महंगे टूर और छुट्टियां मनाने के मामले में भारत ने इन दो बड़े देशों को पीछे छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगे टूर और छुट्टियों के मामले में भारत अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गया है। इसका खुलासा एक रिपोर्ट द्वारा की गई है। दरअसल, ये रिपोर्ट वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल द्वारा जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में 17 लाख करोड़ रुपए के साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म ने देश की जीडीपी में 9.2% का योगदान दिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दूसरे देशों की तुलना में बिजनेस ट्रैवल पर भारत के लोग पांच फीसदी ज्यादा खर्च करते हैं।
साल 2018 में सबसे ज्यादा भारत में 87 फीसदी महंगी छुट्टियां घरेलू ट्रैवल के दौरान बिताई गईं हैं। जबकि 13 फीसदी योगदान अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का रहा। पिछले साल के मुकाबले भारतीय पर्यटन क्षेत्र ने राष्ट्रीय स्तर पर 6.7 फीसदी और वैश्विक स्तर पर 3.9 फीसदी की दर से ग्रोथ दर्ज की। पर्यटन की वजह से रोजगार की संख्या भी 8.1 फीसदी से बढ़कर दो करोड़ ज्यादा हो गई है। भारत ने अपनी कुल जीडीपी का 94.8 फीसदी पर्यटन पर खर्च किया। वहीं अमेरिका और चीन क्रमशः इस मामले में 71.3% और 81.4% के साथ दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे।
काउंसिल के अध्यक्ष और सीईओ ग्लोरिया ग्वेरा ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारतीय पर्यटन क्षेत्र में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। 2008 की तुलना में जीडीपी में होने वाला योगदान अब करीब दोगुना हो गया है। इस लिहाज से भारत महंगी ट्रिप पर जाने वाले देशों में ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है।