फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अल्मोड़ा की ये बेहद खास और मनमोहक जगहें घूमकर, गर्मियों में तरोताजा कर आइए दिमाग

Tue, 26 Mar 2019 08:53 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 26 Mar 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
top 5 religious places in Almora Uttarakhand to visit in summer vacation
बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां पास हैं और आप भी अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकलकर कहीं घूमने की सोच ही रहे होंगे। अगर भीड़भाड़ से दूर शांत और खुशमिजाज वातावरण में छुट्टियों मानाने की जगह ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको उन जगहों के विषय में बताएंगे जहां जाकर एक पंथ दो काज हो जाएगा। यानि आप परिवार सहित घूम भी लेंगे और आपको विश्रांति भी मिलेगी। घूम आइए मनमोहक अल्मोड़ा के ये पांच स्थान। 
top 5 religious places in Almora Uttarakhand to visit in summer vacation
गोलू देवता को स्थानीय संस्कृति में सबसे बड़े और त्वरित न्याय के देवता के तौर पर पूजा जाता है। इन्हें राजवंशी देवता के तौर पर पुकारा जाता है। इस खूबसूरत मंदिर की खास बात ये है कि आप भगवान को चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। यहां पर आपको लाखों की संख्या में चिट्ठी व घंटियां देखने को मिल जाएंगी। ये मंदिर अल्मोड़ा से 8 किमी दूर पिथौरागढ़ हाईवे पर स्थित है। 


 
top 5 religious places in Almora Uttarakhand to visit in summer vacation
जागेश्वर, अल्मोड़ा का प्रमुख धार्मिक स्थल है। अल्मोड़ा से करीब 35 किलोमीटर दूर घने जंगल में मौजूद जागेश्वर पहुंचते ही शांति का एहसास होता है। जागेश्वर की गणना भगवान शिव के बारह ज्योर्तिलिंगों में की जाती है। यहां 7वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी के बीच करीब 125 मंदिर बनाए गए हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव के लिंग रूप की पूजा जागेश्वर से ही शुरू हुई।  जागेश्वर को 'कुमाऊं का काशी' भी कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 religious places in Almora Uttarakhand to visit in summer vacation
कसार देवी मंदिर अल्मोड़ा से करीब 8 किमी की दूर कसार देवी गांव में स्थित है। कश्यप पर्वत पर स्थित ये प्रसिद्ध मंदिर दूसरी शताब्दी के समय का बना है। गुफानुमा जगह पर बने इस मंदिर में ही मां दुर्गा साक्षात प्रकट हुयी थी। इस मंदिर में मां दुर्गा के आठ रूपों में से एक रूप 'देवी कात्यायनी' की पूजा की जाती है। 
विज्ञापन
top 5 religious places in Almora Uttarakhand to visit in summer vacation
विश्व विख्यात 'कैंची धाम' अल्मोड़ा जाने वाले रास्ते में ही पड़ता है जो नैनीताल में स्थित है। कैंची धाम हनुमान जी का प्रमुख मंदिर है। ये मंदिर 'नीम करौली बाबा' के लिए भी जाना जाता है। जिन्हें हनुमान जी का धरती पर दूसरा रूप कहा जाता है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed