नए साल का जश्न मनाने की बात हो या फिर जमकर सेल में शॉपिंग करने की, इंडियंस हर चीज में आगे रहते हैं। लोगों की ऐसी ही उत्सुकता को देखते हुए एक देश ऐसा है जो हर साल शॉपिंग फेस्टिवल मनाता है।इस फेस्टिवल की खास चीज यह है कि आप यहां आकर महंगे से महंगे ब्रांड्स भी आधे से कम दामों पर खरीद सकते हैं। सुनकर हैरान होने की जगह आगे पढ़िए आखिर कहां लगा है ये शॉपिंग फेस्टिवल और क्या रहने वाला है इसमें खास।
शॉपिंग लवर्स के लिए सुनहरा मौका, इस देश में खरीद सकते हैं आधे दामों पर अपने फेवरेट ब्रांड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां से करें शॉपिंग
शॉपिंग लवर्स के लिए नए साल की ये सौगात दुबई लेकर आया है। यह देश घूमने के लिहाज से जितना खूबसूरत है उतना ही शॉपिंग के लिए भी बेस्ट है। यहां 26 दिसंबर 2018 से 2 फरवरी 2019 तक शॉपिंग फेस्टिवल शुरु हो चुका है। इस साल इस फेस्टिवल में 700 ब्रांड्स की 3200 आउटलेट्स पर सेल लगी हुई है।गलोबल विलेज, अल रिग्गा स्ट्रीट, दुबई मॉल, नाइट सॉक, लूलू विलेज, अल फाहिदि, गोल्ड सॉक, लामसी प्लाज़ा, प्रोमिनेड दुबई फेस्टिवल सिटी, अल सीफ स्ट्रीट, द लयाली दुबई कॉन्सर्ट, देरा सिटी सेंटर, फेस्टिवल वॉटरफ्रंट सेंटर, डीएसएफ डेजर्ट कैम्प, मॉल ऑफ एमिराट्स, ड्रेगन मार्ट, मेरकाटो शोपिंग मॉल, आईबीएन बतूता मॉल ये उन जगहों के नाम हैं जहां दुबई शॉपिंग फेस्टिवल लगा हुआ है।
कार्पेट-
दुबई में सबसे अच्छे क्वालिटी और डिजाइन के कार्पेट मिलते हैं। अगर आप अपने घर को आलीशान लुक देने के लिए कार्पेट खरीदने की सोच रहे हैं तो दुबई से कार्पेट खरीदें। इसके अलावा आपको यहां घर की सजावट का भी समान बड़े ही सस्ते दामों पर मिल जाएगा।
गोल्ड-
ये बात तो हर कोई जानता है कि बेस्ट क्वालिटी का गोल्ड दुबई में मिलता है। खास बात यह है कि दुबई शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान गोल्ड के दाम भी कम हो जाते हैं। अगर आप सिर्फ गोल्ड खरीदने के लिए दुबई जाना चाहते हैं तो gold souks नाम की एक खास मार्केट आपका इंतजार कर रही है। खास बात यह है कि आप यहां आकर बार्गेनिंग भी कर सकते हैं। कैश देने पर आपको काफी अच्छा डिस्काउंट भी मिलता है।
ब्रांडिड कपड़ों का क्रेज हर युवा को होता है और जब आपके सभी फेवरेट ब्रांड्स आपको आधे दामों पर मिल रहे हो तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बता दें, यहां Prada, Christian Louboutin, Armani और Burberry से लेकर Jack & Jones, BOGGI, Verri, Billionaire और Bebe सभी ब्रांडिड कपड़े सेल में मिल रहे हैं। दुबई शॉपिंग फेस्टिवल में इन सभी ब्रांड्स पर भारी भरकम सेल होती है।