{"_id":"6641e7fde2985f8c2d068c05","slug":"travel-places-near-rishikesh-weekend-trip-in-budget-2024-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Travel Places Near Rishikesh: ऋषिकेश के पास हैं ये ऑफबीट जगहें, कम पैसों में करें खूब मस्ती","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Travel Places Near Rishikesh: ऋषिकेश के पास हैं ये ऑफबीट जगहें, कम पैसों में करें खूब मस्ती
Mon, 13 May 2024 03:45 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 13 May 2024 03:45 PM IST
सार
यहां घूमने के लिए खर्च भी बहुत अधिक नहीं आएगा और सिर्फ दो से तीन दिन की छुट्टियों यानी वीकेंड ट्रिप का लुत्फ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
ऋषिकेश के नजदीक पर्यटन स्थल
- फोटो : istock
विस्तार
Travel Places Near Rishikesh: गर्मियों में छुट्टी मनाने जाना चाहते हैं लेकिन किसी ठंडी और कम भीड़भाड़ वाली जगह की तलाश में हैं तो ऋषिकेश के पास कई बेहतर विकल्प मिल जाएंगे। वैसे तो उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन हैं, जहां गर्मियों के मौके पर जाया जा सकता है, इसी कारण इस मौसम में पर्यटकों की भीड़ यहां पहुंच जाती है। इस भीड़ से बचना चाहते हैं तो ऋषिकेश के करीब ऑफबीट जगहों पर जाएं। यहां घूमने के लिए खर्च भी बहुत अधिक नहीं आएगा और सिर्फ दो से तीन दिन की छुट्टियों यानी वीकेंड ट्रिप का लुत्फ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
डोडीताल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोडीताल नाम का खूबसूरत ताल है। ऋषिकेश डोडीताल से लगभग 90 किमी दूर है। यह ताल नैनीताल की यात्रा जैसा अनुभव करा सकता है। इसके अलावा इस स्थान का पौराणिक महत्व भी है। मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म इसी स्थान पर हुआ था। इस कारण इसे गणेशताल भी कहते हैं। ताल किनारे सुकून का वक्त बिताना हो या ट्रेकिंग का शौक हो तो डोडीताल की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
लंढौर
उत्तराखंड में स्थित लंढौर खूबसूरत और शांत जगह है, जो देवदार और चीड़ के घने जंगलों के बीच बसा है। गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहाना और शानदार होता है। यहां बहुत सारी घूमने की जगहें भी हैं। लंढौर में दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। दो दिन की छुट्टियों पर लंढौर घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
कानातल
उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थलों में मसूरी, नैनीताल, मुक्तेश्वर या अल्मोड़ा शामिल है, लेकिन गर्मियों में यहां बहुत भीड़ रहती है। हालांकि किसी ऐसे हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं जो खूबसूरती में किसी मामले में इन जगहों से कम न हो, भीड़ भाड़ भी न हो तो कानातल जा सकते हैं। कानातल के ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरे भरे जंगल और बड़े-बड़े देवदार के पेड़ खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।