CG Election Live: जशपुर में अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस ने 'महादेव' के नाम पर खोला सट्टा
{"_id":"654c75640ebd987a29068565","slug":"amit-shah-and-mallikarjun-kharge-visit-chhattisgarh-2023-11-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"CG Election Live: जशपुर में अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस ने 'महादेव' के नाम पर खोला सट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 09 Nov 2023 05:37 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 09 Nov 2023 05:37 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh Election News Live Updates : विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का तूफानी दौरा चल रहा है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
CG Election 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:21 PM, 09-Nov-2023
कांग्रेस ने 70 साल तक नहीं बनने दिया राम मंदिर
बगीचा में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि '70 साल तक कांग्रेस ने राम मंदिर बनने नहीं दिया और राहुल को बता रहा हूं कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन नरेंद्र मोदी करेंगे।' अमित शाह ने संबोधन के दौरान धर्मांतरण का भी मुद्दा उठाया। आदिवासी बाहुल्य जशपुर विधानसभा सीट में बगीचा शहर के लोग और पाठ इलाके के आदिवासी हजारों की तादाद में शाह को देखने-सुनने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद अमित शाह कार से महादेवडांड़ के लिए रवाना हो गए।01:44 PM, 09-Nov-2023
कांग्रेस ने महादेव का नाम जोड़कर सट्टा खेलने का काम किया
'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जशपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर चंद्रयान भेजा तो उस पॉइंट को शिवशक्ति पॉइंट नाम देकर भगवान शंकर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का काम किया और यहां कांग्रेस की सरकार ने महादेव ऐप से जोड़कर सट्टा खोलने का काम किया। अरे भाई कम से कम महादेव को तो छोड़ देते। आज बच्चा-बच्चा कह रहा है, सट्टे पे सट्टा, कौन कर रहा तो भूपेश काका।'जशपुर (छत्तीसगढ़) की जनता ने प्रदेश में विकास और समृद्धि के लिए भाजपा को लाने का संकल्प लिया।#भाजपामय_छत्तीसगढ़ https://t.co/6bBIfK4mXF
— Amit Shah (@AmitShah) November 9, 2023
विज्ञापन
01:31 PM, 09-Nov-2023
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में हुआ बदलाव
भाजपा के फायर ब्रांड नेता अमित शाह के तीनों विधानसभा सीटों पर रथ से रोड शो करने के कार्यक्रम में थोड़ा फेरबदल किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह को बगीचा में सभा लेने के बाद रथ से रोड शो करते हुए कुनकुरी तक जाना था, लेकिन सुरक्षागत कारणों का हवाला देकर आंशिक फेरबदल किया गया है।सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह बगीचा में आमसभा के बाद वहीं दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद वे महादेव डांड़ में छोटी सभा कर रथ में सवार होंगे। अमित शाह का काफिला वहां से रवाना होकर कांसाबेल में रुकेगा। कांसाबेल में 10 मिनट का भाषण देकर हेलीपेड से कंडोरा कुनकुरी में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। अभी बगीचा में अमित शाह पहुंच चुके हैं और मंच पर उनका स्वागत हो रहा है।
12:30 PM, 09-Nov-2023
दोपहर 2:10 बजे बिलासपुर में जनसभा करेंगी मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती आज सक्ति के हसौद और बिलासपुर में चुनावी सभा लेंगी। दोपहर 12:30 बजे हसौद में सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सभा होने के बाद शाम चार बजे मायावती लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
12:10 PM, 09-Nov-2023
कटघोरा में तीन बजे संबोधित करेंगे खरगे
खरगे दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर से बैकुंठपुर से ग्राम-बाकी मोंगरा, कटघोरा के लिये रवाना होंगे। दोपहर तीन बजे ग्राम-बाकीमोंगरा, कटघोरा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर से ग्राम-बाकीमोंगरा, कटघोरा से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 5.10 बजे विशेष विमान सेवा से रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
11:54 AM, 09-Nov-2023
बिलासपुर और सक्ति जिले में मायावती की जनसभा
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। वह दो विधानसभाओं में सभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान यूपी की पूर्व सीएम मायावती बिलासपुर और सक्ति जिले में चुनावी सभा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:52 AM, 09-Nov-2023
शकुनकुरी विधानसभा में तीन बजे आमसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह
अमित शाह पत्थलगांव विधानसभा के कांसाबेल में दोपहर 2:15 बजे रथ सभा को संबोधित करेंगे। शकुनकुरी विधानसभा के कंडोरा मैदान में दोपहर तीन बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री चंद्रपुर विधानसभा के डभरा में शाम चार बजे आम सभा को संबोधित करने के बाद रायगढ़ विधानसभा के कबीर चौक से कोतरा रोड थाना तक शाम पांच बजे से रोड शो करेंगे।
11:47 AM, 09-Nov-2023
1.10 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे खरगे
खरगे दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से रायपुर से रेलवे ग्राउंड शिवपुर चर्चा बैकुंठपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.10 बजे रेलवे ग्राउंड शिवपुर चर्चा बैकुंठपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।
11:19 AM, 09-Nov-2023
CG Election Live: जशपुर में अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस ने 'महादेव' के नाम पर खोला सट्टा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के जशपुर, रायगढ़ अंचल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे जशपुर विधानसभा के बगीचा में आम सभा को संबोधित करेंगे। महादेव डांड में दोपहर डेढ़ बजे रथ सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विशेष विमान से 9 नवंबर को सुबह 11.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे।