउट किया था। फिलहाल निकोलस पूरन और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट पर 48 रन है।09:58 PM, 14-May-2024
DC vs LSG Live: लखनऊ को तीसरा झटका
लखनऊ को चौथे ओवर में तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप कराया। स्टोइनिस पांच रन बना सके। इससे पहले केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक भी पवेलियन लौट चुके हैं।09:55 PM, 14-May-2024