SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया, विश्व कप में कंगारुओं की लगातार दूसरी हार
{"_id":"65279fe29608d62cd90331e5","slug":"aus-vs-sa-world-cup-live-icc-wc-2023-australia-vs-south-africa-today-match-at-ekana-stadium-2023-10-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया, विश्व कप में कंगारुओं की लगातार दूसरी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 12 Oct 2023 10:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:24 PM IST
खास बातें
Australia vs South Africa , ICC ODI World Cup 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से था। अफ्रीकी टीम ने पहले मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी 40.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:34 PM, 12-Oct-2023
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप 2023 के 10वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं, मिचेल स्टार्क ने 27 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए, जबकि केशव महाराज और तबरेज शम्सी को दो-दो विकेट मिले।पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह इस विश्व कप में लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। क्विंटन डिकॉक को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह उनका आखिरी विश्व कप भी है। इस मैच से जुड़ी खबर पढ़ने या रिकॉर्ड्स जानने के लिए यहां क्लिक करें...
09:08 PM, 12-Oct-2023
AUS vs SA Live Score:स्टार्क और लाबुशेन आउट
ऑस्ट्रेलिया ने 143 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। 70 रन पर छह विकेट गंवा देने के बाद मिचेल स्टार्क और मार्नस लाबुशेन ने सातवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई थी। इस साझेदारी को मार्को यानसेन ने तोड़ा। उन्होंने स्टार्क को डिकॉक के हाथों कैच कराया। स्टार्क 27 रन बना सके। इसके बाद केशव महाराज ने मार्नस लाबुशेन को बावुमा के हाथों कैच कराया। वह 74 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
08:50 PM, 12-Oct-2023
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लाबुशेन-स्टार्क ने संभाला
ऑस्ट्रेलिया ने 31 ओवर में छह विकेट गंवाकर 128 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल स्टार्क 22 रन और मार्नस लाबुशेन 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक सातवें विकेट के लिए 83 गेंदों में 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को अब 184 रन की जरूरत है।07:57 PM, 12-Oct-2023
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 18वें ओवर में 70 के स्कोर पर छठा झटका लगा। रबाडा ने मार्कस स्टोइनिस को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके।07:36 PM, 12-Oct-2023
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी
ऑस्ट्रेलिया ने 65 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। मिचेल मार्श (7), डेविड वॉर्नर (13), जोश इंग्लिस (5) और स्टीव स्मिथ (19) पवेलियन लौट चुके हैं। इसके बाद केशव महाराज ने ग्लेन मैक्सवेल (3) को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और उसे 312 रन चेज करने हैं।07:13 PM, 12-Oct-2023
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 50 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रबाडा ने स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 19 रन बना सके। इस विश्व कप में स्मिथ का खराब फॉर्म जारी है। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन है। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और जोश इंग्लिस क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:57 PM, 12-Oct-2023
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका
27 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवा दिए। पहला विकेट छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर आया जब मार्को यानसेन ने मिचेल मार्श (7) को बावुमा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सातवें ओवर में एनगिडी ने डेविड वॉर्नर को डुसेन के हाथों कैच कराया। वॉर्नर 13 रन बना सके। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 27 रन है। फिलहाल स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं।06:53 PM, 12-Oct-2023
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
27 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। मिचेल मार्श सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसेन ने बावुमा के हाथों कैच कराया। फिलहाल डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।06:37 PM, 12-Oct-2023
AUS vs SA Live: मार्श और वॉर्नर क्रीज पर
ऑस्ट्रेलिया ने चार ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं। दोनों बिना कोई रिस्क लिए संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।05:51 PM, 12-Oct-2023
दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 311/7 रन
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 312 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए। एक वक्त लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका की टीम 350+ रन बना लेगी, लेकिन मार्करम और क्लासेन के एक ओवर के अंतराल पर आउट होने और डेथ ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी ने उन्हें 320 रन के अंदर रोक दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत शानदार रही थी। कप्तान तेम्बा बावुमा और क्विंटन डिकॉक के बीच पहले विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी हुई थी। बावुमा 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डिकॉक ने रसी वान डर डुसेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभाई। डुसेन भी 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डिकॉक ने तूफानी पारी खेलते हुए 90 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का 19वां और इस विश्व कप में लगातार दूसरा शतक रहा। श्रीलंका के खिलाफ डिकॉक ने 100 रन की पारी खेली थी।
डिकॉक आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स से ही खेलते हैं। ऐसे में यह उनका होमग्राउंड भी है। डिकॉक का यह आखिरी विश्व कप है। इसके बाद वह संन्यास ले लेंगे। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट को खास बनाने में लगे हुए हैं। डिकॉक ने 106 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। हेनरिच क्लासेन ने 27 गेंदों में 29 रन बनाए। डेविड मिलर 17 रन बनाकर आउट हो गए। मार्को यानसेन 26 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को दो-दो विकेट मिले। जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।