फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   correct position to sit on a chair

कुर्सी पर ज्यादा देर तक बैठना है तो सही पोजिशन में रहें

Sun, 09 Oct 2016 09:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
correct position to sit on a chair
डेमो
आपको जानकार हैरानी होगी कि कुर्सी पर बैठने के गलत अंदाज से भी मांसपेशियों में दर्द और पैर के जोड़ों में दर्द होता है। शहर के डॉक्टरों के पास ऐसे लोग पहुंच रहे हैं जो काफी समय तक कुर्सियों से चिपके रहते हैं और दर्द से बेहाल हैं। कई तो ऐसे हैं जो काफी समय से दर्द की दवाएं खाकर काम कर रहे हैं। इस वजह से उनके लिवर पर भी असर हो रहा है।
विज्ञापन


केस एक
शास्त्री नगर निवासी राजकुमार भाटिया प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं। काफी समय तक ऑफिस में बैठकर काम करते हैं। कुछ दिनों से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो रहा था। डॉक्टर ने पूरी जांच की लेकिन दर्द की वजह समझ में नहीं आई। बाद में पूरी हिस्ट्री ली तो पता चला कि कुर्सी पर बैठने के गलत अंदाज से यह दर्द उठ रहा है।
विज्ञापन


केस दो
स्वरूप नगर निवासी अनिकेत जैन का कपड़े का कारोबार है। दुकान पर काफी देर तक बैठना पड़ता है। कुर्सी तो अच्छी खरीदी लेकिन अलग-अलग तरीके से बैठने से मांसपेशियों में दर्द उठने लगा। पहले तो दर्द की गोली से काम चलाया लेकिन जब आराम नहीं मिला तो डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि कुर्सी पर बैठने के गलत अंदाज से दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
कुर्सी पर सही अंदाज में न बैठने, कम्प्यूटर पर काम करते समय कंधे और हाथ को सिकोड़ कर रखने, कुर्सी को अपने हिसाब से सेट कर ऐसे पोजिशन में करने जिससे नस दब जाएं की वजह से लोगों की मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टर की सलाह से ही इलाज करें।
डॉ. आरके सिंह, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed