फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों से घिरे और जगंलों के बीच बने हैं ये दुनिया के सबसे अनोखे होटल

Sat, 01 Jun 2019 09:42 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 01 Jun 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
Secret Hotels In India Where You Can enjoy
टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स - फोटो : अमर उजाला
अगर आप शहरों की आपाधापी से दूर, जंगल और पहाड़ों के बीच अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो आपको वहां के शानदार होटलों के बारे में जरूर जानना चाहिए ताकि आप आराम से रह सकें। यहां हम आपको प्रकृति की गोद में बसे ऐसे ही कुछ अनोखे होटल्स के  बारे में जानकारी दे रहे हैं। ये होटल मनाली, तमिलनाडु और कर्नाटक में है। अगर आप इन शहरों की सैर पर जा रहे हैं तो इन होटल्स में जरूर ठहरें।

 
Secret Hotels In India Where You Can enjoy
टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स - फोटो : सोशल मीडिया
एलीफेंट वैली इको फॉर्म, कोडईकनाल
अगर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियां को तमिलनाडु में बिताना चाहते हैं तो एलीफेंट वैली इको फॉर्म होटल में जरूर ठहरे। यह शानदार होटल आपको अलग ही अहसास देगा और दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से आपको राहत मिलने के साथ ही दो पल का सूकं भी मिलेगा। यह होटल 100 एकड़ में फैला हुआ है और तमिलनाडु की पलानी हिल्स पर बसा है। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं और ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप पशु-पक्षियों को भी देख सकते हैं। यहां से आप प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इस होटल में आपको सारी सुविधाएं मिलेंगी। 
 
Secret Hotels In India Where You Can enjoy
टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स - फोटो : सोशल मीडिया
तमारा, कूर्ग
कर्नाटक के ग्रामीण इलाके में तमारा है। यहां आपको लग्जरी कॉटेज मिलेंगे जहां आप आराम से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। चारों तरफ हरियाली के बीच बसे ये कॉटेज बेहद शांति और सुकूं देने वाले हैं। यहां आपको स्पॉ से लेकर सारी आलीशान सुविधाएं मिलेंगी। अगर आप कर्नाटक घूमने जा रहे हैं तो यहां जरूर ठहरें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Secret Hotels In India Where You Can enjoy
टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स - फोटो : सोशल मीडिया
लिटिल ड्रीम, मनाली
अगर आप मनाली घूमने जा रहे हैं तो यहां पहाड़ों के बीच में बसे लिटिल ड्रीम कॉटेज में जरूर ठहरें। मनाली बस स्टेंड से इस कॉटेज की दूरी महज 15 मिनट की है जहां तक का सफर आप पैदल भी तय कर सकते हैं। इस कॉटेज के पास ही बेहद खूबसूरत झरना है। पेड़-पोधे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed