फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi CG Visit Live: पीएम बोले- सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य, सबको इनसे सतर्क रहने की जरूरत

Thu, 14 Sep 2023 05:54 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Sep 2023 05:54 PM IST
खास बातें

PM Modi Chhattisgarh Visit, CG Vidhan Sabha Chunav 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ में सरकारी कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ में करीब 6 हजार 350 करोड़ की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। आज यहां सिकल सेल परामर्श कार्ड भी बांटे गए। आधुनिक विकास की तेज रफ्तार के साथ ही गरीब कल्याण में भी तेज रफ्तार का भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख रही है और उसकी सराहना कर रही है। 

विज्ञापन
PM Modi CG Visit Live Updates Launch Many Projects Chhattisgarh Assembly Election 2023 News in Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

05:53 PM, 14-Sep-2023

सनातन पर इंडिया गठबंधन को पीएम मोदी ने घेरा

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है, मैं उसके खिलाफ आप लोगों को जागरूक करना चाहता हूं। आप लोगों ने नौ साल से जिन लोगों को केंद्र से बाहर कर रखा है। उन्हीं लोगों ने आपके खिलाफ अब मोर्चा खोल रखा है। अभी हाल ही में इन लोगों ने मिलकर इंडिया गठबंधन किया है। उसने कसम खाई है कि वह सनातन को खत्म करके रहेगा।  सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। यहां राम, कृष्ण का जन्म हुआ। रामायण ने हमे क्या क्या संदेश दिया। यहीं हमारी सनातन संस्कृति है। व्यक्ति के कर्मों को प्रधानता देती है। कई महापुरूष और वीर महिलाएं सनातन धर्म में जन्म लिया और सभी को प्रेरित किया। पीएम ने कहा कि सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य है, सबको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। ये सनातन को मिटाना चाहते हैं।
05:23 PM, 14-Sep-2023

कभी नक्सली हमलों के लिए जाना जाता था छत्तीसगढ़

रायगढ़ में पीएम मोदी ने कहा एक समय था जब छत्तीसगढ़ सिर्फ नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। बीजेपी सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां हुए विकास कार्यों की वजह से हो रही है।
विज्ञापन
05:21 PM, 14-Sep-2023

कांग्रेस पर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी

विजय शंखनाद रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने जी20 का जिक्र किया और इसके साथ ही कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साधा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन दिनों पूरे देश में उत्सव का माहौल है।भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा है जहां कोई देश नहीं पहुंच पाया है। यहां जी20 का भी सफल आयोजन हुआ। ये कड़ी मेहनत का नतीजा है। 140 करोड़ भारतीयों का... 
05:16 PM, 14-Sep-2023

पीएम मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले सरकारी कार्यक्रम को संबोधित किया। उसके बाद फिर पीएम रोड शो में शामिल हुए। यहीं खुले में पीएम मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मंच पर पहुंचे जहां पूर्व सीएम रमन सिंह समेत प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। 
05:01 PM, 14-Sep-2023

भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। आज यहां सिकल सेल परामर्श कार्ड भी बांटे गए। आधुनिक विकास की तेज रफ्तार के साथ ही गरीब कल्याण में भी तेज रफ्तार का भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख रही है और उसकी सराहना कर रही है। सभा के दौरान पीएम ने सनातन पर हमला करने वालों को संदेश दिया और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।
05:01 PM, 14-Sep-2023

पीएम मोदी ने सभा में किया जी20 सम्मेलन का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले जी20 सम्मेलन के दौरान बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आए थे। ये सभी भारत के विकास और गरीब कल्याण के प्रयासों से प्रभावित होकर गए हैं। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं भारत की सफलता से सीखने की बात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:58 PM, 14-Sep-2023

पीएम मोदी का रोड शो

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद यहां से पीएम का रोड शो शुरू हो गया हैै।
 
04:55 PM, 14-Sep-2023

सिकलसेल एनीमिया से सबसे ज्यादा हमारे आदिवासी भाई-बहन पीड़ित: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां जो सिकलसेल एनीमिया के कार्ड बांटे गए हैं। वो भी विशेष रूप से जनजातीय के लिए सेवा का काम है। सिकलसेल एनीमिया से सबसे ज्यादा हमारे आदिवासी भाई बहन ही पीड़ित होते हैं। हम सभी मिलकर साथ इस बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं। हमें सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में भारत सरकार ने जो कदम उठाए हैं। वह सभी कदम छत्तीसगढ़ को नई ऊचाइयों पर लेकर जाएंगे। 
04:44 PM, 14-Sep-2023

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे देश का पावर हाउस है

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे लिए देश के विकास के पावर हाउस की तरह है। देश को भी आगे बढ़ने की ऊर्जा तभी मिलेगी, जब उसके पावर हाउस अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे। इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है। पीएम ने आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ में केंद्र के द्वारा हर क्षेत्र में बड़ी योजनाएं पूरी की जा रही है, नई-नई परियोजनाओं की नीव रखी जा रही है।
 
04:42 PM, 14-Sep-2023

पीएम मोदी ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन और रखी क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला

पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां पर कई रेल क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन कर दिया है। छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला भी रख दी है। पीएम मोदी ने डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत मंच पर मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि आज घत्तीसगढ़ तेजी से बढ़ रहा है। यहां आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed