PM Modi in Chhattisgarh Live: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- मन और मस्तिष्क में बेईमानी, प्रदेश को लूटा
{"_id":"67e915470ffef8938a0f8ad3","slug":"pm-modi-chhattisgarh-visit-live-updates-launch-development-projects-bilaspur-news-in-hindi-2025-03-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Chhattisgarh Live: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- मन और मस्तिष्क में बेईमानी, प्रदेश को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 30 Mar 2025 05:00 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 30 Mar 2025 05:00 PM IST
खास बातें
PM Modi Bilaspur Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:00 PM, 30-Mar-2025
कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज
विकास के लिए बजट के साथ-साथ एक नियत भी जरूरी है। अगर कांग्रेस की तरह मन और मस्तिष्क में बेईमानी भरी हो तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं। यही स्थिति हमने कांग्रेस के शासन के दौरान देखी है। इस कारण आदिवासियों तक विकास नहीं पहुंच पाया।
04:58 PM, 30-Mar-2025
राज्यों से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां 100% रेल नेटवर्क बिजली से चलने लगा, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ में इस समय करीब 40000 करोड रुपए के रेल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इस साल के बजट में भी छत्तीसगढ़ के लिए 7000 करोड रुपए की व्यवस्था की गई है। इसे छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों में अच्छी रेल कनेक्टिविटी की मांग पूरी होगी। इससे आसपास के राज्यों से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
04:55 PM, 30-Mar-2025
कांग्रेस ने कभी आपकी चिंता नहीं की- पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ को अलग राज्य इसलिए बनाना पड़ा था क्योंकि यहां विकास का लाभ नहीं पहुंच पा रहा था। कांग्रेस के राज में यहां विकास का काम नहीं हो पा रहा था और जो काम होते भी थे उसमें कांग्रेस वाले घोटाला करते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को कभी आपकी चिंता नहीं हुई। आपके जीवन की, आपकी सुविधाओं की, आपके बच्चों की चिंता हमने किया। हम विकास की योजनाओं को छत्तीसगढ़ के गांव गांव तक ले जा रहे हैं।
04:53 PM, 30-Mar-2025
हर वादे को पूरा कर रही है सरकार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटाले को लेकर जांच बैठाई है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा करवा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों से किए गए हर वादे को पूरा कर रही है।
04:52 PM, 30-Mar-2025
तीन लाख घर बनकर तैयार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि विष्णदेव साय की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया गया। आज उसमें से 3 लाख घर बनकर तैयार हैं। मुझे खुशी इस बात की भी है इसमें बहुत सारे घर हमारे आदिवासी क्षेत्रों में बने हैं। बस्तर सरगुजा के अनेक परिवारों को भी अपने पक्के घर मिले हैं।04:49 PM, 30-Mar-2025
तीन लाख गरीब परिवार नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के तीन लाख गरीब परिवार अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं। यहां तीन लाभार्थियों से मिलने का अवसर मिला और मैं देख रहा था कि उनके चेहरे पर खुशी नहीं समा रही थी और वह माता तो अपने में आनंद रोक ही नहीं पा रही थी। मैं इन सभी तीन लाख परिवारों को एक नई जीवन के लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:48 PM, 30-Mar-2025
शत प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से चलने लगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी बदल रही है और तकदीर भी बदल रही है। छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां शत प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से चलने लगा है।04:46 PM, 30-Mar-2025
हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो रहे हैं। ये वर्ष छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है और संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हमारा संकल्प है- हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।04:42 PM, 30-Mar-2025
तेजी से पूरी हो रही हैं गारंटियां- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने अनुभव किया है कि हमारी सरकार कितनी तेजी से अपनी गारंटियां पूरी कर रही है। छत्तीसगढ़ की बहनों से जो हमने वादा किया था, वो पूरा करके दिखाया है। धान किसानों से दो साल का बकाया बोनस मिला है। बढ़े हुए एमएसपी पर धान की खरीदी की गई है। इसे लाखों किसान परिवारों को हजारों करोड़ रुपए मिले हैं। कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती परीक्षाओं में भी खूब घोटाले हुए, भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर जांच बैठाई है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवा रही है। इस ईमानदार प्रयासों का ही नतीजा है कि भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ता जा रहा है।
04:39 PM, 30-Mar-2025