फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Elections Live: अमित शाह बोले- कांग्रेस ने गंगाजल लेकर खाई थी कसम, लेकिन बहा दी शराब की नदियां

Sun, 14 Apr 2024 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Apr 2024 03:50 PM IST
खास बातें

Amit Shah chhattisgarh visit: पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाओं के बाद रविवार 14 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ जिले के राजा फतेह सिंह मैदान से जनसभा को संबोधित किया। पढ़ें पल-पल का अपडेट। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections Live Amit Shah is on Chhattisgarh tour today will hold a meeting in Khairagarh
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:44 PM, 14-Apr-2024

मोदी ने दुश्मनों के घर में घुसकर उनका सफाया कराया- शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में आतंकवादी सीमा पार करते थे। मोदी ने दुश्मनों के घर में घुसकर उनका सफाया कराया। उन्होंने लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने और और पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आग्रह किया। 
03:43 PM, 14-Apr-2024

एक साथ होंगे सारे चुनाव - अमित शाह

 शाह ने कहा कि हम पूरे देश में यूसीसी लागू करेंगे। पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक समय पर कराएंगे। पानी की तरह नल से गैस कनेक्शन भी देंगे।
 
विज्ञापन
03:42 PM, 14-Apr-2024

भगवान राम अपने मंदिर में बर्थडे मनाएंगे- शाह

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर हम सबके लिए है। राजनांदगांव के युवक कश्मीर के लिए सीमा पर गोली खाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस 75 साल से राम मंदिर की मूर्ति को लटका के रखे था। मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में भगवान राम का मंदिर बनवाया। इस राम नवमी पर भगवान राम अपने मंदिर में बर्थडे मनाएंगे।
 
03:37 PM, 14-Apr-2024

भूपेश बघेल ने राज्य में शराब की नदियां बहा दी- शाह

पूर्व सीएम पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि शराबबंदी करेंगे लेकिन भूपेश बघेल ने राज्य में शराब की नदियां बहा दी। 
 
03:35 PM, 14-Apr-2024

शुगर फैक्टरी फिर से चालू करेंगे- शाह

 शाह ने कहा कि देश में दस साल तक सोनिया मनमोहन की सरकार रही लेकिन कुछ नहीं किया। शाह ने आगे कहा कि  हमने धान खरीदी की सीमा बढ़ाई, हमने 3 महीने में मोदी सरकार की कई गारंटी को पूरी की। हमने शुगर फैक्ट्री खोला था जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया हम फिर उसे शुगर फैक्ट्री को फिर से चालू करेंगे।
 
03:33 PM, 14-Apr-2024

भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया- शाह

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी बेटा-बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया है।   



 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:31 PM, 14-Apr-2024

भूपेश बघेल को हराने की शाह ने की अपील

अमित शाह ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया था ठीक उसी तरह इस  चुनाव में भूपेश बघेल को भारी मतों से हराकर घर भेजिए।


 
03:31 PM, 14-Apr-2024

 बीजेपी के रहते आरक्षण खत्म नहीं होने वाला- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के रहते आरक्षण खत्म नहीं होने वाला। कांग्रेस करना भी चाहेगी तो बीजेपी आरक्षण खत्म करने नहीं देगी।
 
03:23 PM, 14-Apr-2024

भूपेश बघेल ने प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार किया- शाह

गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भूपेश बगेल पर जमकर हमला बोला।  शाह ने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार किया है।  
03:20 PM, 14-Apr-2024

सीएम भूपेश बघेल पर सीएम साय का हमला

सीएम साय जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला।     
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed