फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   tips for treadmill workout at home in hindi

यदि घर पर कर रहे हैं ट्रेडमिल वर्कआउट तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 11 Jun 2021 08:58 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 11 Jun 2021 08:58 AM IST
सार

ट्रेडमिल वर्कआउट काफी फायदेमंद होता है। जब से जिम बंद हुए हैं, लोग इसे इतना मिस कर रहे हैं कि घर पर ही उन्होंने इसे करने की व्यवस्था जमा ली है। इसे सही ढंग से किया जाए तो काफी हद तक वजन घटाया जा सकता है लेकिन घर पर इसको लेकर विशेष सावधानियां भी रखना होती हैं। 

विज्ञापन
tips for treadmill workout at home in hindi
लोग ट्रेडमिल वर्कआउट को काफी तवज्जो देते हैं - फोटो : Social Media

विस्तार

लंबे समय से जिम बंद हैं। ऐसे में कई लोगों ने घर पर ही अपने वर्कआउट को जारी रख रखा है। कई लोगों ने घर पर ही अपना छोटा-मोटा जिम तैयार कर लिया है ताकि उनके वर्कआउट सेशन्स में कोई दिक्कत न आए। जो लोग घर पर नया-नया जिम तैयार करते हैं या घर से ही कसरत शुरू करते हैं वे लोग ट्रेडमिल वर्कआउट को काफी तवज्जो देते हैं क्योंकि इसके अपने फायदे भी हैं। आइए जानते हैं कि यदि ट्रेडमिल वर्कआउट शुरू करने जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना हो जाता है जरूरी। 

विज्ञापन
  • जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति नया ही ट्रेडमिल खरीदे। कई लोग सेकंड हैंड ट्रेडमिल भी खरीदते हैं। ऐसे लोगों के लिए बहुत जरूरी है कि वे इसे लेते वक्त इसके मोटर और शॉकर को अच्छे से एक बार देख लें ताकि आगे चलकर कोई समस्या न आए। 

    विज्ञापन
  • कसरत करने के लिए सीधा ट्रेडमिल पर न चढ़ जाएं। यह आपको परेशानी में डाल सकता है क्योंकि इस कसरत के दौरान हमारे घुटनों पर जोर पड़ता है इसलिए यदि ट्रेडमील एक्सरसाइज करने जा रहे हैं तो कोशिश करें कम से कम 10 मिनट का वर्कआउट सेशन तो पहले ही कर ही लें। 

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ट्रेडमिल की स्पीड को लेकर किसी अच्छे ट्रेनर से बात कर लें। शुरू में उसी गति पर कसरत करें, फिर अनुभव हो जाने पर भले ही आगे चलकर आप अपने अनुसार गति को घटा या बढ़ा लें। 

  • ट्रेडमिल से डरें न अर्थात सेफ्टी बार के सहारे ही कसरत न करें। ऐसा करने से न सिर्फ आपका पोश्चर प्रभावित होगा बल्कि आपको घुटने, पैरों या शरीर के किसी अन्य अंग पर चोट भी लग सकती है इसलिए सेफ्टी बार को पूरी तरह और पूरे समय पकड़कर कसरत न करें। 








 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed