फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोलो ट्रिप की अगर कर रहे हैं तैयारी, भारत की ये 4 खूबसूरत जगह घूमना ना भूलें

Mon, 22 Apr 2019 04:05 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 22 Apr 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
planning solo trip in india 4 amazing places will give you best experience
परिवार और दोस्तों के साथ तो अक्सर घूमने जाते होंगे। मगर सोलो ट्रिप यानी अकेले कहीं घूमने जाने का मजा ही कुछ और होता है। आप अपने साथ कुछ समय बिता पाते हैं। अगर आप भी छुट्टियों में अकेले घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो हम आपको कुछ जगह के विषय में बताने जा रहे हैं, जहां आप अकेले मस्ती में घूम सकते हैं। 
planning solo trip in india 4 amazing places will give you best experience
शिलांग
यहां आपको एक ही जगह पर सात अलग-अलग राज्यों की सभ्यता-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यहां आप फ्री में घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां की शानदार नाइटलाइफ और प्रकृति के खूबसूरत रंगों से लुत्फ उठा सकते हैं। 

 
planning solo trip in india 4 amazing places will give you best experience
हंपी, कर्नाटक
कर्नाटक का हंपी भारत की शानदार जगहों में से एक है। इसके अलावा यह जगह अकेले घूमने के लिए भी अच्छी है। हंपी का इतिहास आपको बिलकुल बोर नहीं करेगा। यहां नक्काशी के अद्भुत नमूने देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप साइकलिंग और रॉक क्लाइम्बिंग भी कर सकते हैं। तुंगभद्रा नदी के किनारे आप नेचर को और भी करीब से महसूस कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
planning solo trip in india 4 amazing places will give you best experience
- फोटो : file photo
पुडुचेरी 
यहां स्कूबा डाइविंग का आनंद लीजिए और अपने डर को मजेदार तरीके से दूर भगाइए । अगर आप फूडी हैं तो यहां आपको तमाम तरह के लजीज व्यंजन खाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा अगर आप कुछ देर प्रकृति के साथ रहना चाहते हैं तो इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती है। 
विज्ञापन
planning solo trip in india 4 amazing places will give you best experience
अरुणाचल प्रदेश 
अरुणाचल की इस घाटी में लोग अक्सर ही सोलो ट्रिप करते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि यह घाटी पर प्रकृति मेहरबान है। घाटी में हर साल 'जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक' का आयोजन होता है। इसमें शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। इसके अलावा इस घाटी में आपको फेमस जनजाति अपातनी को करीब से देखने का मौका भी मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed