फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2021: दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से दिखीं ग्रहण की शानदार तस्वीरें, कहीं आंशिक, कहीं वलयाकार दिखा ग्रहण

Thu, 10 Jun 2021 06:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 10 Jun 2021 06:42 PM IST
खास बातें

LIVE Solar Eclipse 2021 (सूर्य ग्रहण ) Updates: साल के पहले सूर्यग्रहण की दुनिया के अलग-अलग देशों से शानदार तस्वीरें देखने को मिली। ग्रहण कहीं आशिंक रूप में दिखाई दिया तो कहीं आग के छल्ले की तरह दिखा। जेठ अमावस्या तिथि पर लगा यह ग्रहण 5 घंटे तक रहा। ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जो 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हुआ। ग्रहण का दृश्य क्षेत्र अमेरिका, यूरोप, उत्तरी कनाडा, एशिया, रूस और ग्रीनलैंड रहा। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, यह ग्रहण वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगा था। अब साल का दूसरा सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, भारत में नहीं दिखाई देगा।

विज्ञापन
surya grahan 10 june 2021 live updates solar eclipse timing aaj surya grahan kitne baje lagega full details
सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 लाइव अपडेट: आज साल का पहला सूर्यग्रहण है - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:46 PM, 10-Jun-2021

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कहीं आंशिक, कहीं वलयाकार दिखा ग्रहण

सूर्यग्रहण समाप्त हो चुका है। साल के पहले सूर्यग्रहण की दुनिया के अलग-अलग देशों से शानदार तस्वीरें देखने को मिली। ग्रहण कहीं आशिंक रूप में दिखाई दिया तो कहीं आग के छल्ले की तरह दिखा। जेठ अमावस्या तिथि पर लगा यह ग्रहण 5 घंटे तक रहा। ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जो 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हुआ।
06:27 PM, 10-Jun-2021

ग्रहण के समाप्त होने पर क्या करें?

सूर्य ग्रहण समाप्त होने वाला है। मान्यता के अनुसार, सूर्यग्रहण के समाप्त होने पर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद घर में गंगाजल छिड़कें, घर के मंदिर में स्थापित मूर्तियों को भी गंगाजल से शुद्ध करें और फिर पूजा-पाठ करें। ग्रहण के बाद ये उपाय करने से आपके ऊपर ग्रहण की काली छाया दूर हो सकती है।  
विज्ञापन
06:23 PM, 10-Jun-2021

धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है सूर्यग्रहण

सूर्य ग्रहण धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। यह सूर्य ग्रह शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद अगला सूर्यग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। ये इस साल दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण होगा। आज के वलयाकार सूर्यग्रहण की दुनियाभर से शानदार तस्वीरें देखने को मिली हैं। 
05:50 PM, 10-Jun-2021

नासा ने जारी की सूर्य ग्रहण की तस्वीरें

दुनिया में जगह-जगह जहां भी आज सूर्य ग्रहण लग रहा है वहां पर अब अंधेरा छाने लगा है। नासा भी सूर्य ग्रहण की लगातार फोटो शेयर कर रहा है।
 
05:34 PM, 10-Jun-2021

अब अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण अब से थोड़ी देर बाद खत्म हो जाएगा। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को लगेगा। यह साल का आखिरी ग्रहण होगा। यह भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
05:08 PM, 10-Jun-2021

नासा ने साझा की सूर्य ग्रहण की तस्वीरें

दुनिया के कई जगहों पर धीरे-धीरे सूर्य ग्रहण अपने चरम पर यानी रिंग ऑफ फायर की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में लोग ट्विटर पर इस शानदार खगोलीय घटना की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। नासा ने ऐसी एक तस्वीर साझा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:59 PM, 10-Jun-2021

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य की शानदार तस्वीरें

04:56 PM, 10-Jun-2021

सूर्य ग्रहण की कुछ शानदार तस्वीरें

04:32 PM, 10-Jun-2021

दुनिया भर से आने लगी हैं सूर्य ग्रहण का शानदार तस्वीरें

04:10 PM, 10-Jun-2021

नासा ने शेयर की ग्रहण की तस्वीर

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed