फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के चार अनोखे द्वीप जहां पहुंचकर होगा जन्नत जैसा एहसास

Sat, 17 Aug 2019 05:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 17 Aug 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
visit beautiful islands of India once in life
साल में खुद के लिए एक ट्रिप तो बनती है। व्यस्त जिंदगी में अगर आपको इतना समय भी नहीं मिला कि आप कुछ तय कर सकें तो कोई बात नहीं। आज हम आपको एक ऐसी जगह के विषय में बताने जा रहे हैं जहां नीले आसमान के नीचे समुद्र भी है, मस्त मौसम भी है और मन शांत करने के लिए प्रकृति की खूबसूरती और सफेद रेत के बीच भी हैं। 

 
visit beautiful islands of India once in life
खंदेरी और उंदेरी द्वीप
16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों ने महाराष्ट्र के अलीबाग जिले से 7 किमी दूर थाल में खंदेरी और मुंबई बंदरगाह की ओर प्रॉंग लाइटहाउस के पास द्वीपों पर किले बनवाए थे। जो समय के साथ पुराने हो गए हैं। इन किलों ने ब्रिटिश और मराठा शासन का राज भी देखा है, इतिहास प्रेमी इन किलों में घूमते देखे जा सकते हैं। 
visit beautiful islands of India once in life
हैवलॉक द्वीप
ग्रेटर अंडमान से थोड़ा आगे जाएंगे तो सफेद रेत से सजी इस जन्नत का नजारा देखेंगे। पोर्ट ब्लेयर से 39 किमी दूर स्थित पानी पर तैरती मूंगे की चट्टानों पर बने इस खूबसूरत द्वीप तक नाव से पहुंचा जा सकता है और द्वीप की तटरेखा के अंदर एक खूबसूरत जंगल भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit beautiful islands of India once in life
नेत्रानी द्वीप
कर्नाटक तट से थोड़ी ही दूर स्थित इस द्वीप के आस पास के पानी में व्हेल, शार्क, कछुए, कोबिया, स्टिंग रे, स्टोनफिश जैसे जलीय जीव पाए जाते हैं। साथ ही, स्कूबा डाईविंग (यहां सबसे ज्यादा गहराई 18 मीटर की है, जहां तक जाने के लिए एडवांस स्तर के सर्टिफिकेट की जरूरत होती है) करने के लिए आपको लक्षद्वीप जाने की कोई जरूरत नहीं है। मुरुदेश्वर से नेत्रानी द्वीप नाव द्वारा पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन
visit beautiful islands of India once in life
माजुली द्वीप
अगर आपको सुंदर दृश्य देखने, मनोरम सूर्यास्त का अनुभव, शानदार तस्वीरें लेने का शौक है तो असम में ब्रह्मपुत्र और खेरकुटिया नदियों के बीच बने दुनिया की सबसे बड़े नदी में स्थित माजुली द्वीप पर पहुंच जाइए। ये द्वीप अपने त्यौहारों और प्रार्थनाओं के कारण 16वीं शताब्दी के असामी सभ्यता का जनक माना जाता है। यहां 22 वैष्णव सत्र मौजूद हैं जिससे आप नई वैष्णवी विचारधारा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed