फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Top places in India where Indians are not allowed to visit

देश की इन 5 जगहों पर भारतीयों के जाने पर लगा है बैन, सिर्फ विदेशी ही घूम सकते हैं

Thu, 22 Nov 2018 12:47 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Top places in India where Indians are not allowed to visit
भारत की ऐसी फेमस जगह जहां भारतीयों को प्रवेश की इजाजत नहीं - फोटो : file photo

इस बात से तो कई लोग वाकिफ होंगे कि विदेशों में कई ऐसी जगह हैं जहां भारतीयों के घूमने पर प्रतिबंध लगा हुआ है पर क्या आप जानते हैं भारतीयों पर ऐसा ही एक प्रतिबंध उनके खुद के देश में भी लगा हुआ है। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं जहां भारतीयों के जाने पर मनाही है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार जरूर चेक कर लें कहीं आपकी लिस्ट में भी भारत के इन शहरों का नाम तो नहीं।

विज्ञापन

Top places in India where Indians are not allowed to visit
भारत की ऐसी फेमस जगह जहां भारतीयों को प्रवेश की इजाजत नहीं - फोटो : file photo
(फ्री कसोल कैफे) Free Kasol Cafe- हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में कई ऐसी जगह हैं जहां की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करती हैं। हिमाचल में बसा कसोल गांव टूरिस्टों की पहली पसंदीदा जगहों में से एक है। हालांकि आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि यहां भारतीयों से  ज्यादा इजराइली लोग घूमते हुए दिखाई देते हैं। यही नहीं यहां के Free Kasol Cafe रेस्टोरेंट में भारतीयों के आने पर बैन लगा हुआ है। इसका मतलब यह है कि इस रेस्टोरेंट में किसी भी इंडियन टूरिस्ट को इंट्री नहीं मिलती है। ऐसा करने के पीछए यहां के कैफे मालिक का कहना है कि 'यहां आने वाले ज्यादातर भारतीय पर्यटक पुरुष होते हैं, जो कि यहां दूसरे पर्यटकों से दुर्व्यवहार करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Top places in India where Indians are not allowed to visit
भारत की ऐसी फेमस जगह जहां भारतीयों को प्रवेश की इजाजत नहीं - फोटो : file photo
'फॉर्नर्स ओन्ली' बीच, गोवा
'फॉर्नर्स ओन्ली' बीच, गोवा 
गोवा पर्यटकों का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। आप भी कई बार गर्मियों की छुट्टी बीताने के लिए गोवा गए होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं गोवा में कई ऐसे निजी बीच हैं, जहां भारतीयों के जाने की मनाही है। यहां सिर्फ विदेशी लोगों को ही इंट्री मिलती है। इसके पीछे यहां के बीच मालिकों का तर्क यह है कि ऐसा नियम उन्होंने 'बिकनी पहने विदेशी पर्यटकों' को छेड़खानी से बचाने के लिए बनाया है। मतलब साफ है- भारतीय यहां ना आए।
विज्ञापन

Top places in India where Indians are not allowed to visit
भारत की ऐसी फेमस जगह जहां भारतीयों को प्रवेश की इजाजत नहीं
ब्रॉडलैंड लॉज, चेन्नई 
चेन्नई कहने को तो भारत का ही एक हिस्सा है लेकिन यहां कई ऐसे होटल मौजूद हैं जहां भारतीयों के आने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसमें सबसे मुख्य है ब्रॉडलैंड लॉज। दरअसल यह लॉज पुराने समय में राजा-महाराजा का महल हुआ करता था जो आज के समय में एक होटल बन गया है और 'नो इंडियन पॉलिसी' पर चलता है। यहां सिर्फ विदेशियों को ही रहने के लिए कमरे दिए जाते हैं।
 

Top places in India where Indians are not allowed to visit
भारत की ऐसी फेमस जगह जहां भारतीयों को प्रवेश की इजाजत नहीं - फोटो : file photo
पुदुच्चेरी के 'फॉर्नर्स ओन्ली' बीच 
गोवा की तरह पुद्दुचेरी में भी एक ऐसा बीच है जहां भारतीयों के लिए नो एंट्री है। यहां सिर्फ विदेशियों को ही आने की इजाजत मिलती है। इस बीच में भारतीयों की मनाही के पीछे भी गोवा की ही तरह तर्क दिया जाता है कि विदेशी पर्यटकों' को छेड़खानी से बचाने के लिए ऐसा किया जाता है। 

Top places in India where Indians are not allowed to visit
भारत की ऐसी फेमस जगह जहां भारतीयों को प्रवेश की इजाजत नहीं - फोटो : file photo
यूनो-इन होटल, बेंगलुरु
साल 2012 में बेंगलुरु में स्थित यह होटल Uno-In खास तौर से जापानी लोगों के लिए बनाया गया था। लेकिन अपने एक नियम के चलते यह होटल जल्द ही विवादों से घिर गया। साल 2014 में यह तब चर्चा में आया था, जब होटल स्टॉफ ने भारतीय लोगों  को रूफ टॉप रेस्तरां में जाने से रोक दिया। इस बात को लेकर यहां काफी विवाद भी हुआ। जिसके बाद साल 2014 में ग्रेटर बेंगलुरु सिटी कॉर्पोरेशन ने जातीय भेदभाव के आरोप में इस होटल को बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed